Skip to main content

सत्य की खोज...13 (Discovery of the truth...13)

(अंतर्यात्रा)

सत्य की खोज...13

27 नवंबर २००३

 

कितना गलत अनुमान लगाते हैं हम अपने बारे में, जो हम होते हैं वह स्वीकारना नहीं चाहते और जो हम नहीं होते वह हम स्वीकार किये बैठे होते हैं।

 प्रायः स्वप्न आपकी दुर्बलताओं के आपके मन को आदेश होते हैं।

-१२:०० a.m.

 लगता है जैसे मेरा बचपन लौट आया है।

-८:२० a.m.

 अभाव के आधिक्य की चरम अवस्था विद्रोह को जन्म देती है। धन का अभाव जब चरम सीमा पर पहुँचता है तो लूट-पाट को जन्म देता है। ज्ञान का अभाव जब चरम सीमा पर पहुँच जाता है तो फूहड़ता को जन्म देता है। बल का अभाव जब चरम सीमा पर पहुँच जाता है तो हिंसा को जन्म देता है। असंतुलन सदैव उपद्रव पैदा करता है।

-८:२५ a.m.

 आवश्यक न होते हुए भी अपना महत्त्व और अपनी उपयोगिता बताने के लिए कभी उपकार मत करो। यदि किसी पर कोई उपकार करो तो उसे कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर दो अन्यथा वह स्वयं को आपके उपकार के ऋणभार से दबा हुआ मानेगा और यदि आपके उपकारों की बहुलता इतनी अधिक हो जाए कि वह इनके ऋणभार से बुरी तरह दब जाए तो उसकी दृष्टि में आपके प्रति सम्मान की भावना ईर्ष्या में परिवर्तित हो जाएगी। वह आपके उपकार करने की क्षमता से घृणा करने लगेगा, आपका स्मरण ही उसे उसकी अक्षमता की याद दिलाता रहेगा।

 जब भी कोई तुमसे मिलने आए तो उसे ये लगे कि वह तुमसे कुछ पाकर गया है, कुछ खोकर नहीं।

-१:२५ p.m.

 जब भी किसी से तुम्हें कोई सीख मिले तो उसे धन्यवाद देना मत भूलो, यह तुम्हारे अंदर भी शक्ति का संचार करेगा और उसके अंदर भी।

-२:०४ p.m.

 जब भी कोई गलती करे तो उसे किसी प्रकार का कोई शारीरिक दंड मत दो। उसे शर्मिंदा करो उस गलती के लिए। गलती के उन्मूलन तथा परिमार्जन का इससे अच्छा उपाय कुछ हो ही नहीं सकता। शारीरिक दंड देने पर तो वह उस गलती को थोड़ी ही देर में भूल जाएगा और बाद में वही गलती फिर से दोहराएगा और एक प्रतिशोध की भावना उसके भीतर जन्म ले लेगी और वह तुरंत इस प्रतिशोध का मार्ग बनाने में जुट जाएगा। शारीरिक दंड प्रतिशोध की भावना उत्पन्न करते हैं, लज्जा या ग्लानि नहीं। विचारों से शक्तिशाली और कोई अस्त्र नहीं। विकारों को धोने का विचारों से अच्छा डिटर्जेंट और कोई नहीं। विचारों की मार से पीड़ादायक और कोई मार नहीं, पर हर परिस्थिति में शर्त ये है कि विचारों में सत्य की शक्ति निहित होना चाहिए। विचार ही क्रांति लाते हैं, अगर विचारों में सत्य की शक्ति हो तो।

 मेरा दृष्टिकोण विस्तृत हो गया है, सूक्ष्म से सूक्ष्म वस्तुएं भी मुझे शक्तिशाली विचार देने लगीं हैं।

-२:५५ p.m.

 सत्य की शक्ति एक ऊर्जा है, जो आपके चारों तरफ एक आभामंडल निर्मित करती है, आपके मुखमंडल को प्रदीप्त करती है,, आपके आचरण से छलकती है, आपके हर छोटे से छोटे कार्य में भी झलकती है।

-३:१२ p.m.

