(अंतर्यात्रा)
परमसत्य की खोज...3
4 दिसम्बर २००३
विगत रात्रि का
स्वप्न -
मेरा एक मित्र 'क' मेरे पास आया। वह अपने साथ
रस्सी का एक फंदा बना कर लाया था। मैंने उसके हाथ में वह फंदा देखकर पूछा कि इसे
क्यों लाए हो ? उसने जवाब दिया कि इसे गले में फंसाकर ध्यान लगाऊंगा। मैंने समझने
की कोशिश की -'इस तरह से कहीं ध्यान होता है, ऐसे तो तुम अपनी जान गंवा बैठोगे।'
पर वह सत्य स्वीकार करना ही नहीं चाहता था।
थोड़ी देर बाद
मित्र 'ख' आते हैं, बेहद परेशान हालत में। मैं उनकी परेशानी जानना चाहता हूँ। वे
अपनी परेशानी व्यक्त करते हैं (जो मुझे याद नहीं) और इस परेशानी का समाधान करने के
लिए मुझे कहीं ले जाना चाहते हैं। मैं जानता हूँ कि मेरे जाने से कोई समाधान नहीं
मिलेगा पर जानते हुए भी इनकार नहीं कर पाता और उसका दिल रखने के लिए अगले दिन की
हामी भर देता हूँ। अगले दिन वह निर्धारित समय पर अपनी स्कूटर लेकर आता है और हॉर्न
बजाकर मुझे बुलाता है। तभी एक खास परिचित आ जाते हैं और आते ही खबर देते हैं कि उन्होंने
अपने घर का फ़ोन कटवाकर मोबाइल ले लिया है, अगर मैं उनका इंस्ट्रूमेंट लाना चाहता
हूँ तो ले आऊं। फिर वह मित्र 'ख' पता नहीं कहाँ गायब हो जाते हैं और उनके स्थान पर
एक फौजी सरदार जी नजर आते हैं, जो युद्ध पर जाने की तैयाती कर रहे हैं और जिन्हें
विदा करने मुझे स्टेशन तक जाना है। सरदार जी कमरे से बाहर निकलते समय अपनी माँ का
माथा चूमते हैं, पास ही खड़ी बहन के गाल पर प्यार भरी चपत लगाते हैं और मोर्चे पर
जाने के लिए रवाना हो जाते हैं, फिर वे बाहर खड़ी स्कूटर के पास जाते हैं, स्टार्ट
करके आगे की सीट मेरे लिए छोड़ पीछे की सीट पर बैठ जाते हैं। और स्कूटर आगे बढ़ देता
हूँ पर आगे बढ़ने पर पता चलता है कि हम गलत रास्ते पर चले आए, हमें जिस मोड़ से
मुड़ना था उसे तो हम पीछे ही छोड़ आए, फिर मैं स्कूटर घुमाता हूँ लेकिन अब रास्ता
बहुत खतरनाक नजर आता है, रास्ते पर कई ऊबड़-खाबड़ टीले, पत्थर और चट्टानें नजर आती
हैं, जिनसे बड़ी मेहनत करके मैं और सरदार जी स्कूटर को निकाल लेते हैं पर आखिर में
मैं एक छोटे मगर बहुत गहरे दलदल भरे गड्ढे में स्कूटर सहित फंस जाता हूँ। मैं उस
दलदल में गर्दन तक डूब जाता हूँ पर फिर भी ताकत लगाता हूँ। सरदारजी भी पीछे से
स्कूटर को धक्का लगाते हैं और अंत में सरदार जी और मैं मिलकर उस आखिरी और खतरनाक
गड्ढे से भी निकल जाते हैं।
मित्र 'क' संसार
के लोगों में से एक हैं, जो गलत तरीके से (गले में रस्सी का फंदा डाल कर) याने
अपनी दुर्बलताओं के बंधनों को अपने गले से लगाए ध्यान (मुक्ति) प्राप्त करने की
कोशिश कर रहे हैं और मेरी सही बात को गलत और अपनी गलत बात को सही बता रहे हैं।
मित्र 'ख' मेरा
पुराना रूप है, अतीत है, परेशानियों से घिरा हुआ। वह मुझसे अपनी परेशानियों का हल
