Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

सत्य की खोज...12 (Discovery of the truth...12)

( अंतर्यात्रा) सत्य की खोज... 12 26 नवंबर २००३   अकेलापन...! इतना अकेलापन है इस मार्ग में कि तुम्हारी अपनी ही आवाज़ तुम्हे डरा देगी, तुम्हारी परछाई तुम्हे किसी और का आभास देगी, तुम्हारे अंदर कोई और नजर आएगा। -८:०० a.m.   चलते चलते अचानक मेरे मन में प्रश्न उठता है कि कहीं मैं गलत दिशा में तो नहीं जा रहा हूँ, और फिर मैं अपने आप से पूछता हूँ कि कहीं मैं भटक तो नहीं रहा, तभी अंदर शक्तियों का एक भूचाल उठता है और ये शक्तियां कहतीं हैं - तुम्हें हम पर भी विश्वास नहीं? प्रतिदिन हमारा बढ़ता आकार क्या तुम्हे ये विश्वास नहीं दिलाता कि तुम सही जा रहे हो? मैं कहता हूँ - 'नहीं, अब मुझे कोई नहीं बहला सकता, उस तीसरी शक्ति के सिवा, तुम भी नहीं, मेरा धैर्य टूटता जा रहा है।' -८:४० a.m.   दर्पण में प्रतिबिम्ब देखना भी आत्म-अवलोकन है जो मुझमे आत्मविश्वास भरता है, जो मुझे दिखाता है कि मैं सतत परिवर्तित होता जा रहा हूँ। शक्ति मेरी आँखों में चमक रही है, मेरे चेहरे से झलक रही है, मेरी चाल में झलक रही है। -८:५० a.m.   वर्तमान घटनाएं लंबी श्रृंखला है पूर्व में घटित हुई घटन...

सत्य की खोज...11 (Discovery of the truth...11)

( अंतर्यात्रा) सत्य की खोज... 11 25 नवंबर २००३   जो तुम्हे उचित लगे वो तुम करो, जो दूसरों को उचित लगे वो उन्हें करने दो। बस इतना ध्यान रहे कि तुम्हारे किसी कार्य से किसी के कार्य में बढ़ा न पहुंचे, तुम्हारे कारण किसी का विश्वास खंडित न हो, भले ही वह झूठा विश्वास क्यों न हो। हर कोई इस मार्ग के लिए नहीं बना है, किसी को भी बलपूर्वक घसीटकर इस मार्ग पर नहीं लाया जा सकता। जिन्हे स्वयं आना है, उन्हें आने दो। किसी को जबरदस्ती इस मार्ग पर घसीट कर अपना और उसका अनर्थ मत करो। यदि तुम्हे स्वयं पर पूर्ण विश्वास है कि तुम इस मार्ग पर चल सकते हो तो ही इसमें प्रवेश करना अन्यथा इस मार्ग पर अधूरी यात्रा करके तुम कहीं के न रहोगे, न तो तुम सत्य को ही पा सकोगे, न ही वापस जा सकोगे इसलिए ध्यान रहे कि तुम्हारा निर्णय किसी आवेश का परिणाम न हो। यह मार्ग खतरों से भरा है, जिनमे जोखिम उठाने का साहस है, वे ही इस मार्ग पर चल सकते हैं। इस मार्ग पर अकेले ही चला जा सकता है, तुम्हारे साहस के सिवा और कोई न होगा तुम्हारा साथ देने वाला। अतः यदि तुम अकेलेपन से डरते हो या स्वयं को खो देने से डरते हो तो इसकी तरफ...