 सत्य की शक्ति की इस ऊर्जा को पाने के लिए आपको किसी जंगल या पहाड़ पर जाने की जरूरत नहीं, वह अपने आप झलकेगी आपके मुखमंडल से, उसे आप इसी दुनिया में पा सकते हैं,बस आपको सत्य को अपना जीवन बनाना होगा और अपने जीवन को सत्य।

सिंह जैसी निर्भयता और साहस आपमें स्वयं ही झलकेगा। आपकी वाणी स्वयं ही सिंघनाद बन जाएगी। बस आवश्यकता है सत्य की उपासना की। मैं तो सत्य का प्रचारक हूँ, मुझ पर जरा भी विश्वास न करना बल्कि प्रत्यक्ष करके देखना।

-३:२२ p.m.

 आजकल के साहित्य लोगों को आकर्षित नहीं कर पाते, इसका कारण लोगों की अरुचि कम और साहित्य में सत्य की शक्ति का अभाव ज्यादा है। आजकल का साहित्य केवल नक़ल है पुराने साहित्य की, नक़ल है सत्य की और नकली चीज तो फीकी लगेगी ही, नकली चीज की चमक तो कम होगी ही।

सत्य की शक्ति में डूबी हुई एकमात्र किताब ही क्रांति मचा देने के लिए पर्याप्त है। सत्य की शक्ति को केवल कुछ विचार या शब्द मत समझिये। ये अणु बम, परमाणु बम और नुक्लेयर बम से भी ज्यादा शक्तिशाली है।

 वेदनाओं को निचोड़कर आनंद का रस निकालने का तरीका मुझे मिल गया। दुर्बलताओं को जमाकर शक्ति की आइसक्रीम बनाने का तरीका मुझे मिल गया। क्या आप जानना चाहेंगे वह तरीका? वह है- 'सत्य की सतत खोज।'

-3:५३ p.m.

सच्ची सफलता का मंत्र मुझे मिल गया। वह है - सच्चा साहस, सच्चा आत्मबल, सच्चा आत्मविश्वास, जो आता है सत्य की शक्ति से। झूठ से हासिल होने वाली सफलताएं झूठी हैं, भ्रम हैं सफलताओं का। इनमे भ्रमित न हों।

-४:00p.m.

 हटा दो वो सारे प्रतीक, सारे चिन्ह, सारे विचार जो तुम्हे दुर्बलता की याद भी दिलाते हैं, निकाल फेंको इन्हें अपने मन और ह्रदय के बाहर। दुर्बलता भ्रम है, सत्य नहीं। सत्य, सत्य, सत्य। केवल सत्य ही रह पाए तुम्हारे भीतर, तुम्हारे बाहर, तुम्हारे रोम -रोम में, और कुछ नहीं। इतने आत्मविश्वास से आज तक किसी ने भी नहीं कहा होगा जितने आत्मविश्वास से मैं कह रहा हूँ।

सुन लो मेरा सिंहनाद, सुन लो मेरी सत्य की गर्जना कि तुम अनंत शक्ति की गहरी अथाह खान हो। पहचानों अपनी सोई हुई शक्ति को, जगा दो इन्हें कुम्भकर्णी निद्रा से, सत्य का सिंहनाद करके। पहचानों अपनी सच्ची ताकत को, झूठी ताकत के आगे तुम अपनी सच्ची ताकत को भुला बैठे हो। हो जाओ तैयार ! सत्य की दहाड़ मारने के लिए, सच्ची ताकत को जगाने के लिए।

मेरी उपलब्धि तुम्हारे किसी काम की नहीं, मेरी सफलता तुम्हारे लिए दो कौड़ी की भी नहीं। तुम्हारी सच्ची उपलब्धि ही तुम्हारी सफलता है। टटोल-टटोल कर देखो हर पल अपने आपको। झाँक-झांक कर देखो हर समय अपने भीतर, अपने बाहर, तुम्हे अतिशीघ्र तुम्हारी शक्ति का सच्चा ज्ञान हो जाएगा।

-४:४२ p.m.

 शक्ति के सिंहनाद को कभी शक्ति का दम्भ मत समझना। शक्ति सर्वदा सत्य होती है। दम्भ अशक्ति का होता है, शक्ति का नहीं। सच्चा ज्ञान और सच्ची शक्ति सदैव निर्विकार होते हैं, निश्छल होते हैं, किसी बच्चे की मासूमियत की तरह।

सच्ची शक्ति कभी किसी का अपकार नहीं कर सकती। सच्ची शक्ति किन्ही भी परिस्थितियों में सत्य के खिलाफ नहीं जा सकती। सच्ची शक्ति एक निर्दोष कीड़े तक को नहीं कुचल सकती।

सच्ची शक्ति सर्वविजित होती है। दम्भ और अहंकार भी इसे परास्त नहीं कर सकते अतः शक्ति की गर्वीली मुस्कान को दम्भ या अहंकार समझने की भूल न करें।

-४:५८ p.m.