मांगता है, मैं चाहता हूँ कि वह परेशानियों से जूझे लेकिन फिर भी उससे इस हालात
में नहीं देख पाता और उसके साथ चलने को तैयार हो जाता हूँ।
वह स्कूटर मेरी
आत्मा का प्रतीक है, जो हॉर्न बजाकर याने चीत्कार कर मुझे पुकारती है और मैं उसके
साथ हो लेता हूँ।
वे ख़ास परिचित
मेरे आसपास के संसार को दर्शाते हैं और मुझे फ़ोन और मोबाइल के रूप में इनका मोह
दिखाने आते हैं परंतु मैं इन्हें स्वीकार नहीं करता।
अब उस मित्र 'ख'
की जगह हट्टे-कट्ठे फौजी सरदार जी का नजर आना ये बताता है कि मैंने सारे मोह,
दुर्बलता त्याग कर साहस को अपने साथ कर लिया है और साहस के आते ही मेरी पिछली
परेशानियां गायब हो गईं।
उस फौजी का अपनी
माँ का माथा चूम कर और अपनी छोटी बहन के गाल थपथपाकर उनसे विदा लेना यह दर्शा रहा
है कि उस फौजी सरदार (मेरे साहस) ने अपना सबसे मजबूत मोह का बंधन भी तोड़ दिया।
सरदार जी स्कूटर स्टार्ट करके मुझे देते हैं याने मेरा साहस मेरी आत्मा को गति
प्रदान करके उसकी बागडोर मेरे हाथ में थमा देता है परंतु मेरा रास्तों में भ्रमित
हो जाना और गलत रास्तों पर चले जाना मेरी पूर्व असफलताओं को इंगित कर रहा है कि
मैं पहले अपनी सही दिशा को नहीं पहचान पाया। सरदार जी का मेरे स्कूटर पर पीछे सवार
होना बता रहा है कि मेरा साहस तब भी मेरे साथ था। ऊबड़-खाबड़ मार्ग, पत्थर, बाधाएं
मेरे अज्ञान और दुर्बलता की ओर संकेत कर रहीं हैं, जिनसे मैंने और मेरे साहस ने
संघर्ष करके मुक्ति पा ली। अंतिम गड्ढा मेरी सबसे बड़ी दुर्बलता को प्रदर्शित कर
रहा था, जिससे मैं सबसे अधिक मजबूती से जुड़ा हुआ था, वो थी 'सिगरेट', जिससे मैंने
और मेरे साहस ने जूझते हुए इस पर भी विजय हासिल कर ली।
-७:१५ a.m.
परावर्तित करो अपनी शक्तियों को मन के दर्पण से, वे द्विगुणित हो जाएंगी।
-७:३० a.m.
अब मैं बड़ा हो
गया, पुराने खेल-खिलौने मुझसे छूट गए।
-८:१० a.m.
लोग वही काम करते
हैं जिससे उनकी आत्मिक शक्ति का पतन होता है। जिस प्रकार पतंगा जानते हुए भी दीपक
की अग्निशिखा के पास बार-बार मंडराता है और अंत में उसी अग्निशिखा में कूद कर अपने
प्राण गँवा बैठता है। लोग इसी तरह अज्ञान और बुराइयों की अग्नि के पास मंडराते
हैं, उन्हें गले लगाते हैं और अंत में उसी में डूब कर अपनी जान दे देते हैं।
-८:५५ a.m.
सापेक्षिक भ्रम
से बचो।
-११:०८ a.m.
हमें वही चीज
आकर्षित करती है, जो हमारे मन, विचार, स्मृति और कल्पना में होती है।
-११:१० a.m.
जो सच्चे अर्थों
में मुक्त हो चुका है, वह तुम्हारे लाख प्रलोभनों के बाद भी तुम्हारे बंधनों को
स्वीकार नहीं करेगा। जब तोता पिंजरे में से उड़कर किसी पेड़ की डाल पर बैठ जाता है,
तब उनसे यह कहना व्यर्थ है कि आ जा मिट्ठू आ जा! वापिस पिंजरे में बैठ जा, हम तुझे
सोने की कटोरी में दूध रोटी खिलाएंगे, तुझे सोने के पिंजरे में रखेंगे।
-११:३२ a.m.
