(अंतर्यात्रा)
परमसत्य की खोज...11
12 दिसम्बर 2003
विगत रात्रि का स्वप्न
- मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक
रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी
और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता
हूँ।
सरदार जी ताना मारते
हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ
तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।"
मैं कहता हूँ
-"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष
मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।"
सरदार जी कहते
हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा
हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो
तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।"
मैं मना करना
चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला
जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है।
उस सोने की ईंट
का आना था कि मेरी ज़िंदगी ही बदल गई। मेरे मिटटी के कच्चे मकान की जगह आलीशान
इमारत थी, रस्सी के खाट की जगह लकड़ी और कांच और कुशन से जड़े हुए इम्पोर्टेड सोफासेट
और फर्नीचर थे। बंगला, नौकर चाकरों और रिश्ते-नातेदारों से भरा था। आस-पड़ोस के
छोटे-छोटे बच्चे और नवयुवतियां मेरी ओर आकर्षित होने लगे थे। सभी मुझ पर पहले से
अधिक प्रेम प्रकट करने लगे, सभी मेरे करीब आने में गर्व महसूस करने लगे और अक्सर मेरे
पास आने के मौके तलाशने लगे। रिश्तेदारों का ईर्ष्यामिश्रित प्रेम भी अधिक प्राप्त
होने लगा था किन्तु मेरा प्रभाव उनकी ईर्ष्या को भी प्रेम में ही अभिव्यक्त कर रहा
था। इस बीच सरदार जी का कहीं अता-पता नहीं था।
अगली स्थिति मैं
बहुत ही विकराल पाता हूँ, देखता हूँ कि भरे बाज़ार में मेरे साथ-साथ सरदारजी चल रहे
हैं और साथ में कई लोगों (मेरे साथियों) की भीड़ चल रही है। आगे जाकर हम लोग एकदम
से ठिठक गए। सामने पुलिस की जीपें खड़ीं थीं और उनमें पुलिसवाले छिपकर बैठे थे।
हमें देखते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सरदरजी ने भी दहाड़ते हुए
अपनी पिस्तौल निकाली और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। मैंने भी सरदारजी की देखादेखी
अपना रिवाल्वर निकला और फायरिंग करना शुरू कर दिया। मेरे कई आदमी बेमौत मारे गए।
कुछ देर बाद पुलिस वालों का पलड़ा भारी होता देख सरदारजी भागने लगे। उनके पीछे-पीछे
मैं भी भागने लगा। पीछे पुलिस लगी हुई थी। हम जान बचने के लिए भागते-भागते एक छोटे
से घर की एक खुली छोटी कोठरी में घुस गए और वहां दुबककर बैठ गए। कुछ देर बाद उस
कमरे में रहने वाला आदमी उस कमरे में आया और हमें देखते ही जोर-जोर से हल्ला मचाने
लगा। हम फिर वहां से निकलकर भागे और जैसे ही भागकर बाहर निकले तो उस घर के मालिक
और मालकिन आ गए और वे लोग भी शोर मचाने लगे और हमारे पीछे फिर से पुलिस लग गई।
भागते-भागते मैं और सरदारजी बिछड़ गए और मैं छुपने के लिए सामने नजर आ रही
खंडहरनुमा स्कूल की एक ऊंची और बड़ी इमारत में जा घुसा। इमारत के बाहर नीलगिरि की
सूखी पत्तियां चलने पर ऐसी आवाज पैदा कर रहीं थीं कि अपनी ही आहट अपने ही दिल में
दहशत पैदा करती थी। मेन गेट पर ढेर सारे मकड़ियों के जाले लगे थे और चैनल गेट आधा
खुला था। अंदर के सभी कमरों पर धूल खाते ताले जड़े थे और अंदर की दीवारें, गलियारे
और दरवाजे धूल से सने पड़े थे। कहीं छुपने की जगह न पाकर मैं जीने की सीढ़ियों से
ऊपर चढ़ने लगा। करीब तीन-चार मंजिल ऊपर जाकर देखता हूँ कि ऊपर से बाहर (छत पर जाने)
के रास्ते पर एक और चैनल गेट लगा है जिस पर लटका बड़ा सा ताला मुझे मुंह चिढ़ा रहा
है। अब मैं इधर का रहा न उधर का। पीछे पुलिस पड़ी थी, आगे जाने का कोई रास्ता भी
नहीं था और सरदारजी भी पता नहीं कहाँ गायब हो गए थे। मैं सोच ही रहा था कि क्या
करूँ, क्या नहीं, तभी पीछे से अट्टहास की आवाज आती है। मैं पीछे पलट कर देखता हूँ
तो सरदार जी खड़े दिखाई देते हैं, जो कह रहे हैं कि देख लिया लालच का नतीजा, तुम
कहीं के नहीं रहे। अब कहाँ गई तुम्हारी सच्चाई और ईमानदारी, अब कहाँ गया वो
तुम्हारा आत्मबल और आत्मविश्वास?
