(अंतर्यात्रा)
परमसत्य की खोज...16
17 दिसम्बर 2003
यदि सच्ची सफलता
चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा।
जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने
ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे
बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की
जूठन मिल सकती है।
गलत तरीके से तथा
दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह
तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है,
शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती।
-10:15 a.m.
एक पल का निर्णय
ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही
काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये।
-10:30 a.m.
अगर किसी का
चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही
जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा जीवन ही उसका ग्रास बन
जाएगा।
-10:40 a.m.
ये सोचकर कि हम
किसी को बहुत प्रेम करते हैं या उसका बहुत आदर करते हैं, उसकी अनुचित तथा बेवकूफी
भरी बातों को सहन करना या स्वीकार करना प्रेम नहीं दुर्बलता है।
-1:00 p.m.
भय अथवा डर सहजात
वृत्ति है। हर प्राणी अपने से उच्च शक्ति के प्राणी से डरता है इसीलिए एक अज्ञानी
इंसान भी भगवान् से डरता है।
-5:30 p.m.
बाइबिल की कहानी
में मैंने पढ़ा कि जब गॉड ने आदम और ईव को बनाया तो उन्होंने ईडन गार्डन का फल चखकर
गलती की और गॉड को अप्रसन्न कर दिया जिससे उन पर दुखों के पहाड़ टूट पड़े। उनके
चिरस्थाई आनंद का झरना दुखों की नालियों में बदलने लगा।
इसका प्रतीकात्मक
अर्थ मैंने ये लिया कि आदम तथा ईव प्रारंभिक पुरुष तथा स्त्री थे, जो उस परमशक्ति
का अटूट हिस्सा थे। जब उन्होंने ईडन गार्डन का फल चखा अर्थात परस्पर काम-वासना का
उपभोग किया तो उनकी शक्ति का हास हो गया और वे परम शक्ति से विखंडित होकर पृथक हो
गए फिर उनकी शक्ति का काम (सेक्स) के द्वारा अधोगमन (पतन) होने लगा और बाकी
बची-खुची शक्ति आगे के वंश को बढ़ाने में व्यय हो गई। यही कारण था कि ईसा मसीह ने
ब्रह्मचर्य पर जोर दिया था और कहा था 'नपुंसक तीन तरह के होते हैं, एक जो अपनी माँ
के गर्भ से ही नपुंसक पैदा होते हैं, दूसरे वे जो लोगों द्वारा नपुंसक बनाए जाते
हैं, तीसरे वे जो ईश्वर के लिए खुद नपुंसक बन जाते हैं।' यहाँ नपुंसक का अर्थ यह
नहीं कि अपनी पुरुषेन्द्रिय को खंडित कर दें, संभवतः जैसा कि कुछ लोगों ने किया भी
हो, बल्कि इसका अर्थ है कि अपनी कामवासना को त्याग दें उस परम शक्ति को पाने के
लिए...
यदि हम उस परम
शक्ति से पुनः सम्बद्ध होना चाहें जिसे आदम और ईव ने खो दिया था तो हमें आदम और ईव
की उलटी दिशा में चलना पड़ेगा अर्थात अपने पूर्वजों की विपरीत दिशा में चलना पड़ेगा
अर्थात अपने सामाजिक चक्र की परिधि से केंद्र पर जाना पड़ेगा।
-9:15 p.m.
