(अंतर्यात्रा)
सत्य
की खोज...14
28 नवंबर २००३
-८:४५ a.m.
मुझे अब इस संसार में और उलझने की आवश्यकता नहीं रही
क्योंकि मैं जान चुका हूँ कि सत्य क्या है और स्वप्न क्या है ?
-८:५० a.m.
लोगों का अज्ञान ही बुराइयों को पोषित किये हुए है।
-८:५२ a.m.
मैं सुन रहा हूँ, हवाओं का गर्जन, वाहनों की गड़गड़ाहट,
पंछियों की चहचहाहट का मधुरिम संगीत, जो एक ही बात कह रहे हैं कि 'शक्ति ही सत्य
है।'
-९:०७ a.m.
पत्नी के आ जाने पर एक व्यक्ति के जीवन मे उसकी माता
का महत्त्व कम हो जाता है, पत्नी के आगे माता की प्राथमिकता द्वितीयक हो जाती है,
पत्नी के आ जाने पर माता से लगाव कम हो जाता है, क्यों? क्योंकि व्यक्ति के जीवन
में माता प्रश्न उत्पन्न करती है और पत्नी उत्तर। वह पत्नी सूक्ष्म रूप में उसी
शक्ति का साक्षात्कार कराती है। पत्नी से मिलन के पश्चात व्यक्ति की शक्ति
द्विगुणित हो जाती है, परंतु मैं तो अपनी शक्ति को अनंत गुणित करना चाहता हूँ,
परमशक्ति से मिलकर।
-९:३५ a.m.
क्या होगा संसार का जब वह परमशक्ति ही भीख मांगने लगे?
क्या कभी वह परमशक्ति भी भीख मांग सकती है? लोग तो यही कर रहे हैं, ईश्वर और धर्म
के नाम पर चंदा मांगकर। हम उस परमशक्ति को भीख दे रहे हैं, गौरव अनुभव करके और लोग
उस परमशक्ति के नाम पर भीख ले भी रहे हैं गौरवान्वित अनुभव करके।
क्या वह शक्ति कभी सत्य हो सकती है, जिसे जीवित रहने
के लिए आपकी भीख की जरूरत पड़े? नहीं, कभी नहीं। वह परमशक्ति (ईश्वर) मर चूका है
जिसके नाम पर लोग भीख ले और दे रहे हैं। परमशक्ति हिसाब लेती है आपकी शक्ति का,
भीख, दान या खैरात नहीं। जो लोग दिवालिया घोषित कर देते हैं खुद को, उन पर यह
कुर्की कर देती है, उनका सब कुछ छीन लेती है।
-१०:०० a.m.
कल्पनाएं प्रायः हमें सत्य से भटका कर दूर कर देती
हैं।
-१२:३२ p.m.
बच्चे के जन्म के छह दिन पश्चात ही उसके जीवन में
असत्य का प्रवेश शुरू हो जाता है।
-१:१० p.m.
अब मैं मान सम्मान की परिधियों को तोड़कर काफी आगे निकल
आया हूँ। अब मान सम्मान मेरे लिए मिटटी के खेल खिलौने हैं, मेरा मन अब इनमे नहीं
रमेगा क्योंकि अब मैं अपने जीवन की खान से असली कोहिनूर हीरा पा चुका हूँ। अब मान
सम्मान के ये मिटटी के खिलौने मेरे लिए बेकार हैं।
-१:३५ p.m.
हर प्रश्न का उत्तर उस प्रश्न के उद्गम में ही छिपा
है।
-१:५५ p.m.
काम (सेक्स) का आकर्षण उतना उथला नहीं है जितना कि
दिखाई देता है या जितना कि हम समझते हैं। ये तो जन्मों जन्मों की प्यास है, जो
जन्म-जन्मांतर के भोग से भी नहीं मिट सकती। यह शक्ति की वह प्यास है जो परमशक्ति
के समुद्र में विलीन होकर ही शांत होगी।
- २:३४ p.m.