स्वप्न फल का अनुमान
- जैसा कि मैंने पहले के स्वप्न में अनुमान लगाया था, सरदार जी मेरा साहस हैं, जो
दुस्साहस में परिणित हो गए हैं और मेरी वर्तमान स्थिति (स्वप्न की) से असंतुष्ट
हैं। वे मेरी असंतुष्टि को संसार का प्रलोभन दिखा रहे हैं, मेरे रूखे-सूखे
सिद्धांतों पर चलने वाले जीवन को संसार की चमक-दमक का लालच दिखा रहे हैं। मैं
संसार की इस चमक दमक को, इन प्रलोभनों को स्वीकार करना नहीं चाहता पर मेरा
दुस्साहस बलपूर्वक मुझे सोने की ईंट के रूप में प्रलोभन में फंसा देता है,
ऐश्वर्य-विलासिता के जीवन में फंसा देता है। जिससे मेरे भौतिक जीवन का स्तर समाज
में बढ़ जाता है परन्तु अपने आध्यात्मिक जीवन में मेरा पतन होने लगता है। साहस जो
कि दुस्साहस का रूप ले चुका है, मेरी सकारात्मक शक्तियों को नकारात्मक शक्ति में
बदल देता है और मुझे घोर पतन के रास्ते में धकेल देता है। मेरे साथ बाज़ार में चल
रहे लोग तमाम बुराइयां (अज्ञान) हैं जो मेरे साथ-साथ बढ़ती जा रहीं हैं। सरदारजी के
रूप में मेरा दुस्साहस भी साथ है। पुलिसवाले इन बुराइयों के परिणाम हैं जिनकी
मुझसे मुठभेड़ होती है जिसमें मेरी बुराइयां मरती जाती हैं और मेरा दुस्साहस इन्हें
छोड़ कर भागने लगता है। जिसमें मेरी बुराइयां और मेरा दुस्साहस मेरी बराबरी से लड़ते
हैं और मेरा दुस्साहस इन्हें छोड़ कर भागने लगता है। जब दुस्साहस भी मेरा साथ छोड़
देता है तो मैं भी भागता हूँ और हम भागकर एक छोटी कोठरी में छिप जाते हैं। वह छोटी
कोठरी मेरी अभिरुचियाँ हैं। बुराइयों (अज्ञान) के परिणाम से बचने के लिए मैं खुद
को अपने साहस के साथ अपनी अभिरुचियों में छिपा लेता हूँ पर इसमें भी कामयाब नहीं
हो पाता और जल्दी ही उस आदमी के रूप में मेरी अंतर्चेतना हल्ला मचाने लगती है और
हम वहां से निकलकर फिर भागते हैं। उस घर के मकान मालिक और मालकिन मेरी अंतर्दृष्टि
हैं जो शोर मचाकर चीख-पुकार करके दोबारा परिणामों को मेरे अज्ञान के पीछे लगा देती
है। इन सबसे भागता हुआ मैं छिपने के लिए उस स्कूल के खंडहर में घुस जाता हूँ वह
खंडहर मेरा खोखला दम्भ था, झूठा अभिमान था, जिसमें घुसकर मैं आगे निकलने का रास्ता
नहीं ढूंढ पाया और मेरे साहस का अट्टहास करना और मेरी सच्चाई और ईमानदारी के लिए
मुझे झिंझोड़ना, मुझे अज्ञान से दूर करने के लिए, प्रलोभनों से बचने के लिए सचेत करना बता रहा है।
परिणाम - इस स्वप्न को मैं
प्रॉफेटिक ड्रीम्स (संदेशात्मक स्वप्न) की श्रेणी में रखना चाहूंगा जो मुझे यह
संदेश दे रहा है कि एक छोटा सा प्रलोभन ही काफी होता है आध्यात्मिक पतन के लिये।
एक प्रलोभन ही काफी होता है इंसान की सारी अच्छाइयों को मटियामेट करने के लिए। एक
प्रलोभन ही काफी होता है एक इंसान को साधू से खतरनाक भेड़िया बनाने के लिए, अतः
प्रलोभनों से बचना ही मेरे लिए उचित है, श्रेयस्कर है।
-12:10 p.m.
