Skip to main content

परमसत्य की खोज...12 (Discovery of the absolute truth ... 12)

 

(अंतर्यात्रा)

परमसत्य की खोज...12

13 दिसम्बर 2003

सत्संग बड़े से बड़े दुर्गुण को भी दूर कर देता है। (स्वप्न सन्देश)

-7: 05 a.m.

अज्ञान से हमेशा दूर रहो, अज्ञान का तनिक सा भी स्पर्श ज्ञान को दूषित कर देता है।

मूर्खों को उपदेश देकर अपनी शक्ति व्यय मत करो। अज्ञान केवल स्वयं के ज्ञान से ही ख़त्म हो सकता है, दूसरों के उपदेशों से नहीं।

-10:10 a.m.

दूसरों के अज्ञान को दूर करने की कोशिश करना बुझी राख पर पेट्रोल छिड़ककर आग जलाने की कोशिश के समान व्यर्थ है। उपदेश का पेट्रोल केवल तभी काम कर सकता है, जब भीतर ज्ञान की अग्नि सुलग उठी हो।

-10:15 a.m.

आज टॉलस्टॉय ने मुझे तीन गहरे सत्यों से परिचित कराया -

१-सबसे महत्त्वपूर्ण समय - जो तुम्हारे सामने है।

२- सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति - जो तुम्हारे सामने खड़ा है।

३- सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य - जो तुम कर रहे हो।

-12:07 p.m.

 प्रलोभनों से बचने का एकमात्र उपाय है -

हर दिन, हर घंटे, हर मिनट, हर सेकंड स्वयं को व्यस्त रखो। अपने वर्तमान कार्य को सबसे महत्त्वपूर्ण समझो और उसी में पूरी लगन के साथ जुटे रहो।

-6:30 p.m.

आज की दुनिया की हर माँ समझती है कि हमारे देश को शंकराचार्य, रामकृष्ण, विवेकानंद, गाँधी, ओशो, जैसी संतानों की जरूरत है, इनके जैसे सत्य के पुजारियों की जरूरत है, पर वह ये सोचती है कि ये हमारे घर में पैदा न हों, हमारे पड़ोसी के घर में पैदा हो जाएं।

लोग गुणवत्ता तो उच्चतर स्तर की पाना चाहते हैं पर उसकी कीमत नहीं चुकाना चाहते। लोग पाना तो बहुत कुछ चाहते हैं पर उसके लिए वांछनीय त्याग नहीं करना चाहते।

-10:34 p.m.

Adventure of the Truth…

Discovery of the absolute truth ... 12

December 13, 2003

Satsang (Good accompaniment) removes bigger demerit too. (Dream message)

-7: 05 a.m.

Always keep away from ignorance; even a little touch of ignorance contaminates the knowledge.

Do not spend your power by preaching to fools. Ignorance can only end with the knowledge of oneself, not by the discourses of others.

-10:10 a.m.

Trying to remove the ignorance of others is vain like sprinkling petrol on ash to try to burn the fire. Petrol of preach can work only when the fire of enlightenment has arisen within.

-10:15 a.m.

Today Tolstoy introduced me to three deep truths -

1- The most important time - which is in front of you.

2- The most important person - who stands before you.

3- The most important thing - what you are doing.

-12:07 p.m.

The only way to avoid temptations is to -

Keep yourself busy every day, every hour, every minute, every second. Think of your present work as the most important and keep up with full dedication.

-6:30 p.m.

Every Mother of today's world understands that our country needs the saints like Shankaracharya, Ramkrishna, Vivekananda, Gandhi, Osho, we need the priests of truth like these, but she thinks that he should not be born in our house, he should be born in our neighbor's house.

People want to get quality of high level but do not want to pay the price. People want a lot but they do not want to sacrifice desirable for it.

-10:34 p.m.

Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...