कभी दावा मत करो कि मैंने काम, क्रोध, मद और लोभ को
पराजित कर दिया है। काम, क्रोध, मद, लोभ को जीत नहीं जा सकता, केवल जाना जा सकता
है। इन्हें जान लेने के बाद ये मनुष्य के परम हितैषी बन जाते हैं। इन्हें अपना
गुलाम मत बनाओ, अपना दास मत समझो। ये तो
आपके मित्र हैं। इन्हें परास्त करने का प्रयत्न मत करो इनसे लड़ने की कोशिश मत करो,
इनसे मित्रता करो।
-३:२२ p.m.
अब खालीपन अच्छा लगता है।
-३:५० p.m.
नव-सृजन या नव-निर्माण शक्ति का रूपांतरण है, एक शिशु
का जन्म माता की शक्ति का रूपांतरण है। एक स्त्री की सेक्स-ऊर्जा का रूपांतरण है
माता के वात्सल्य में, क्रमिक उन्नति है स्त्री की सेक्स-ऊर्जा की माता के
वात्सल्य में। इसलिए मातृत्व सुख प्राप्त करने के बाद उसकी सम्भोग में पहले जैसी
रूचि नहीं रह जाती।
-४:०० p.m.
१. भगवान् - का अर्थ है ऐश्वर्यशाली, जब तुम अपना
स्वयं का ऐश्वर्य जान लोगे तब तुम स्वयं को भाग्यवान मानने लगोगे और भगवान् तुम्हे
स्वयं ही मिल जाएगा।
२. खुदा - खुद + आ। जब तुम खुद में आगे बढ़ोगे, तब
तुम्हे खुद में खुद भी मिल जाएगा। बस सिर्फ तुम्हे अपने वजूद में आगे बढ़ना है और
अपने बदन के अंदर झांकना है अपनी रूह को।
३. वाहेगुरु - जो स्वयं का गुरु बन जाएगा उसे वाहेगुरु
भी मिल जाएगा।
४. ईश्वर - ईश्वर के दो अर्थ होते हैं - १. स्वामी, २-
आत्मा। जब तुम स्वयं के स्वामी बन जाओगे तब तुम आत्मा बन जाओगे, जब तुम आत्मा हो
जाओगे तो ईश्वर (परमशक्ति) को उपलब्ध हो जाओगे।
५. गॉड (GOD) – GO + aheaD. गो अहेड याने आगे बढ़ो, जब
तुम खुद में आगे बढ़ोगे तब तुम्हे गॉड भी खड़ा मिलेगा अपने भीतर।
वास्तविक अर्थ के अनुसार 'GOD' का अर्थ होता है 'देव'
तो जब तुम दोगे तभी तुम्हे मिलेगा और जब तुम शक्ति बटोरकर बाटोगे दूसरों में, तभी
तुम्हे GOD मिलेगा।
६. ॐ - ओमकार का लगातार उच्चारण करने पर देखो क्या
सुनाई देता है –
अ - उ - म ---> अ - उ - म ---> अ - उ - म
---> औम ---> औम ---> औम ---------
ओम ----> ओम ----> ओम ----> अ - म ---> अ - म ---> अ - म
---> अम ---> अम ---> अम
इस प्रकार लगातार पुनरावृत्ति करने पर थोड़ी देर बाद आप 'अम' पर पहुँच जाएंगे,
'अम' अर्थात 'अहम्', 'अहम्' याने मैं।
ईश्वर तुम्हारे भीतर ही है, यदि उसे ढूंढना है तो मैं
(अहम्) की गुफा के भीतर प्रवेश करना पड़ेगा। प्रवेश करने के बाद तुम्हे यह देखकर
आश्चर्य होगा कि तुम्हारा 'अहम्' याने 'मैं' उस परमशक्ति के साथ एकाकार हो गया है,
तुम बचे ही नहीं, केवल वही शक्ति बची रह गई।
-४:३८ p.m.
अब सत्य की शक्ति मुझे पुलकित कर रही है।
-४:४५ p.m.