सपने हमारे कमजोर
बिंदुओं को उजागर करते हैं।
हमारी अधिकतर
समस्याओं की जड़ स्वादेन्द्रिय (जीभ) ही है, जिसके वशीभूत होकर हम आवश्यकता से अधिक
स्वादिस्ट और गरिष्ठ चीजें अपने शरीर में डालते जाते हैं, जिन्हें पचाने में हमारे
शरीर की अतिरिक्त आंतरिक ऊर्जा व्यय होती है। खान-पान में असंयम (अति) से
निम्नलिखित नुकसान भुगतने पड़ते हैं-
१.
शरीर की अतिरिक्त आंतरिक
ऊर्जा व्यय होती है।
२.
पाचन तंत्र तथा शरीर के
अन्य हिस्सों को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ता है, जिससे उनमें गड़बड़ी आने की
सम्भावना बढ़ जाती है।
३.
शरीर के अंदर आतंरिक
ऊर्जा में असंतुलन पैदा हो जाता है।
४.
ऊर्जा का ये असंतुलन
काम-वासना को भड़काता है और काम-वासना के वशीभूत होकर आदमी अपनी आध्यात्मिक
शक्तियों का अपव्यय करने लगता है।
५.
आध्यात्मिक शक्तियों के
पतन से आदमी का आत्मबल गिरता है और आत्मबल के गिरने से इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास
कमजोर होने लगता है और दूसरी दुर्बलताएँ हावी होने लगती हैं।
६.
अधिक खाने से सकारात्मक
ऊर्जा में कमी आती है, जिनसे आलस्य और प्रमाद जन्म लेते हैं और आलस्य से हमारी
सचेतता में कमी आ जाती है।
७.
नित-नए रोगों की
उत्पत्ति और भरमार अधिक खाने का ही परिणाम है।
-8:00 a.m.
संसार
के सभी प्रलोभनों को एक सुन्दर रत्न-जड़ित पात्र की तरह देखो, जिसमें जहर भरा हुआ
है।
-11:00 a.m.
Adventure of the Truth…
Discovery of the absolute truth ... 11
December 12, 2003
Last night's Dream - I am sitting with my friend Sardar ji on a bare cot made of jute rope in my home (which is a plain hut) and we are eating food. There are some dry chapati's and some chuteny on a plate placed on a wooden lamina in front of us. I urge him to take it more.
Sardar ji says tauntingly, "Oye! Is
this any food for men, Come with me, I will tell you what type of food is for
human beings."
I say - "Brother, we poor take such
type of food, we get the satisfaction in this food that you do not get in the
royal dishes."
Sardar ji says - "Believe me one thing,
I'm not even telling you to be dishonest nor I am asking you to do any wrong
thing, just take this gift from me. You should not have any objection in
this."
I want to refuse but he puts his hand on my
mouth and stops me and he leaves the gift and goes away. I open it and find a
gold brick in it.
As soon as that gold brick came to me, my
life changed. Instead of my clay house there was a luxurious building, Jute cot
was replaced by wood and glass and cushion made imported sofa sets and
furniture. The bungalow was full of servants and relatives. The little children
and young girls of the neighborhood started getting attracted towards me. All
began to express love on me more than ever before, everyone began to feel proud
coming near to me and often they started looking for opportunities to come to
me. More and more I was getting the jealous mixed love of relatives but my
influence converted their jealousy into love. Meanwhile, there was none information
about Sardarji.
The next situation I find very freaky, I see
that Sardaraji is walking along with me in the market, and there are crowds of
people (my colleagues) together. Going forward, we stopped at once. In front,
there were police jeeps and the policemen were sitting secretly in it. Seeing
us, they started firing indiscriminately. Sardarji also roared and took out his
pistol and started firing in reply. Seeing Sardarji I also took out my revolver
and started firing. Many of my men died untimely. After some time, seeing the
side of police heavy Sardar ji began to run. I too started running behind him.
