Skip to main content

परमसत्य की खोज...26 (Discovery of the absolute truth ... 26)

 (अंतर्यात्रा)

परमसत्य की खोज...26

28 दिसम्बर 2003

जिस प्रकार दुर्बलता अंतःपरावर्तित होकर दुर्बलता को बढ़ाती है, उसी प्रकार शक्ति भी अन्तः परावर्तित होकर साहस को बढ़ाती है।

जिस प्रकार भय अन्तः परावर्तित होकर भय को बढ़ाता है उसी प्रकार साहस भी अन्तः परावर्तित होकर साहस को बढ़ाता है।

जिस प्रकार दुःख अन्तः परावर्तित होकर दुःख को बढ़ाता है उसी प्रकार आनंद भी अन्तः परावर्तित होकर आनंद को बढ़ाता है।

आपके भीतर जिस भाव की उत्पत्ति होने लगती है, वही भाव अन्तः परावर्तित होकर परिमाण में बढ़ते जाता है।

-6:30 A.M.

आत्मज्ञान की चरम अवस्था निर्दोष ज्ञान में बदल जाती है तथा निर्दोष ज्ञान अज्ञान का आभास देता है। ज्ञान की उपस्थिति का आभास भी एक दोष है। ज्ञान का बोध भी एक दोष है। ज्ञान की पूर्ण अनुपस्थिति (अज्ञान) का आभास ही निर्दोष ज्ञान है परन्तु यह अवस्था सच्चे ज्ञान के बाद ही आ सकती है। ज्ञान ही निर्दोष ज्ञान को जन्म देता है, अज्ञान नहीं। ज्ञान के समुद्र के एक किनारे अज्ञान होता है तथा दूसरे किनारे पर निर्दोष ज्ञान। निर्दोष ज्ञान की अवस्था ज्ञान के समुद्र को पार करने के बाद ही मिल सकती है।

-7:25 A.M.

अपने दोषों की परवाह मत करो। अपने ज्ञान की परवाह करो। जीवन में ज्ञान आएगा तो दोष स्वतः ही दूर हो जाएंगे।

जितनी भी बुरी से बुरी दशा में हो, जितने भी दोषों के बोझ से लदे हो, जितने भी दुर्गुणों से भरे पड़े हो, उससे भयभीत होकर यह मत सोचो कि तुम ज्ञान के मार्ग के योग्य नहीं या सत्य की खोज नहीं सकते बल्कि वहीँ से शुरू कर दो, ज्ञान की खोज, सत्य की खोज।             -7:30 A.M.

भलाई ही बुराई को मिटा सकती है। बुराई से कभी बुराई को नहीं जीता जा सकता। परन्तु कई बार बुराई को मिटाने के लिए अनुचित भी करना पड़ सकता है। बुराई को मिटाने के लिए थोड़ी देर को बुराई का मार्ग भी अपनाना पड़ सकता है तो फिर भलाई और बुराई का निर्णय कैसे हो? कर्तव्य और अकर्तव्य का निर्धारण कैसे हो? उचित या अनुचित का निर्णय कैसे हो?

हो सकता है, बिलकुल हो सकता है। यदि आपका उद्देश्य पवित्र है और आप बुराई को जीतने के लिए बुराई से तटस्थ रहते हुए थोड़ी देर को बुराई में भी प्रवेश करते हैं तो वह अनुचित नहीं है। इस स्थिति में यदि आप अनुचित भी करते हैं तो वह अनुचित नहीं है। उद्देश्य की पवित्रता ही सर्वोपरि सत्य है।

मंजिल को पाना है तो चलना तो पड़ेगा ही, फिर रास्ते अच्छे हों या बुरे पर ये भी ध्यान रखना होगा कि हम दिग्भ्रमित होकर रास्तों को ही मंजिल न समझ बैठें। हमारी नजर हमेशा गिद्ध दृष्टि के समान सच्ची मंजिल पर ही होना चाहिए भले ही हम कितनी ही ऊंचाई पर क्यों न हों।

-7:45 A.M.

जब हम छोटे बच्चे थे तो कल्पना में भी नहीं सोच सकते थे कि हम अपने खिलौनों को छोड़ सकेंगे उन खिलौनों के लिए अपने साथियों से लड़ने-झगड़ने को तैयार हो जाते थे, पर बड़े होने पर वे खिलौने किस तरह आसानी से छूट गए इसका हमें ध्यान भी नहीं। वास्तविकता का ज्ञान ही मोह का अंत है और मोह का अंत ही वास्तविक त्याग।   

-7:55 A.M.

मैं स्वयं को एक विशाल वृक्ष के रूप में देख रहा हूँ, जिसकी ज्ञान रुपी जड़ें मन रुपी जमीन की गहराइयों में और गहरे प्रवेश करती जा रही हैं। ये जड़ें जितनी गहराइयों में उतरती जा रही हैं, मेरी स्थिति उतनी ही मजबूत होती जा रही है। अब बुराई-विकार की आंधी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। तेज से तेज आंधी भी मुझे नहीं उखाड़ सकती।

-8:00 A.M.