कोई तीसरी शक्ति ही है जो हमें शक्ति और विकार के खेल
खिलाती है, मैं जानकर ही दम लूँगा उस शक्ति को।
आज मेरा क्रोध चरम सीमा पर था। आज मैं पराजित हो गया
अपनी नकारात्मक शक्तियों से। मुझे अपनी सकारात्मक शक्तियां और बढ़ानी होंगी।
२. जितना ऊंचा उठोगे, उतना ही गिरना भी पड़ेगा।
३. जितनी शक्तियों को भोगोगे, उतनी ही दुर्बलताओं को
भी गले लगाना पड़ेगा।
४. जितनी दुर्बलताओं को भोगोगे, उतनी ही शक्ति भी
आएगी।
२'. गिरने का कष्ट नहीं चाहते तो स्थिर होना पड़ेगा,
वास्तविकता के धरातल पर।
३'. दुर्बलता से मुक्ति चाहते हो तो शक्ति के मद से
मुक्त होना पड़ेगा।
४'. दुर्बलताओं से भागोगे तो रही-सही शक्ति भी भागने
में ही गँवा बैठोगे।
-१०:५० p.m.
शक्ति कभी झूठी नहीं होती, शक्ति का मद झूठ होता है।
कहीं ऐसा भी न हो कि तुम अपनी वास्तविक शक्तियों को
पहचान भी न सको।
करते चलो आत्म परीक्षण हर परिस्थिति में, कुछ परीक्षण
तो परमशक्ति स्वयं ही करेगी। इनसे विचलित होकर अपनी सच्ची शक्ति को भी भ्रम समझ कर
कहीं भाग मत जाना बल्कि स्थिर होकर पहचानने की कोशिश करना अपनी वास्तविक शक्तियों
को, भेद करने की कोशिश करना अपनी वास्तविक शक्तियों और आभासी शक्तियों में। भागने पर तुम कहीं के न रहोगे। किन्ही भी परिस्थितियों में पराजय
तुम्हारी पराजय नहीं होगी
,
तुम्हारी जय होगी। सत्य के
मार्ग पर पराजय होती ही नहीं है।
तुम्हारी
वर्तमान हार तुम्हारी भविष्य की जीत होगी।
बस,दृढ़तापूर्वक
बढ़ते रहना अपने मार्ग पर।
आज की असफलता मेरे लिए आगे की सफलताओं का सन्देश लेकर
आई है। विचारों की दृढ़ता इस मार्ग पर चलने के लिए सर्वोपरि आवश्यकता है।
सफलता पर खुश भी मत होना, यदि खुश हुए तो आगे रोना भी
पड़ेगा। हर सफलता को केवल एक सीढ़ी बस समझना, आगे की सफलता के लिए।
कमजोर विचारों के बादल भी आएँगे, तुम्हे
डराएंगे, धमकाएंगे, बरसेंगे, भागने पर विवश करेंगे लेकिन भागना मत किसी भी
परिस्थिति में। भीषण गर्जन करना अपनी शक्तियों का। भयंकर सिंहनाद करना अपनी
शक्तियों का, वे तुरंत उड़कर दूर चले जाएंगे।
-११:१० p.m.
दुर्बलता का रुदन तुम्हे और दुर्बल
बनाएगा। विकारों को दूर करने का एकमात्र उपाय है - पहले विकारों को भली-भांति
देखो, फिर अपने भीतर की शक्तियों को।
विकार अपने आप चले जाएंगे। हर
विपत्ति, दुर्बलता और दुविधा को परमशक्ति की परीक्षा समझो।
-११:१५ p.m.
सच्चाई, ईमानदारी और नैतिकता की ताकत से
बड़ी ताकत इस दुनिया में और कोई नहीं। दुनिया की कोई ताकत इस ताकत को हरा नहीं
सकती। जो दिखता है, वह भ्रम है। भ्रम में फंसकर भ्रमित मत हो। सत्य को देखो, बस
सिर्फ सत्य, सत्य और कुछ नहीं।
-११:२० p.m.
