(अंतर्यात्रा)
परमसत्य
की खोज...१
२
दिसम्बर २००३
जो नकली था, झूठा था, आभासी था, मिथ्या
था, भ्रम था, दम्भ था, वह टूट गया, जो सत्य है वह बचा रह गया।
-७:२५ a.m.
अब तक मैं सपनों को महत्वहीन समझता रहा,
मिथ्या कल्पना समझता रहा मन की, किन्तु अब मैं समझता हूँ कि हमें इन कल्पनाओं में
से भी सत्य को ढूंढकर निकलना होगा। तो आइये, आगे की यात्रा शुरू करते हैं विगत
रात्रि के स्वप्नों से-
पहला स्वप्न –
मैं कुछ लोगों के साथ एक लाश को स्ट्रेचर
पर लिए घूम रहा हूँ, अपनी भूतपूर्व शाला की विभिन्न कक्षाओं में और सभी कमरों में
उस लाश को रखने के लिए उचित जगह की तलाश कर रहा हूँ। हालांकि कमरे तो पूरी तरह
खाली हैं परंतु आश्चर्य कि सभी कमरों की छतों से बड़ी तेज मूसलाधार बरसात हो रही
है। मैं लोगों के साथ उस लाश को हर कमरे में रखने की कोशिश करता हूँ पर साथ के लोग
चिल्ला उठते हैं - 'अरे! यहाँ तो लाश सड़ जाएगी, चलो कोई और कमरा देखते हैं।' इस
तरह हम बारी-बारी से सभी कमरों में जाकर उस लाश को रखने की कोशिश करते हैं। पर हर
कमरे में उसी तरह मूसलाधार वर्षा मिलती है, फिर हम ऊपर के कमरों में जाते हैं। इस
तरह पहली मंजिल, दूसरी मंजिल, तीसरी मंजिल… सभी कमरों में एक ही दशा देखने को
मिलती है और हम हारकर उस लाश को अपने साथ लिए वहां से बाहर निकल आते हैं।
स्वप्न फल का अनुमान –
मैं और मेरे साथ के लोग संसार की ओर संकेत
कर रहे हैं। शाला के भवन के विशालकाय कक्ष लोगों के ह्रदय को इंगित कर रहे हैं। हम
अपना विश्वास लिए दूसरों के ह्रदय में जगह ढूंढ रहे हैं, अपना विश्वास रखने के
लिए, परंतु हर जगह विश्वास उस लाश की तरह मूसलाधार बारिश में भीग कर क्षत-विक्षत
होता जा रहा है। और अंत में मैंने दूसरों पर विश्वास न रखकर अपना विश्वास अपने साथ
ले लिया अर्थात दूसरों पर विश्वास को मैंने आत्मविश्वास में परिणित कर लिया।
दूसरा स्वप्न –
मैं अपने रिश्ते के एक बड़े भाई (नाम नहीं
लेना चाहूँगा) के साथ एक बस में सफर कर रहा हूँ। बस में बैठने के लिए बिलकुल जगह
नहीं है। हम सीट के नीचे की सतह ( बस के फर्श) पर बैठे मूंगफली खा रहे हैं। मैं मूंगफली खाकर छिलके बस की खिड़की से बाहर
फेंकते जा रहा हूँ और वे अपने आस-पास ही फैलाते जा रहे हैं। कुछ देर बाद जब मैंने
उनकी तरफ देखा तो वे गर्दन तक अपने ही फैलाए छिलकों के ढेर में दब गए हैं। और मैं
आश्चर्य से उन्हें देखकर पूछ रहा हूँ कि उन्होंने ये छिलके बाहर क्यों नहीं फेंके।
स्वप्नफल का अनुमान –
बस में भीड़ से हम दोनों का घिरा होना ये
बता रहा है कि हम दोनों संसार में संघर्ष कर रहे हैं। फर्श पर समानता से बैठना ये
व्यक्त कर रहा है कि उनका भी धरातल वही है जो मेरा है। छिलके हमारे दोष-विकार हैं
और मूंगफली के दाने ज्ञान हैं। मैं ज्ञान ग्रहण करके अपने दोषों और विकारों को
बाहर फेंकते जा रहा हूँ और वे ज्ञान ग्रहण करके भी अपने दोष विकारों को अपने से
अलग न फेंककर अपने चारों तरफ फैलाते जा रहे हैं और थोड़ी देर बाद वे अपने
दोष-विकारों से बुरी तरह ग्रस्त हो गए और मैं उनसे कह रहा हूँ कि उन्होंने अपने
दोष-विकारों को अपने से दूर क्यों नहीं फेंक, अपने गले क्यों लगाए रखा।
-९:४८ a.m.
