Skip to main content

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

 

(अंतर्यात्रा)

परमसत्य की खोज...18

19 दिसम्बर 2003

लोग...

अपने अज्ञान को अपना ज्ञान,

अपने दोष को अपना गुण,

अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति,

अपने अहंकार को अपनी शक्ति,

अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी,

अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य,

अपनी कायरता को चालाकी,

भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी,

भगोड़ेपन को अपनी होशियारी,

सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां,

जीवन की सच्चाई को दुःख,

असत्य (माया) को सत्य,

सच्चे आनंद को चमत्कार,

तथा सत्य को असंभव मानते हैं।

-8:40 a.m.

आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर रहा हूँ।

विश्वास ही नहीं होता कि मैं वही शख्स हूँ जो आज से एक माह पूर्व था। विश्वास करने का तो प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि मैं बदल चुका हूँ और सतत परिवर्तित होता चला जा रहा हूँ और मेरी दुनिया भी मेरे साथ-साथ बदलती जा रही है। कोई विश्वास करे या न करे, वास्तविकता भी कल्पनातीत हो सकती है।

कोई विश्वास करे या न करे, वास्तविकता भी कल्पनातीत हो सकती है। वास्तविकता परिमाण में कल्पना से अनंत गुना बड़ी होती है, यह आज समझ में आ रहा है।

-9:30 p.m.

Adventure of the Truth…

Discovery of the absolute truth ... 18

December 19, 2003

People consider...

Their ignorance as their knowledge,

Their faults as their virtue,

Their weakness as their power,

Their ego as their power,

Their weakness as their strength,

Their inefficiency as their misfortune,

Their cowardice as their smartness,

Their fear and timidity as their wisdom,

Their fugitiveness as their intelligence,

Their relative illusion as their happiness,

The truth of the life as sadness,

Illusion as the truth,

True joy as a miracle,

And truth as an impossible event.

-8:40 a.m.

Today the same strange power is running in my body. Today again the same power is vibrating my each pore. Today again I am being thrilled in the flow of the same power. Countless waves are rising up out of my heart; these are evanishing around my body, in my aura. Today, again temblor of power is rising from my heart, and   taking me in some other world. The vibrations of my brain are making me to feel like I am in a journey, as if I am wandering with my subtle body in some other world.

I do not believe that I am the same person who was a month ago. There is no question to believe because I am changed and I am changing constantly and my world is also changing with me.

Believe it or not, reality can also be beyond the imagination. Reality is infinitely more than imagination, I am realizing it today.

-9:30 p.m.

Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...