कैसी घोर विडम्बना है कि एक तरफ नारियों
की लाज लुट रही है, निर्दोष आदमियों के खून की नदियां बह रही हैं और दूसरी तरफ लोग
भजन गाकर आनंद प्राप्त कर रहे हैं। उस झूठे ईश्वर को सुनाने की कोशिश कर रहे हैं
अपने झूठे भजन।
-११:२७ p.m.
ये संसार भले ही मुझसे मेरा सब कुछ छीनकर
मुझे नंगा कर दे, भले ही मुझे पत्थर मार-मार कर लहू-लुहान कर दे, तब भी मेरा धर्म
होगा - 'सत्य की खोज।' भले ही मैं पागल साबित कर दिया जाऊं, मेरा पागलपन भी होगा -
'सत्य की खोज।' दुनिया की कोई शक्ति मुझे मेरे मार्ग से विचलित नहीं कर सकती।
-११:३३ p.m.
एक दिन की भूख भी आदमी को पागल बना देती
है, अपनी भूख और प्यास के साथ कभी अन्याय मत करो।
-११:६० p.m.
Adventure of the Truth…
Discovery of the truth...14
November
28, 2003, Friday,
In nights
negative powers become more effective but my positive powers defeat them.
-8: 45 a.m.
It’s not
needed that I should get involve more in this world now, because I've
understood what truth is and what is the dream?
-8: 50 a.m.
It is
the Ignorance of the people that have been nurturing the evil is.
-8: 52 a.m.
I'm
listening roaring of winds, thunder of vehicles and melodious music of the
chirping of birds, which are saying the same thing that ‘Truth is the power.’
-9: 07
a.m.
In a
person's life, importance of mother decreases on the arrival of wife, mother’s
priority becomes secondary ahead wife; the attachment toward mother reduces
after entering the wife, why? Because the mother poses the question in a
person’s life and the wife appears as answer. The wife introduces the same
power in subtle. After meeting his wife power of a person becomes double but I
want to make my power infinite times, by meeting the absolute power.
-9:35
a.m.
What
will happen to the world when the absolute power will begin to beg? Could the
absolute power beg? People are doing the same, asking for donations in the name
of God and religion. We are giving alms to the absolute power, by feeling proud
and the people are taking alms in the name of absolute power, feeling honored
too.
Does
that power may be true ever that needs your alms to survive? No, never. That
absolute power has dead, on the name of which people are giving and taking
alms. Absolute power takes account of your power, not alms, charity or bailout.
Those who declares themselves insolvent, it seizes everything from them.
-10:00
a.m.
The imaginations
often make us to wander and alienate us to from the truth.
-12: 32
p.m.
Only six
days later a childbirth falsehood starts to enter in a child’s life.
Sensual
erotic gestures of a prostitute will seem to me now playfulness of an innocent
girl.
-1:10
p.m.
Now I've
come out ahead by breaking the circumferences of respect and honor. Respect and
honor are now clay toys for me, my heart will not involve in it because now I
have got the real Kohinoor diamond from the mine of my life. These clay toys of
respect and honor are useless for me now.
-1:35 p.m.
Answer
to each question lies in the origin of the question.
-1:55
p.m.
Attraction
of sex is not as shallow as it appears or as much as we understand. It is the
thirst of many births; it cannot be erased by the indulgence of many births. It
is the thirst of the power that will calm by merging to the sea of absolute
power.
-1:34
p.m.
Do not
claim ever that you have defeated sex, anger, pride and greed. Sex, Anger,
pride, greed cannot be won, can only be known. Knowing them, these become the
ultimate friend to a man. Do not make them slaves; do not consider them your
servant. These are your friends. Do not try to beat them, do not try to fight
them, make friendship with them.
-3: 22
p.m.
Now
emptiness feels good.
-3: 50
p.m.
New
creation or new construction is a transformation of energy. The birth of a baby
is the conversion of the power of the mother. It is the conversion of a woman's
sex-energy into mother’s love. It is the gradual advancement of women’s
sex-energy into mother’s love. So after achieving happiness of motherhood she
does not have interest in sexual intercourse as before.
