मेरी दुविधा...
समस्या...
हर बार की तरह आज भी मैं दुविधा में फंस गया
हूँ। एक तराजू है, जिसके एक पलड़े में मेरे अपने सिद्धांत और मेरा लक्ष्य हैं और दूसरे
पलड़े में संसार और धन-दौलत है। यदि मैं सिद्धांत के पलड़े में जाता हूँ तो मेरा
सांसारिक पक्ष हल्का हो जाता है और यदि दूसरे पक्ष में जाता हूँ तो मेरे सिद्धांत झूठे
पड़ जाते हैं। यह समस्या नई नहीं हैं। मुझसे पहले भी कई लोगों ने
इसे झेला है और शायद मेरे बाद भी कुछ लोग इसे झेलेंगे। आज मेरे लक्ष्य के लिए धन की
आवश्यकता है लेकिन यदि मैं इसकी पूर्ति में लग जाता हूँ तो मुझे सांसारिक प्रपंचों
में आना पड़ेगा, अपने ही बनाए सिद्धांतों को पैरों तले रौंदना होगा। यदि मैं ऐसा नहीं
करता हूँ तो लक्ष्य जहाँ का वहीँ रह जाता है और यदि ऐसा करता हूँ तो अपने अस्तित्व
पर कलंक का धब्बा लगाता हूँ। सांसारिकता में आने पर पथभ्रष्ट होना पड़ेगा। यह संसार
मेरे अस्तित्व और लक्ष्य के बीच बाधा बन गया है। अकर्मण्य की भांति बैठने पर मन कोसने
लगता है, धिक्कारने लगता है और कर्ता बनने पर पथभ्रष्ट हो जाने का भय है। क्या करूँ
क्या नहीं, समझ नहीं आता?
समाधान...
स्पष्टवादी बनो, निडरता व साहस के साथ सत्य को
साथ लेकर आगे बढ़ो।
-८ जुलाई ९८
कर्म तथा चरित्र...
कर्म तथा चरित्र एक दूसरे के पूरक हैं। पूर्व में किये गए कर्म
चरित्र का गठन करते हैं तथा चरित्र बाद में किये जाने वाले कर्मों को निर्धारित करता
है।
-१६ अगस्त १९९८
अतीत वर्तमान को बनाता है और वर्तमान भविष्य
को। अतीत पर तो हमारा अधिकार नहीं होता अतः हमें वर्तमान को संवारना चाहिए।
-१७ अगस्त १९९८
मुझे अपने उच्च आदर्शों, महत्वाकांक्षाओं और
स्वप्नों को लेकर प्रयास करते हुए असफल होकर मर जाना भी स्वीकार है लेकिन इनसे समझौता
करके, संसार के कड़वे अनुभवों को अपनाकर घिसी-पिटी लीक पर घिस-घिस कर जीना स्वीकार नहीं...
-३ सितम्बर १९९८
पहले के ज़माने में हुस्न और जिस्म की नुमाइश
के बाज़ार कोठे और वेश्यालय हुआ करते थे पर आजकल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और घटिया साहित्य
के जरिये ये घर-घर तक आ पहुंचे हैं।
-२६ मई १९९९
कुछ अनसुलझे सवाल ऐसे होते हैं, जिन्हे अनसुलझा छोड़ देना
ही उचित होता है अन्यथा कभी-कभी अनसुलझे सवालों को सुलझाते-सुलझाते सुलझाने वाला खुद
ही उलझ जाता है।
-७ जून १९९९
दाम्पत्य जीवन का अर्थ है, अपने सारे सुख-दुःख-सपने-महत्वाकांक्षाएं
एक-दूसरे के बीच बाँट लेना। दांपत्य का अर्थ ही है दो का मिलकर एक होना फिर चाहे उन
में से कोई एक निम्न-स्तर की मानसिकता वाला क्यों न हो। यदि दोनों में से किसी एक में
भी इतनी समझ नहीं है कि वह दूसरे को समझ सके तो दो जीवन व्यर्थ हो जाते हैं। दाम्पत्य
का अर्थ है- हर कदम पर साथ मिलकर चलना और हर कदम पर परिस्थिति और एक-दूसरे से समझौता
करके चलना। जिसमे समझौता करने का सामर्थ्य न हो या जो अति-महत्वकांक्षी हों उसे
दाम्पत्य जीवन में प्रवेश नहीं करना चाहिए वर्ना एक नहीं दो जीवन बर्बाद हो जायेंगे...
