Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

परमसत्य की खोज...25 (Discovery of the absolute truth ... 25)

  (अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...25 27 दिसम्बर 2003 अनुशंसा, अनुदान, पुरस्कार योग्यता के हक़ हैं, अधिकार हैं, खैरात या भीख नहीं।   -7:00 A.M. मुझे पहचानो! मैं वही शक्ति हूँ, जिससे भारत का उत्थान होगा। मैं वही शक्ति हूँ, जिससे मानवता का उत्थान होगा।   मैं वही शक्ति हूँ, जिसके बारे में स्वामी विवेकानंद कहा करते थे।   मैं वही शक्ति हूँ, जो ईसा के भीतर से बोल उठी थी कि मैं फिर आऊंगा।    मैं वही कृष्ण हूँ जिसने कहा था कि मैं बार-बार इस पृथ्वी पर जन्म लेता हूँ, इस धरती के पाप मिटाने के लिए। मैं वही राम हूँ जिसने मर्यादा पुरुषोत्त्तम बनकर उत्तम पुरुष की मर्यादाएं निर्धारित की थीं। मैं वही खुदा का बंदा हजरत मुहम्मद हूँ जो उस खुदा का पैगाम सुनाने पैगम्बर बनकर इस जमीं पर उतरा था। मैं वही बुद्ध हूँ, जो प्राणियों के ह्रदय में करुणा जगाने आया था। मैं ही नानक, कबीर और फरीद हूँ। पहचानो मुझे! मैं सत्य की शक्ति हूँ। पहचानो! पहचानो मुझे! यदि तुममे दृष्टि है।   -7:40 A.M.   समय अपने आप को दोहराता है, घटनाएं अपने आप को दोहराती हैं, ...

परमसत्य की खोज...24 (Discovery of the absolute truth ... 24)

  (अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...24 26 दिसम्बर 2003 आदर्श का सामने रहना जरूरी है, भले ही वह अप्राप्य रहे। -6:50 A.M. अपने सत्य में डूब जाओ। यदि अज्ञान सत्य है तो अज्ञान में डूब जाओ। यदि 'असत्य' सत्य है तो असत्य में डूब जाओ। यदि दुर्बलता सत्य है तो दुर्बलता में डूब जाओ। यदि पीड़ा सत्य है तो पीड़ा में डूब जाओ। जो भी तात्कालिक सत्य तुम्हारे सामने है उसी को पूर्णतः अंगीकार कर लोगे तो तुम शाश्वत सत्य तक पहुँच जाओगे, अपनी वास्तविक शक्ति का अनुभव कर लोगे। दुर्बलता और पीड़ा के भ्रम होने का अनुभव कर लोगे। जब तक हम अपनी शक्ति को नहीं जान पाते, तब तक वेदनाएं और दुर्बलताएँ हमें दबाती हैं, डराती हैं, परन्तु जब हम अपनी वास्तविक शक्ति को जान लेते हैं तब ये हमसे डरकर दूर भाग जाती हैं। -7:20 A.M. किसी पीड़ा या दुर्बलता के आगे हमारी स्थिति ठीक वैसी ही होती है जैसी उस अंधे भिखारी की होती है जो अपनी झोली में करोड़ों के हीरे रखकर बैठा है और उसका ज्ञान न होने के कारण वह रोता, गिड़गिड़ाता भीख मांग रहा है और प्रलाप कर रहा है कि कोई उसकी मदद नहीं करता। -7:25 A.M. सर्वे बताते हैं कि सबसे अध...