 हर बात तर्कों के आधार पर नहीं समझी जा सकती, सब कुछ छोड़ दीजिये अपने हृदय पर और करने दीजिये निर्णय अपने अनुभवों को, परखने दीजिये सब कुछ अपने अनुभवों को।

 मैंने सोचा भी नहीं था कि मुझे अपनी हर समस्या का समाधान इतनी शीघ्रता से मिलता चला जाएगा।

-८:१२ p.m.

 मैं अपनी चाल में एक सिंह की चाल देख रहा हूँ। अपनी अंगड़ाइयों में सिंह की शक्ति का अनुभव कर रहा हूँ। अपनी श्वास-प्रश्वास में सिंह का वह गर्जन सुन रहा हूँ जिसके सामने उस प्रबल काल का गर्जन भी फीका है।

 जिंदगी एक जादू है, करिश्मों की एक लंबी श्रृंखला है।

 अराजकता की सबसे बड़ी जड़ व्यक्ति का झूठा धर्म ही है, धर्म के अलावा ऐसा कोई विवाद नहीं जिसके नाम पर इतने दंगे-फसाद हुए हों। केवल सत्य को जानकार ही इन बुराइयों को दूर किया जा सकता है।

 लोग अपना धार्मिक शोषण करवाने के आदी हो चुके हैं, धार्मिक शोषण उनके जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है।

 'सत्य' का कभी संप्रदाय नहीं बन सकता क्योंकि सत्य हरेक व्यक्ति का व्यक्तिगत धर्म है। कोई समानता नहीं है इस व्यक्तिगत धर्म में। लक्ष्य एक हो सकता है पर मार्ग सबके अलग-अलग हैं। दो लोग कभी एक साथ चलकर सत्य को प्राप्त नहीं कर सकते। दोनों को अलग-अलग चलना पड़ेगा, अपने-अपने सत्य को पाने के लिए। सत्य तोड़ता है आपको, विखंडन करता है आपका क्योंकि आप और कुछ नहीं, भ्रमों की परत का एक कड़ा आवरण हैं। सत्य तोड़ता है आपके ऊपर की इस कड़ी परत को।

 संप्रदाय धर्म का शव है। संप्रदाय कुछ और नहीं धर्म की लाश ढोता है।

 अस्त्र उठाना भी एक भय है, आत्मविश्वास की कमी है, आत्मबल की कमी है, प्राणों का भय है पर सत्य निर्भय है, उसे मृत्यु का भी डर नहीं, उसे मृत्यु भी नहीं मार सकती। मृत्यु भी उतनी ही सत्य है जितना कि जीवन इसलिए सत्य आपको मृत्यु का प्रतिकार करने की भी अनुमति नहीं देता।

 मृत्यु को भी हँसते हँसते गले लगाने का उच्च स्तरीय साहस और कौन कर सकता है सत्य के सिवा।

 सत्य के मार्ग पर चलने का साहस भेड़ों में नहीं शेरों में होता है। लोग वही भेड़चाल चलते रहेंगे और भीड़ हमेशा असत्य की तरफ ही जाएगी, फिर भी याद रखिये कि एक शेर ही हज़ारों भेड़ों पर भारी पड़ता है इसलिए सत्य कभी किसी परिस्थिति में नहीं मर सकता।

 हिंसा किसी समस्या का हल नहीं। बस एक सत्य ही पर्याप्त है सारी समस्याओं का जवाब देने के लिए, सत्य ही पर्याप्त है अपने आप में। बस, सिर्फ सत्य और कुछ नहीं।

-९:३२ p.m.

 आज मुझे अपने पहले प्रश्न का उत्तर मिल गया कि लोगों का ईश्वर कुछ और नहीं बल्कि उसी शक्ति का प्रतीक है। सच्चा ईश्वर और कहीं नहीं है इस शक्ति के सिवा। वह इन प्रतीकों में नहीं, सत्य में ही वह शक्ति है।

अब मुझे अपने दूसरे प्रश्न के उत्तर की प्रतीक्षा है कि वह शक्ति इस सृष्टि का संचालन कैसे करती है? अब मुझे उसी परमशक्ति से मिलना है।

