Skip to main content

परमसत्य की खोज...8 (Discovery of the absolute truth ... 8)

 

(अंतर्यात्रा)

परमसत्य की खोज...8

9 दिसम्बर 2003

जिज्ञासा अर्जुन है, शक्ति कृष्ण, सत्य साहस। दोष-विकार तथा दुर्बलताएँ कौरव सेना हैं तथा जीवन महाभारत।

जीवन एक युद्ध है, एक महासंग्राम है, सत्य तथा भ्रम के बीच, शक्ति तथा दुर्बलता के बीच। जब जीवन से सारे दोष विकार तथा दुर्बलताएँ भाग जाएंगी या मारी जाएंगी तब केवल सत्य बचा रहेगा, तब केवल शक्ति बची रहेगी।

-8:17 a.m.

यह संसार एक रेलवे स्टेशन है। जिस तरह ट्रेन के आने पर स्टेशन पर बहुत सी भीड़ जमा हो जाती है पर किसी को किसी से मतलब नहीं होता, सब अपना-अपना सामन बटोर कर अपने-अपने घर जाने की तैयारी में व्यस्त रहते हैं। इस समय भीड़ का किसी को भी आभास नहीं होता और सब भीड़ में होते हुए भी अकेले चलते हैं। उसी तरह मैं भी इस संसार में चल रहा हूँ। अब मुझे संसार की भीड़ विचलित नहीं कर पा रही है। क्योंकि मुझे अपने घर जाने की जल्दी है।

-10:10  a.m.

मन मुझे बार-बार वापिस लौट जाने को कह रहा है, संसार के प्रलोभन दिखा रहा है लेकिन शायद इसने मुझे अभी तक जाना नहीं है, मेरी शक्तियों को पहचाना नहीं है। मैं संसार के प्रलोभन के पीछे छिपे उस जाल को देख पा रहा हूँ, जिसे मेरा मन नहीं देख पा रहा है।

मन, जो पहले बंधन में बंधा छटपटा रहा था, अब शायद स्वतंत्रता से ऊब गया है। मैं जानता हूँ, मन हठीला बालक है, मैं इसे मना लूँगा। ये अपने बालहठ में छिपे अनर्थ को नहीं देख पा रहा है मगर मैं देख पा रहा हूँ। ये अभी तो ललचा रहा है, मगर वहां जाकर पछताएगा। मेरा वर्तमान कर्तव्य प्रलोभन से संघर्ष ही है।

-1:17 p.m.

सत्य से बड़ा तप और कोई नहीं।

-2:00 p.m.

झूठ बोलने का नुकसान किसी और को हो न हो, बोलने वाले को तुरंत होता है। उसके आचरण की शक्ति कमजोर हो जाती है, उसका आत्मबल, आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है, उसका नैतिक बल कमजोर हो जाता है। कुल मिलाकर उसका आंशिक पतन हो जाता है।

 -2:02 p.m.

Adventure of the Truth…

Discovery of the absolute truth ... 8

December 9, 2003

Curiosity is Arjuna, power is Krishna and truth is courage. Demerits, disorders and weaknesses are the Kaurava army and life is Mahabharata.

Life is a war, a great war, between truth and illusion, between strength and weakness. When all faults and weaknesses will run away from life or die then only truth will survive, then only strength will survive.

-8:17 a.m.

This world is a railway station. As the train arrives, much crowd gathers at the station but nobody makes any senses to anyone, all are busy in preparing their own luggage and preparing to go home. At this time no one experience the crowd and all go alone in the crowd. In the same way I am also moving in this world. Now the crowd of the world is unable to disturb me because I'm in hurry to go home.

-10:10  a.m.

 The mind is telling me to return back again and again, It is showing the temptations of the world, but perhaps it has not yet known to me, it has not recognize my powers. I can see the trap hidden behind the temptation of the world, which my mind is not able to see. The mind, which was stuck in the bond, first, is now probably bored with freedom. I know, the mind is a stubborn child, I will persuade it. It is not able to see the disaster hidden in his childhood but I can see, it is being greedy now, but it will repent there. My current duty is to struggle with temptation.

-1:17 p.m.

There is no bigger penance than truth.

-2:00 p.m.

 Whether the loss of lying might be or not anybody else but it happens to the speaker immediately. His/her power of conduct becomes weak, his/her self-confidence becomes weak, His moral strength becomes weak. Overall it gets partial collapse to him.

-2:02 p.m.


Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...