शक्ति के सान्निध्य में,

सत्य के सान्निध्य में,

ज्ञान के सान्निध्य में,

इन सबके सान्निध्य में ही परमसत्य (परमात्मा) का सान्निध्य है।            -8:20 A.M.

ज्ञान पाने के बाद अज्ञान से घृणा मत करो क्योंकि वह अज्ञान ही था जिसने तुम्हें ज्ञान तक पहुँचाया है।

-8:35 A.M.

हम गलती यहीं कर जाते हैं कि धैर्य से प्रतीक्षा किये बिना समय से पहले ही फल पाना चाहते हैं। कली के विकसित होने के पूर्व ही फूल को खिलाने की च्येष्ठा करते हैं। कच्चेपन के पकने के पूर्व ही परिपक्व होना चाहते हैं परन्तु यह नहीं समझना चाहते कि अज्ञान ही परिपक्व होकर ज्ञान बनता है। दुर्बलता ही परिपक्व होकर शक्ति बनती है।

-8:35 A.M.

समस्याओं से भागना या समस्याओं को भुलाने की कोशिश करना या समस्याओं के आगे खुद को भुलाने की कोशिश करना समस्या का हल नहीं। समस्याओं के बढ़ने से मत डरो। समस्याओं की इमारत विशाल होते होते एक दिन स्वयं ही टूट जाती है। समस्याएं बढ़कर स्वयं ही समाधान बन जाती हैं। प्रश्न एक दिन स्वयं ही उत्तर हो जाते हैं। बस आवश्यकता होती है अनुकूल परिस्थितियों की, आत्मावलोकन की और सत्य के मार्ग पर बढ़ने के लिए वांछित साहस की।

-9:40 A.M.

रास्ता आप ही बन जाएगा...

इक कदम तो कोई बढ़ाए हौसले से जरा... 

-10:50 A.M.

परिस्थितियां हमारी छाया के समान हमारे साथ-साथ चलती हैं। हम अनुकूल होते हैं तो परिस्थितियां भी अनुकूल होती जाती हैं। हम प्रतिकूल होते हैं तो परिस्थितियां भी प्रतिकूल होती जाती हैं। अर्थात कुल मिलाकर परिस्थितियों को अनुकूल या प्रतिकूल बनाने के लिए काफी हद तक हम खुद ही जिम्मेदार रहते हैं। हम अपनी मदद करते हैं तो सारी दुनिया बढ़कर हमारी मदद करने लगती है और यदि हम अपनी किस्मत पर हाथ रखकर रोते बैठे रहते हैं  तो किस्मत के साथ-साथ दुनिया भी हम पर हंसती है।

आप जो सोचते हैं वह प्रत्यक्ष होकर सामने घटित हो जाता है। आपकी कल्पनाएं सजीव होने लगती हैं। आपके स्वप्न सत्य होने लगते हैं, आपके विचार घटनाएं बनकर सामने आने लगते हैं। ये सब सत्य की शक्ति का ही चमत्कार है। जाग्रत करो सत्य की शक्ति को।

-11:55 A.M. 

चाहे कितने भी ऊंचे उठ जाएं हम, चाहे कितने भी आगे बढ़ जाएं हम, पतन का खतरा हमेशा बना रहता है। पतन का रास्ता हमेशा खुला रहता है। हमारे पतन का मायाजाल हमेशा बिछा रहता है। अतः हर परिस्थिति में सावधान रहना चाहिए। स्वयं से पूछते रहना चाहिए कि कहीं हम वास्तविक उद्देश्य से भटक तो नहीं रहे हैं?

-10:00 P.M. 

चाहे अच्छा करो या बुरा, हर बार एक ही चीज देखने की कोशिश करो -'सत्य क्या है?' बस एकमात्र सत्य ही तुम्हें बदल सकता है। एकमात्र सत्य ही तुम्हारी बुराइयों को अच्छाइयों में बदल सकता है।

-10:12 P.M. 

सच्चाई का हर कोई कायल है इस जहाँ में, भले ही वह सच्चाई को अपना न सके, क्यों? क्योंकि सच्चाई की ताकत मजबूरन उसे कायल बना लेती है अपना। सच्चाई की ताकत से बड़ी ताकत कोई नहीं।

-10:58 P.M. 

एक भ्रम है- ये दुनिया जो है...

एक सत्य हूँ- मैं जो हूँ...

तो किस बात पर विश्वास करूँ, भ्रम पर या सत्य पर?

जाहिर है, सत्य पर ही विश्वास करूंगा।

-11:20 P.M.  