 १. किसी लड़की/स्त्री की इज्जत खतरे में हो,

२. कई लोगों की जानें खतरे में हों,

३. देश की सुरक्षा खतरे में हो,

४. माता-पिता की प्रतिष्ठा खतरे में हो,

यदि उपरोक्त परिस्थितियों में आपने अन्याय का प्रतिकार नहीं किया तो आप कायर होंगे, भगौड़े होंगे, डरपोक होंगे, सत्य के उपासक नहीं।

इन परिस्थितियों में सत्य आपको आवश्यकता पड़ने पर अस्त्र उठाने तथा हिंसा का प्रयोग करने की भी अनुमति देता है क्योंकि इन स्थितियों में सत्य और न्याय की रक्षा का और कोई विकल्प नहीं होता। वह सत्य नहीं दुर्बलता है जो न्याय की रक्षा न कर सके।

-९:५० p.m.

 असत्य भी आवश्यक है इस सृष्टि के संतुलन के लिए। असत्य स्वयं ही पहुँच जाता है जहाँ सत्य होता है, उसी प्रकार जिस प्रकार कि प्रकाश के साथ अँधेरा रहता है तथा दिन के साथ रात रहती है अतः संसार को चलाने के लिए झूठे तथा कल्पित ईश्वर की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि सत्य को पाने का साहस यदि हर किसी में होता तो अब तक दुनिया स्वर्ग बन चुकी होती। असत्य के बिना इस दुनिया में सत्य की भी कल्पना नहीं की जा सकती अतः असत्य भी चलता रहेगा सत्य के साथ उसी तरह जिस तरह कि व्यक्ति के साथ उसकी छाया।

-11:42 p.m.

Adventure of the Truth…

Discovery of the truth...13

November 27, 2003, Thursday,

 

How wrong we estimate about ourselves, what we are we don’t accept and we consider ourselves what we are not.

Often dreams are order of your infirmity to your mind.

-12: 00 a.m.

I feel as my childhood has returned.

-8: 20 a.m.

The extreme state of excess of deficiency gives rise to rebellion. When lack of money reaches to its extreme, gives rise to the robbery. When lack of knowledge reaches to its peak, gives rise to obscenity. When lack of strength reaches to its peak, gives rise to violence. Imbalance always produces deuce.

-8: 25 a.m.

Though not required, do not ever favor to show your importance and usefulness. If you do any favor for anyone, give him or her opportunity to show her gratitude otherwise he will consider himself overwhelmed by encumbrances of your favor. And if plurality of your favors should be so much that he feels crushed badly by the encumbrances of your favor then his feelings of respect to you will change in envy. He will disgust with your ability to do favor. Your remembrance will remind him of his incompetence.

Whenever someone comes to meet you, he should feel that He has got something from you, he has not lost anything.

-1:25 p.m.

Whenever you get anything to learn from anyone, don’t forget to thank him, it will transmit power inside you as well as inside him.

-2:04 p.m.

Whenever someone do a mistake, do not punish him physically in any way, embarrass him for that mistake. There is no other better way of elimination and scrape of a mistake. After giving corporal punishment he will forget the mistake in a short time and will repeat the same mistake after an interval of time and a sense of vengeance will take birth within him and he will begin immediately to make way for the retaliation.

Corporal punishment gives rise to the feelings of vengeance not the shame or guilt. No other weapon is powerful than ideas. No other detergent is there than ideas to wash the disorders. There is no other wallop painful than Ideas but in every situation on the condition is that ideas must be rooted in the power of truth. That are ideas those bring the revolution, if the ideas has the power of truth.

My point of view has become broad, micro objects began to give me powerful ideas.

-2: 55 p.m.

Power of truth is an energy, which creates an aura around you that illuminates your face, which spills through your conduct, which reflects in your every little task.

-3: 12 p.m.

To get the energy of the power of truth you do not need to go to a forest or a mountain, it would be reflected eventually in your countenance, you can find it in the same world, just you have to make it your life and truth to your life.

Fearlessness and courage like a lion will reflect in you itself. Your voice will become the battle cry itself. It just requires veneration of the truth. I am a promoter of truth, just do not believe me but experience by direct view.

-3: 22 p.m.

Nowadays literature does not grab the people, lack of power of truth in literature is more responsible than people’s disinterest for that. Nowadays the literature is only imitation of the old literature; it is imitation of truth so it is obvious that imitated object will seem pale.

Only a book immersed in the power of truth is enough to give a revolution. Don’t consider the power of truth just a few ideas or words. It is more powerful than an atom bomb or a nuclear bomb.