इससे बड़ा प्रमाण
क्या होगा सत्य की शक्ति का कि लोग अंतिम यात्रा (शवयात्रा) में भी बोलते हैं –
'राम नाम सत्य
है, सत्य बोलो मुक्ति है।'
पर केवल सत्य
बोलने से मुक्ति नहीं मिलेगी। मुक्ति पाने के लिए सत्य हो जाना पड़ेगा।
-१२:२२ p.m.
एक अज्ञानी
(मूर्ख) और एक महाज्ञानी के आचरण में कुछ ख़ास फर्क नहीं दिखता, इसलिए लोग प्रायः
इनमें भ्रमित हो जाते हैं।
-१२:५१ p.m.
संघर्ष के भय से
सत्य को दबाना भी असत्य को स्वीकार करना है, सत्य का साथ छोड़ना है। अपने अज्ञान पर
पर्दा डालना भी सत्य का साथ छोड़ना है। साहस की कमी के कारण अपनी कमजोरी को खुद से
छिपाना या किसी बहाने उस कमजोरी को आश्रय देना भी सत्य का साथ न देना ही है।
धन्यवाद उस आखिरी सिगरेट का, जिसने मुझे यह सत्य दिखाया कि सत्य को पूर्णतः अपनाने
के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।
-१:५५ p.m.
इससे पहले कि कोई
दुर्बलता तुम्हे आ घेरे, खोल डालो अपने अंतर्चक्षु, खोल डालो अपने ज्ञानचक्षु,
एकत्र कर लो अपनी सारी शक्तियों को और डटकर खड़े हो जाओ उस दुर्बलता के सामने। वह
दुर्बलता तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। संघर्ष से मत डरो। संघर्ष तुम्हारी
शक्तियों को और भी बढ़ा देंगे।
-१:४७ p.m.
मेरी परमशक्ति की
प्यास तेजी से बढ़ती जा रही है और कह रही है की अतिशीघ्र ही वह मुझे मिलेगी। जल्दी
ही परम सत्य भी मेरी आँखों के सामने होगा।
-२:१० p.m.
सत्य इतना विशाल
होगा, मैं नहीं जानता था।
-२:१२ p.m.
मेरे सारे गान
उसी के लिए हैं।
-२:१५ p.m.
कोई शक्ति
बार-बार मुझे यह मार्ग छोड़ देने पर विवश कर रही है, पर अब यह संभव नहीं, किसी दशा
में भी संभव नहीं।
-४:१० p.m.
-४:१५ p.m.
आत्मसम्मोहन के
बाद मैं अपने अंदर की बढ़ी हुई ऊर्जा को अनुभव कर रहा हूँ।
-४:४० p.m.
Adventure of the Truth…
Discovery of the absolute truth ... 3
December
4, 2003
Last
night's dream –
My
friend 'A' came to me. He had brought a
noose of rope with him. I saw that noose in his hand and asked, why have you
brought it? He answered that I will wear
it on my neck and will meditate. I tried to explain- 'Is this any method for
meditation? In such a way, you will lose your life‘. But he did not want to
accept the truth.
After a
while friend 'B' comes, in very troubled condition. I want to know his troubles.
He expresses his problems (which I do not remember) and want to take me
somewhere to solve this problem. I know that I will not fetch him any solution but
cannot deny even I know and to keep his heart I promise for the next day. The
next day, he comes with his scooter at the appointed time and calls me by
blowing the horn. Just then a special acquaintance comes and as soon as he
come, he report that he has disconnected his landline phone and took a mobile, If
I want to get his instrument then I can bring it. Then the friend 'b', I don't
know where disappears and in his place a military man Sikh appears, who is preparing
to go to war and to whom I have to go to the station to depart. Sardar ji
kisses his mother's forehead when leaving the home, put a love dab on sister's
cheek, who is standing nearby and goes off to go to the front. Then he goes out
to the scooter standing outside, Starts and sits on the back seat leaving the
front seat for me. I ride on the scooter and I move the scooter ahead but as we
go ahead, we find out that we went on the wrong path, we left behind the turn
we had to turn, then I turn the scooter but now the path looks very dangerous,
there are many rugged mounds, stones and rocks on the way, from which I and
Sardaarji take out the scooter with great difficulty but in the end I get stuck
in a small but very deep swamped pit with scooters. I sink to the neck in that
bog but I still put the strength. Sardar ji also pushes the scooter from behind
and in the end; Sardar ji and I also get out of that last and dangerous pit.