Adventure of the Truth…

Discovery of the absolute truth ... 26

December 28, 2003

There is a mirror inside us which reflects whatever is inside, if fear, it multiplies fear, if courage, it multiplies courage, if infirmity, it multiplies infirmity and if strength, it multiplies strength.

Just as grief enhances grief, the same way, bliss enhances bliss.

The feeling that begins to born in you, the same feeling gets reflected in the inner and increases in magnitude.

-6:30 A.M.

The peak state of enlightenment turns into innocent knowledge and innocent knowledge gives the impression of ignorance. The sense of presence of knowledge is also a flaw. Sense of knowledge is also a flaw. The sense of complete absence of knowledge (ignorance) is the innocent knowledge but this stage can come only after the true knowledge. Only Knowledge leads to innocent knowledge, not the ignorance. Ignorance is on one shore of the sea of knowledge and innocent knowledge on the other shore. The state of innocent knowledge can be attained only after crossing the sea of knowledge.                                       -7:25 A.M.

Do not care about your faults. Care about your knowledge. If knowledge will come in life, the defects will be removed automatically.

However much you are in the worst condition, regardless of the burden of defects, regardless of how much you are filled with demerits, do not be afraid of it thinking that you are not worthy of the path of knowledge or can't find the truth rather start from there, search for the gyan, search for the truth.

-7:30 A.M.

Only good can eradicate evil. Evil can never be conquered by evil. But many times, to erase evil, it may have to be unfair. To eradicate evil one may have to take the path of evil for a while. Then how should good and evil should be judged? How should be determined what to do and not to do? How to decide fair or unfair?

It can be happen, it can surely happen? If your aim is holy and you enter in evil for a while, while being neutral with evil to conquer evil then it is not unreasonable. In this case, even if you do unfair, it is not unfair. Purity of purpose is the paramount truth.

 You have to walk if you want to reach the destination, whether the paths are good or bad but it should also be kept in mind that we should not be confused by thinking of paths as destination. Our eyes should always be on the true target like vulture vision, no matter how high we are.

-7:45 A.M.

When we were little children, we could not even imagine that we will be able to leave our toys. We used to get ready to fight with our companions for those toys, but we do not remember how easily we missed out the toys when we grew up. Sense of reality is the end of fascination and the end of attachment is the real sacrifice.

-7:55 A.M.

I am seeing myself as a huge tree, the roots of knowledge of which are penetrating deeper into the depths of the mind. My position is getting stronger as deep as these roots are going. Now the storm of evil and disorder cannot harm me. Even the strongest storm cannot uproot me.

-8:00 A.M.

In the contiguity of the power,

In the contiguity of the truth,

In the contiguity of knowledge,

The contiguity of all of them is the contiguity of absolute power (absolute soul).

-8:20 A.M.

Do not hate ignorance after getting knowledge because it was the ignorance that has brought you to knowledge.

-8:35 A.M.

We make the mistake here that without waiting patiently, we want to get fruit before time. Before the bud develops, we try to feed the flower. We want to mature before the rawness ripe but we do not want to understand that it is the ignorance that matures and becomes knowledge. It is the weakness that matures and becomes power.

-8:35 A.M.

Running away from problems or trying to forget problems or trying to forget oneself in front of problems is not the solution. Do not be afraid of rising problems. The building of problems breaks itself one day when it becomes huge. Problems grow and become solutions on their own. Questions become answer themselves one day. Only it requires favorable circumstances, introspection and the desired courage to move on the path of truth.

-9:40 A.M.

It will become the way itself...

If someone steps ahead with courage…

-10:50 A.M.

Circumstances move along with us like our shadow. Circumstances become favorable if we are favorable.  If we are adverse then the circumstances also become unfavorable. That is, we are largely responsible for making conditions favorable or unfavorable. When we help ourselves, the whole world starts helping us. And if we keep weeping our hands on our luck, then the world laughs at us along with luck.

What you think becomes manifest in front of you. Your fantasies start coming to life. Your dreams come true, your thoughts start becoming events. All this is a miracle of the power of truth. Awake the power of truth.

-11:55 A.M.

No matter how high we rise, no matter how far we go, there is always a danger of collapse. The path to collapse is always open. The net of our downfall is always spread. So we should be careful in every situation. We should keep asking ourselves if we are deviating from the real purpose.

-10:10 P.M.

Whether you do good or bad, try to see the same thing every time - 'What is truth?' Only truth can change you. The only truth can turn your evil into good.                        -10:12 P.M.

Everyone is in favor of the truth in this world, even if they cannot adopt the truth, why, because, the power of truth attracts him towards it. Nothing is powerful than the power of truth.

-10:58 P.M.

This is an illusion - what the world is…

This is the truth - what I am...

So on what should I believe, on the illusion or on the truth?

Obviously, I will believe on the truth only.

-11:20 P.M.

Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...