I have got the way to extract the juice of bliss by squeezing afflictions. Infirmities, I have found the way to make ice cream by freezing my infirmities. Would you like to know the way? It is- ' the continuous search of truth.’

-3: 55 p.m.

I got the true key to success. That is - true courage, true will power, true self-confidence, which comes from the power of truth. The successes achieved by the false way are lie, it is Illusion of success. Don’t confuse in it.

-4: 00 p.m.

Remove all those symbols, all signs, all ideas which recall you your infirmity. Put them away out of your mind and heart. Infirmity is an illusion, not the truth. Truth, truth, truth… Only the truth shall remain in you, around you, in your every pore, nothing else. Nobody would ever say so confidently, the more confidently I am saying.

Listen my battle cry, listen my roar of truth that you are deep bottomless mine of infinite power of truth, recognize your sleeping power, wake up them from sleep of Kumbhakarna giving a battle cry of truth. Recognize your true strength, you forgot your true strengths ahead the strength of lie. Get Ready! to give the roar of truth to awaken the true strength.

My achievement is of no use to you, my success is worthless to you. Your true achievement is your success. Watch yourself every moment thoroughly. Peep your inside and outside every moment. You will immediately know your true power.

-4: 42 p.m.

Do not ever consider the arrogance of power to the battle cry of the power. Power is always true. The arrogance comes from impotence not from the power. True wisdom and real power are always silent, are guileless, like a child's innocence.

The real power cannot harm anyone. The true power cannot go against the truth in any circumstances. The true power cannot crush even an innocent insect.

True power is all-victorious. Arrogance and ego can’t defeat it. So don’t be confused to consider arrogance or ego to the proudly smile of the power

-4: 48 p.m.

Everything cannot be understood on the basis of arguments, leave everything to your heart and let your experiences decide; let your experiences examine all.

I had not imagined that I will get solution of my every problem so quickly.

-8: 12 p.m.

I'm looking gait of a lion in my gait. I am experiencing the power of the lion in my yawns. I am hearing that roar of the lion in my inhale and exhale before which the roar of the mighty time is also pale.

Life is a magic, life is a long series of miracles.

Man's greatest root of chaos is his false religion, there is no such dispute than religion in the name of which so civil unrest may have been. Only knowing the truth these evil can be overcome.

People have become accustomed to having their religious exploitation; religious oppression has become an essential part of their lives.

Truth' cannot ever be a sect because the truth is the individual religion to every person. There is no uniformity in the individual religion. The goal could be one but everyone has different ways. Two people cannot get the truth ever walk together. Both will have to walk separately to get their truth. Truth breaks you, split you in fragments because you are nothing else, you are a stiff shell of layer of confusions. Truth breaks your this hard layer.

Sect is a dead religion. A sect is a corpse of a religion. A sect does not carry anything but corpse of a religion.

To lift up a weapon is also a fear, it is lack of confidence, it is lack of will power, it is the fear of life but the truth is fearless, truth is not afraid of death, even death cannot kill It. The death is equally true that life therefore truth does not allow you to retaliate the death.

Who can do the high courage to embrace death laughingly other than the truth?

The courage to walk on the path of truth does not have in sheep but occurs in lions. People will walk the sheep move and the crowd will always be on the side of falsehood, but remember that one lion is enough for thousand sheep so truth cannot die in any situation.

Violence is not the solution to any problem. The truth is just enough to answer all the problems, truth is enough in itself, Just, just the truth and nothing else.

-9: 32 p.m.

Today I found the answer to my first question that people’s God is nothing but a symbol of the power. The true God is nowhere else other than this power. He is not in these symbols; the power is in that truth.

Now I am waiting for the answer of my second question that how does the power operates the creation? Now I have to meet the same absolute power.

1.     A girl / woman's honor is in danger,

2.     Many lives are at risk,

3.     The country's security is in danger,

4.     Parents' reputation is in danger,

If you are not counteracting the injustice the above conditions then you are a coward, you are a fugitive, you are a timid not the follower of truth.

In these circumstances the truth allows to use weapons and violence when needed because in these conditions have no choice to defend truth and justice. That is not true but weakness that could not protect justice.

-9:50 p.m.

Falsehood is also essential for the balance of creation. Falsehood reaches behind the truth automatically. In the same manner the dark remains with the light and the night stays with the day so the false and imaginary God is required to run the world because if everybody would have the courage to get to the truth, so far the world has become a paradise. Without the falsehood truth cannot be imagined in this world so the falsehood too will continue with the truth, much like the shadow with the person.

-11:42 p.m.


Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...