-4: 00
p.m.
1.
BHAGWAAN - means full of grandeur, when you will
know your own grandeur then you will begin to believe yourself lucky and you
will get BHAGWAAN automatically.
2.
KHUDA – KHUD + AA (You come yourself). When you
will move in yourself, then you'll find KHUDA in yourself. You just have to
move forward in your existence simply, and you have to peek inside your body,
in your soul.
3.
WAHEGURU -
Who will become the master of his own will find his WAHEGURU.
4.
ISHWAR - ISHWAR has two meanings: - 1. Master, 2-
soul. When you wil become the master of your own, then you will become the
soul. If you'll be the Spirit ISHWAR (absolute power) will be available to you.
5.
GOD – GO + aheaD.
Go ahead, when you will go ahead, you will find yourself the God
standing within you, so just move on. According to the real meaning of 'GOD'
means 'DEV' ie give. So you will get only when you will give others. When you
will gather strength and distribute in others, you will find God.
6.
OM - Look at the sound of constant accent of OM.
What does it sounds –
a-u-m -à a-u-m àa-u-m àaum à aum ----------------à aum àomàom àomàa-m à a-mà a-màam à amà am
After a while, the constant repetition of
this will reach you at ‘am’, namely 'I'.
God is within you, if you want to find him,
you will have to enter the cave of your I (ego). After entering you will be surprised
to see that your 'ego' is drabbed with ‘absolute power’. You are no longer
there, only the absolute power remained there.
-6: 38 p.m.
Now the power of truth is thrilling me.
-4: 45 p.m.
2.
As higher you will get up equally you have to
fall.
3.
As much you will enjoy the power equally you have
to embrace the infirmities.
4.
As much you will suffer the infirmities equally
you will get the power.
1’.If
you want to get rid of suffering than you have to escape from happiness.
2’. If
you don’t want the trouble to fall, you have to be stable on the ground of
reality.
3’. If
you want freedom from infirmities than you have to be free from the ego of
power.
4’. If
you will escape from infirmities, you will lose the remaining power.
-10: 50
p.m.
Power is
not false, ego of power is false.
Self-testing
is essential in every situation, lest you assume the truth to the arrogance of
your power or to the illusion of your power. It is not even be that somewhere
you may not recognize your true strengths.
Let's do
a self-test in every situation; the absolute power will have some tests itself.
Don’t run away by distracting with them and by assuming illusion to your true
power rather be stable and try to identify your true power. Try to distinguish
your real strengths and virtual powers. You will remain nowhere if you flee. Defeat
in any circumstances will not be your defeat but will be your victory. There is
no defeat on the path of truth. Your current defeat will be your victory in
future. Just keep moving on your way persistently.
Today’s
failure has brought messages of further successes for me. Perseverance of ideas
is paramount requirement to walk on this path.
Do not
be happy at the success, If you become happy then you will have to cry further.
Assume just a single step to every success to lead you for further success.
The
clouds of debilitating ideas will also come, that will scare you, will
intimidate you, will rain on you, will force you to escape but do not run in
any circumstances. You make horrific roar of your power, make fierce battle cry
of your powers, they will immediately fly away.
-11:10
p.m.
Cry of
infirmities will make you more infirm. The only solution to remove disorders is
- First look thoroughly disorders, then your inner powers, disorders will go
itself. Assume the test of absolute power to every calamity, infirmity and dilemma.
-11: 15
p.m.
There is no greater strength than truth,
integrity and ethics in the world. No power on earth can beat this strength.
Whatever appears is an illusion. Do not get confused by trapping in illusion.
Look at the truth, the only truth, just the truth and nothing else.
-11: 20 p.m.
How terrible irony! On
the one hand the honor of women has been plundered, rivers of blood of innocent
men are flowing, on the other hand people are enjoying singing hymns and are trying
to recite their false hymns to their false gods.
-11: 27 p.m.
-11: 33 p.m.
-11: 60
p.m.
Comments
Post a Comment