Interpretation
of dream –
Friend
'A' is one of the people of the world, who is trying to get the meditation
(liberation) wrongly (by putting a noose of rope on his throat) means by
hugging the bonds of his weakness and telling wrong to my right thing and right
to his wrong thing. Friend 'B' is my old form, past, Surrounded by problems. He
asks me to solve my problems, I want to let him fight with troubles but still
cannot see him in this situation and get ready to go with him.
The
scooter is the symbol of my soul, who shouts and calls me by blowing the horn
and I come with him.
The
special acquaintance shows the world around me and he come to show me the
fascination as the phone and mobile phone but I do not accept them.
Now the
appearance of the able-bodied military man sardar ji instead of friend 'B'
tells that I have abandoned all the temptations, weakness and has taken the
courage with myself and when my courage came, my previous problems disappeared.
Taking
departure of that army man by kissing the mother's forehead, patting the little
sister's cheek is showing that the military man (my courage) has broken his
strongest bond of fascination too. Sardar ji starts scooter and gives it to me
means my courage provides speed to my soul and gives its control into my hand but
to get confused in paths by me and going on wrong paths is pointing to my
previous failures that I did not recognize my right direction before. Riding of
sardar ji in rear seat of my scooter is telling that my courage was with me
even then.
Rugged
roads, stones, obstacles are indicating my ignorance and weakness, from which I
and my courage fought and got freedom.
The last
crater was displaying my greatest weakness, From which I was most strongly connected,
that was 'cigarette', to which I and my courage fought and won over this too.
-7: 15
a.m.
Reflect
your powers from the mirror of the mind, they will be diploid.
-7: 30
a.m.
Now I
have grown up, the old game-toys have left from me.
-8: 10
a.m.
People
do that thing, by which their spiritual power collapses. The way the moth
hovers on the flame of the lamp knowingly and in the end, loses its life by
jumping in the same flame. Same way people hover around the fire of ignorance
and evils, hug them and finally, drown in it and lose their lives.
-8: 55
a.m.
Avoid
relative illusion.
-11: 08
a.m.
The same
thing attracts us which are in our mind, thought, memory and imagination.
-11: 10
a.m.
One who
is free in the true sense, He will not accept your bonds even after your lakhs
of temptations. When a parrot flies from the cage and sits on a branch of a
tree, Then it is useless to say that come parrot come! Sit back in the cage, we
will feed you milk-bread in the bowl of gold, keep you in the cage of gold.
-11: 32
a.m.
What
would be the greater proof of the power of truth that people speak even in the
last journey (funeral) –
‘Raam
naam satya hai, satya bolo mukti hai.’
(The
name of Ram is truth, speaking truth is the salvation).
But by
speaking the truth only salvation will not be achieved. To get the salvation
you will have to be truth.
-12: 22
p.m.
There is
no particular difference in the behavior of an ignorant (a fool) and a great
wise man, that’s why people often get confused in them.
-12: 51
p.m.
Concealing
the truth by the fear of struggle is also to accept falsehood, is to leave the
truth. Putting curtains on your ignorance is also to leave the truth. Hiding
your weakness due to lack of courage or to support that weakness with any
excuse is also not to support the truth. Thanks to that last cigarette, which
showed me the truth that to accept the truth completely also requires struggle.
-1: 55
p.m.
Before
you face any weakness, Open your inner sight; open your sight of knowledge,
collect all your powers and stand up firmly in front of that weakness. That
weakness will not spoil anything. Do not be afraid of conflict. The struggle
will increase your powers even further.
-1: 47
p.m.
My
thirst for absolute power is growing fast and saying that I will get it soon.
Soon the ultimate truth will be in front of my eyes.
-2: 10
p.m.
Truth would be so vast, I did not know.
-2: 12
p.m.
All my
songs are for him.
-2: 15
p.m.
Some
power is repeatedly forcing me to leave this path, but now it is not possible, not
possible in any condition.
-4: 10
p.m.
I am
encroaching on my boundaries.
-4: 15
p.m.
After
self-hypnosis, I am experiencing increased energy inside me.
-4: 40
p.m.
Comments
Post a Comment