इस धरती पर जितने
भी अवतार-पुरुष, महापुरुष या संतपुरुष हुए हैं, वे सभी अपने-अपने स्थानों पर
श्रेष्ठ हैं। वे सभी अतुलनीय हैं, हम किसी की भी तुलना किसी से नहीं कर सकते, पर
फिर भी वे एक साधारण मानव ही थे, परिस्थितियों से प्रभावित थे और उन्होंने
प्रतिकूल परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए उस परमशक्ति को प्राप्त किया। उनमें से
किसी का भी संघर्ष छोटा या बड़ा नहीं कहा जा सकता पर परिस्थितियों को भी नजरअंदाज
नहीं किया जा सकता।
जहाँ तक मैं
समझता हूँ, मैंने सभी चरित्रों के संघर्षों में एकरूपता पाई है, उनकी ऊंचाइयों में
एकरूपता पाई है, पर फिर भी उनकी परिस्थितियां अलग-अलग पाई हैं। वे सभी तो
देश-काल-निमित्त से परे थे पर परिस्थितियां देश-काल-निमित्त से परे नहीं थीं। वे
तो पूर्णतया मुक्त थे पर परिस्थितियां उनसे मुक्त नहीं थीं।
इन्हीं
परिस्थितियों की तुलना से मैंने ये जाना कि ईसा, बुद्ध और महावीर जैसे अतिमानवों
की श्रेणी ने परमशक्ति के केवल एक ही पक्ष को आत्मसात किया है। ये सभी परमशक्ति के
केवल एक ही पक्ष को जान पाए पर राम और कृष्ण जैसे अतिमानवों ने परमशक्ति के दोनों
पक्षों को जाना है और कृष्ण ने उन ऊंचाइयों को भी छुआ है जिन्हेँ राम नहीं छू पाए
अतः कृष्ण को मैं पूर्ण अतिमानव मानता हूँ। मैं न तो हिन्दू धर्म का पक्षपाती हूँ
और न ही किसी अन्य प्रचलित धर्म (मुस्लिम, सिक्ख ईसाई, बौद्ध) का अनुगामी। मैं सभी
धर्मों से तटस्थ हो चुका हूँ, सभी धर्मों के बंधनों से ऊपर उठ चुका हूँ पर फिर भी
इन धर्मों के सत्यों की उपेक्षा नहीं कर सकता। सत्य तो मेरे लिए हर जगह से
संग्रहणीय है, सत्य मेरे लिए हर जगह से ग्राह्य है, चाहे वह किसी भी धर्म से क्यों
न मिले।
ईसा मसीह भी मेरी
एक अवस्था है, कृष्ण भी। मुहम्मद भी मेरी ही एक अवस्था है, नानक, बुद्ध और महावीर
भी। मैं इनमें से किसी से भी पृथक नहीं हूँ इसलिए मैं कहता हूँ कि मेरा धर्म सिर्फ
एक है 'सत्य', मेरा ईश्वर सिर्फ एक है 'परमसत्य'. उपरोक्त वर्णित अनुभव मेरे सत्य
का ही प्रत्यक्ष अनुभव है, किसी धर्म का पक्षपात या भेदभाव नहीं।
-9:30 p.m.
जिस प्रकार एक
धुरी सम्पूर्ण पहिये को थामे रहती है तथा तीव्र से तीव्रतम रफ़्तार में उस पहिये को
घुमाती रहती है परन्तु स्वयं गति से परे रहती है, अचल रहती है, स्थिर रहती है। उसी
प्रकार वह परम शक्ति अविचल, स्थिर रहकर इस संसार रुपी पहिये को थामे हुए है तथा एक
निश्चित रफ़्तार में, एक निश्चित क्रम में घुमा रही है। ये सारे परिवर्तन उसी पहिये
की गति के कारण उत्पन्न होने वाले सापेक्षिक भ्रम हैं।
-11:10
p.m.
सब
कुछ पूर्व निश्चित सा एक निश्चित क्रम में घटित हो रहा है। मैं एक निमित्त मात्र
हूँ। मेरे स्वप्न भी मेरी जाग्रति से जुड़े हुए हैं और मेरी जाग्रति भी मेरे स्वप्न
से जुडी हुई है। मेरा वर्तमान मेरे भूत से जुड़ा हुआ है और भविष्य वर्तमान से। सब
कुछ सापेक्षिक भ्रम है। मैं परिधि की गति को छोड़कर केंद्र पर स्थित धुरी पर पहुँच
रहा हूँ।
पर
फिर भी इस सत्य से इंकार नहीं किया जा सकता कि मैं शक्ति हूँ, परम शक्ति का एक अंश
हूँ और पुनः परमशक्ति से मिलकर एक हो जाऊंगा। सत्य से परमसत्य हो जाऊंगा। मैं अपनी
शक्ति का जितना अधिक उपयोग कर रहा हूँ मेरी शक्ति उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है।
-11:45
p.m.
मैं
लगातार देख रहा हूँ कि ज़िंदगी जादू का एक पिटारा है।
-11:50
p.m.
Adventure
of the Truth…
Discovery of the absolute truth
... 16
December 17, 2003
If you want true success, then
you will have to strictly follow the discipline. The pain of the struggle will
have to suffer. The more you fight, the more difficult you suffer, the sooner
you will go forward, more you will reach near the goal. Those who save
themselves from the struggles and those who sit on the basis of fate can never
attain true success; they can only get the leavings of others' success.