अब केवल एक ही चीज बची है मेरे जीवन में -
'परम मिलन की प्यास की व्याकुलता।'
मैं तुम्हारे हर प्रश्न का उत्तर जानता
हूँ, तुम्हारी हर समस्या का हल जानता हूँ पर तुम्हारे किसी भी प्रश्न का उत्तर
नहीं दूंगा क्योंकि वह उत्तर तुम्हारी समस्या का समाधान कभी नहीं बन सकेगा। वह
उत्तर भी मेरा ही होगा, तुम्हारा नहीं।
-१०:४५ a.m.
मैं अनंत में जीने लगा हूँ।
जो बात राम, कृष्ण, बुद्ध, ईसा नहीं समझा
पाए, वो बात समझाने शंकराचार्य, रामतीर्थ और विवेकानंद आए। जो बात ये लोग नहीं
समझा पाए वो बात समझाने ओशो आए और जो बात ओशो नहीं समझा सके वो बात समझाने मैं आया
हूँ। जो बात मैं नहीं समझा सकूंगा, उसे समझने कोई और आएगा।
इन सबकी असमर्थता का कारण और कुछ नहीं
बल्कि इनका उच्च स्तर था। वे इतने उच्च स्तर पर थे कि अपना स्तर जान सामान्य के
स्तर के बराबर नहीं कर सके।
-११:१४ a.m.
जब आप पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं उस
शक्ति को आत्मसात करने के लिए। जब आप पूरी तरह से समर्थ हो जाते हैं उस शक्ति को
ग्रहण करने के लिए, जब आप इतने शक्तिशाली हो जाते हैं की उन शक्तियों का संचालन कर
सकते हैं, तब इन परिस्थितियों में सच्चे ह्रदय से उस परम शक्ति की जो प्रतीक्षा
होती है, वही सच्ची पूजा होती है।
हालांकि परमशक्ति आपके पास नहीं आती बल्कि
आप स्वयं पहुँचते हैं उस परमशक्ति के पास, हालांकि परमशक्ति आपके पास नहीं आती
बल्कि आप स्वयं पहुँचते हैं उस परमशक्ति के पास, अपनी शक्तियों में निरंतर वृद्धि
करते हुए।
-११:३४ a.m.
शक्ति की सम्पन्नता ही प्रेम कर सकती है।
शक्ति का अभाव- दुर्बलता कभी प्रेम नहीं कर सकता। दुर्बलता कभी किसी को कुछ नहीं दे
सकती।
११:३६ a.m.
आत्मसम्मोहन काफी
हद तक सहायक होता है हमारी शक्तियों को बढ़ाने में। जब भी कभी दुर्बलता महसूस करो,
इसकी सहायता लो। इसके लिए आईने में अपने प्रतिबिम्ब में अपनी आँखें देखो और अपनी
दृष्टि केंद्रित कर दो भ्रूमध्य आज्ञा चक्र पर और कुछ मत देखो, कुछ देर तक इसी तरह
देखते रहो, फिर मन को सकारात्मक आदेश दो।
तुम्हारा साहस और तुम्हारी शक्ति बढ़ी हुई प्रतीत होगी।
-४:२८ p.m.