The police was behind. We ran into an open small cell of a small house to save
our lives and we sat down there secretly. After a while, the man, who used to
live there came into the room and started making noise seeing us there. We ran
away from there and as soon as we came out, the owner of that house came there and
they also started making noise and the police started to follow us again. While
running away from police, I and Sardarji fell apart and I entered into high and
big ruins like building of the school to hide myself. Outside the building, the
dry leaves of eucalyptus were creating such a sound on walking that own chirm
were creating panic in own heart. There were a large number of spider webs on
the main gate and the channel gate was half open. All the rooms in the interior
were found locked and there were thick layers of dust on the locks and inside
walls, corridors and doors were layered with dust. By not finding a hiding
place, I started climbing up the ladder. On going up to three or four floors
above, I see another channel gate on the way to the top (going to the roof),
the big lock on which is teasing me. Now I was of nowhere. The police was
behind, there was no way to go ahead and I did not know where the Sardarji had
disappeared. I was wondering what to do, what not to do, same time I hear the
voice of loud laugh from behind. I look back and find, Sardar ji is standing,
who is saying that have you seen the consequence of greed, now you lost. Now
where is your truth and honesty, now where is
your and self-confidence?
-10:12 a.m.
Interpretation
of the dream - As I had guessed in the previous dream, Sardar
ji is my courage, which has turned into audaciousness and he is dissatisfied
with my current situation (in dream). He is showing the temptation of the world
to my dissatisfaction. He is showing the greed of the gloom of the world to my
simple and theoretical life. I do not want to accept this luxury of the world,
I don't want to accept these temptations, but my audacity forces me to be
trapped into temptation as a gold brick, by which the level of my status
increases in society but in my spiritual life, I start to fall. Courage which
has taken the form of audacity, turns my positive powers into negative power
and pushes me into the path of deep fall. People running with me in the market
are all evils (ignorance), which are running alongside me. As Sardarji, my
audacity is also with me. The police men are the result of these evils with
which I encounter, In which my evil and my audacity fight with me and my
audacity leaves them and runs away. When the audacity also leaves me, then I
too run away and we take shelter in a small cell. That small cell is my hobby.
To avoid the consequences of evils (Ignorance) I hide myself with my courage in
my hobbies but I can’t even succeed in this and soon my inner conscience begins
to make noise in the form of that man, and we get out from there and run away
again, who shouts out loudly and put the consequences behind my ignorance.
Running away from all these, I enter the ruins of that school to hide. That
ruin was my hollow ego, it was a false pride, entering in which I could not
find the way to forward. And the loud laugh of my courage and alarming me for
my truthfulness and honesty is telling to warn me to avoid ignorance and
temptations.
Conclusion - I
would like to keep this dream in the category of prophetic dreams which is
giving me this message that a small temptation is enough for spiritual fall. A
temptation is enough to ruin all the good qualities of a human. A temptation is
enough to turn a person into a dangerous wolf from a sage, so avoiding
temptations is right for me.
-12:10 p.m.
The dreams highlights our weak points.
The root of most of our problems is the taste sense (tongue). By being subjugated to the tongue, we take more and more stodgy things, it takes extra internal energy of our body to digest them. Due to incontinence in food we have to suffer the following losses –
1.
The additional internal energy of the body has to
be spent.
2.
The digestive system and other parts of the body
have to work more than necessary, thereby the chances of disturbance in them
gets increased.
3.
Imbalance in internal energy within the body
occurs.
4.
This imbalance of energy provokes lust and by
being subjected to lust, the man starts wasting his spiritual powers.
5.
Man's will power falls due to the fall of spiritual
powers and due to the fall of the will-power weakens the confidence and the
other weaknesses start to dominate.
6.
Eating more reduces positive energy, from which
laziness and laxities are born and laziness decreases our consciousness.
7.
The origin of the new diseases everyday and
abundance of the new diseases is the result of over eating.
-8:00
a.m.
Look all
the temptations of the world as a beautiful pot made of gemstones, which is
filled of poison.
-11:00
a.m.
Comments
Post a Comment