Success got by the wrong way and
the success got by the help of others can’t give happiness and satisfaction for
a long time, it is like a dead prey. Dead prey can make the fox happy, not the
lion. Dead prey and other's leavings are not of any use of the lion.
-10:15 a.m.
The decision of a moment is
enough to transform your life into heaven and the decision of a moment is
enough to ruin your life by making it hell.
-10:30 a.m.
If you break someone's hearth,
you will have to fill her stomach. You will have to burn in the fire of her
stomach. You will have to die in her hunger. Your life will become a morsel of
her.
-10:40 a.m.
By thinking that we love someone
very much or respect him/her very much, to tolerate or accept his/her unworthy
and foolish things is not the love but is weakness.
-1:00 p.m.
Fear is congenital instinct.
Every creature is afraid of the creature of high power, so an ignorant person
is also afraid of God.
-5:30 p.m.
In the Bible story I read that
when God created Adam and Eve then they tasted the fruit of the Eden Garden and
made the displeasure to God. Due to which the mountains of sorrows fell upon
them. The spring of their everlasting happiness began to change in the drains
of sorrows. The symbolic meaning I took was that Adam and Eve were the early
man and woman, those were an unbreakable part of that superpower. When they
consumed the fruit of the Garden of Eden that means they consumed lust with
each other consequently they lost their power and they split apart from the
ultimate power, then their power started to descend by the sex and the rest of
the power was spent in increasing the next generation. This was the reason that
Jesus Christ repeatedly emphasized celibacy and said, 'Impotents are of three types,
the one who are born impotent by the womb of mother, second who are made
impotent by people and third, those who
become impotent themselves for the God. The impotence here does not mean to
break our male organ, maybe some people did this, rather it means to abandon
our sexual desire to get the supreme power...
If we want to connect again with
the supreme power that Adam and Eve had lost then we will have to pace in the
opposite direction of Adam and Eve, that means we will have to pace in the
opposite direction of our ancestors, that means we will have to go to the
center from the periphery of our social circle.
-9:15 p.m.
All the Avatar-men, Great men,
or Saint-men, who are born on this earth, they are all excellent at their
places. They are all incomparable; we can't compare anyone with anyother, but
even then they were an ordinary human, they were influenced by the
circumstances and they struggled with unfavorable conditions to achieve that
superpower. None the struggle of them can be said to be small or big, but the
circumstances can’t be ignored.
As far as I understand, I have
found homogeneity in the struggles of all the characters; I have found
homogeneity in their heights, but still their circumstances are different. All
of them were beyond the time, place and reason. But the circumstances were not
beyond country-time-reason. They were completely free, but the circumstances
were not free from them.
Compared to these conditions, I
learned that the category of superman like Jesus, Buddha and Mahavira has
assimilated only one aspect of supreme power. They all knew only one side of
superpower but superman like Ram and Krishna have known both sides of the
superpower and Krishna has touched the heights which Ram could not touch. So I
consider Krishna a perfect superman.
I am neither biased towards
Hindu religion nor following of any other popular religion (Muslim, Sikh,
Christian, Buddhist). I have become neutral from all the religions; I have
risen above the bonds of all religions but still cannot ignore the truths of
these religions. Truth is collectible for me from everywhere; truth is
acceptable to me everywhere, even if it does get by any religion.
Jesus Christ is also a stage of
mine, Krishna too. Muhammad is also a stage of mine, Nanak, Buddha and Mahavir
too. I am not different from any of these. That's why I say that my religion is
just one 'truth', my God is just one 'absolute truth'. The experience described above is a direct
experience of my truth, there is no bias or discrimination of any religion.
-9:30 p.m.
Just as a pivot in the wheel
holds the entire wheel and drives that wheel faster and faster but itself
remains beyond the speed, it remains constant. In the same way, the absolute
power stays steady and is holding this worldly wheel and is moving it at a
certain speed, in a certain order. These changes are the relative illusions
arising due to the speed of the same wheel.
-11:10 p.m.
Everything is happening in a certain
order in a predefined way. I'm just an excuse. My dreams are also linked to my
awakening and my awakening is also associated with my dream. My present is
linked to my past and the future is from the present. Everything is relative
illusion. I am leaving the perimetric speed and reaching to the axle at the
center.
But still this truth can’t be
denied that I am the power, I am a part of the ultimate power and will again
become one with absolute power. I will be the ultimate truth from the truth.
The more I am using my power, the more rapidly my strength is growing.
-11:45 p.m.
I constantly see that life is a
box of magic.
-11:50 p.m.
Comments
Post a Comment