-७ जून १९९९
मैंने कई घटिया व ओछी मानसिकता वाले बड़े-बड़े
लोग देखे हैं। ईश्वर मुझे ऐसा बड़प्पन कभी न दे।
-७ जून १९९९
शक्ति सौंदर्य की उपासक होती है और सौंदर्य शक्ति
पर अन्तः-समर्पित होता है...
-२६ जून १९९९
व्यक्ति कितना भी बुरा क्यों न हो उसके भीतर
किसी कोने में अच्छाई भी छिपी होती है परन्तु बुराई को प्रेरित करने वाली परिस्थितियां
उसे और अधिक बुराई की ओर धकेल देती है। यदि
उसके समक्ष अच्छाई को प्रेरित करने वाली परिस्थितियां उत्पन्न हो जाएं और उस पर प्रभावी
हो जाएं तो बुरे से बुरा व्यक्ति भी एक अच्छा और महान व्यक्ति बन जाता है...
-१२
जुलाई १९९९
Problem...
Today, I'm again in a quandary
like always. There is a weigher, on one side of which my goal and my own
principles are there and on other side wealth and world. If I take my principle’s
side then my mundane side becomes lighter. And if I go on the other side, my
principles prove false. The problem is not new. Many people have experienced it
before me and maybe some people experience after me. Today my goal requires
money. But if I go to look at its fulfillment then I have to come in worldly
delusion, I have to trample my own created principles. If I do not do it, the
goal remains unattainable. And if so, I'll put a stain of disgrace on my
existence.
If I come to the worldliness, I would
be misguided. The world has become a barrier between my existence and goals. Sitting
like mandarin, the mind begins bashing and cursing. And being a subject the there
is a fear of going astray. What I do, do not understand...
-8 July 1998
Solution...
Be forthright, with fearlessness
and courage go forward with the truth.
-8 July 1998
Deeds and character...
Deeds and character are
complementary to each other. The Deeds in the past have formed character and
the character determines to the subsequent actions.
-16 Aug. 1998
The past makes the present and
the present makes the future. On the past, we would not have the right but we
can shape the present definitely.
-17 Aug. 1998
I would like to accept the death
after failure in attempting my high ideals, ambitions and dreams and imaginations
but I won’t accept to compromise my ideals to live with worldly threadbare experiences.
-3 Sep 1998
In the past there were brothel as
a market of beauties and body expose. Now days, there is electronic media and
cheap literature have brought them home to home.
-26 May 1999
There are some such unresolved
questions that it is better to leave them unsolved; otherwise sometimes in solving
them solver gets entangled him.
The meaning of conjugal life is to
share all the happiness-sorrows-dreams-aspirations-emo in each other. Conjugality
means consisting of two to be one, whether one of them might be a small or
low-level mentality. If either one is not having understanding well enough that
one can understand the other then two lives become vain. Conjugality means walk
together at every step and walk together by compromising with situations and
with each other at every step. One who cannot afford to compromise or who are
over-ambitious they should not enter into married life, Otherwise not one but two
lives would be ruined.
I have seen many poor
petty-minded great prominent persons. May God never give me such greatness.
-7 June 1999
Power is worshiper of Beauty and Beauty
is inter-dedicated at the Power.
-26 June 1999
The person may be much worse,
there is goodness hidden in a corner in his personality. But the conditions to
inspire evil push him more on evil side. If circumstances inspiring him to goodness
arise in front of him and would be effective on him then even the most evil
person becomes a good and great man.
-12 July 1999
Comments
Post a Comment