Adventure of the Truth…
Discovery of the absolute truth ... 1
December
2, 2003
That which
was fake, which was false, which was virtual, which was confusion, which was
arrogance, broke down. Which is true, has survived.
-7: 25
a.m.
So far I
used to think that dreams are unimportant, I understand that false imagery of
mind, but now I think we have to get these fantasies of finding the truth. I
considered them false imagination of mind so far, but now I think that further
we have to discover the truth from these imaginations too. So let’s come and
start the further journey with the dreams of last night…
First
dream –
I am moving with a corpse on a stretcher with
some people, in my old school, in each class and seeking a proper place to put
the corpse. Though the rooms are totally empty but what a surprise! It is
raining torrentially from the roof of all the rooms. With people I try to put
the corpse in each room but people with me start cry – ‘Hey! The corpse will
rot here, let’s go somewhere else and seek the more suitable room.’
Thus we
go to each room one by one and try to put the corpse but in each room we get
the same torrential raining, then we go upstairs rooms. This way first floor,
second floor, third floor… we get the same condition in each room. And finally,
feeling defeated, we come out of there with the corpse.
Interpretation
of the dream –
I and
the people with me are a sign to the world and that corpse is pointing to the
trust. The huge rooms of the school buildings are pointing to the heart of the
people. We are looking for a place in the hearts of others to put our faith,
but like the corpse in the torrential rain, the trust is becoming mutilated
everywhere. And finally I took my trust with me instead of putting my trust on
others, that is I converted my trust into my self-confidence.
Second
dream –
I am
travelling in a bus with my elder brother in relationship (I am not willing to
reveal his name). There is no space to sit in the bus. We are sitting on the
bottom (on the floor of the bus) and eating peanuts. I am eating peanuts and throwing
its peels out of the bus and he is spreading it around him. After a while I
looked at him, he is buried up to neck in the pile of peels thrown by himself.
And I'm surprised to see him asking why they had not thrown out the peels.
Interpretation
of dream –
Just the
two of us to be surrounded by the crowd is telling that we are struggling in
the world. The sitting of us on the floor equally is expressing that he also
have the same ground which is mine. Peels are our faults and disorders and
peeled peanuts are the knowledge. I am assimilating the knowledge while
throwing my faults and disorders outside and he is assimilating the knowledge
but not throwing away his faults and disorders while spreading around him and
after a while, he got suffer by his faults and disorder badly and I am asking
him that why he didn't throw away his faults and disorders, why he kept hugged
them?
-9:48
a.m.
Now the
only thing remains in my life - the distraction of thirst to meet the absolute
power.'
I know the
answer to each of your questions, I know the solution to every of your problems
but I won't give answer to any of your questions, because it will never become
the answer to your problem, the answer will belong to me, not you.
-10:45
a.m.
I
started to live in infinity.
What
Rama, Krishna, Buddha, Jesus could not explain, Ramtirth, Shankaracharya and Vivekananda
came to explain that. What they could not explain, Osho came to explain that
and what Osho could not explain, I have come to explain that and what I shall
not be able to explain, anyone else will come to explain that.
The
reason behind the inability of all them was nothing but their high level. They
were so higher in level that they could not be equivalent to the level of
ordinary people.
-11: 14
a.m.
When you
are fully prepared to assimilate that power, when you are fully able to
conceive that power, when you become so powerful that you can conduct those
powers, in these circumstances, the waiting for the absolute power with the
true heart is the true worship. However absolute power doesn’t come to you but
you approach to the absolute power by increasing your powers
-11:34
a.m.
The only
prosperity of power can love. Lack of strength - weakness can never love.
Infirmity can never give anything to anyone.
-11:36
a.m.
Self-hypnosis
helps substantially to increase our powers. Whenever you feel infirmity, take
its help. For this, look your eyes in your reflection in a mirror and focus
your vision on your glabellas, on the command chakra and don’t look at anything
else, Stay tuned for a while so, then give a positive suggestion to your mind,
your courage and your strength will be increased.
-4:28
p.m.
Comments
Post a Comment