Skip to main content

सत्य की खोज...10 (Discovery of the truth...10)

(अंतर्यात्रा)

सत्य की खोज...10

24 नवंबर २००३

 

इतना रोमांच! मेरी सत्य की खोज में! मैं सम्भाल नहीं पा रहा हूँ इस रोमांच को। 

-१२:०० p.m.

 मैं बुरी तरह थक गया हूँ इस सत्य की खोज में। इसकी तीव्रतम गति से मेरी सांस फूलती जा रही है, मेरा मस्तिष्क कुछ भी निर्णय नहीं कर पा रहा है। शरीर आगे बढ़ जाता है पर मन पीछे रह जाता है। मन बार-बार जाकर एक शून्य पर अटक रहा है। मन एक विराम चाहता है, दस दिन की तीव्रतम गति से थक देने वाली इस यात्रा से, पर आत्मा कहती है कि विराम? कैसा विराम? इस यात्रा में विराम का कोई स्थान नहीं और मैं फिर उलझ जाता हूँ शक्ति के इस खतरनाक खेल में।

शरीर मस्तिष्क का साथ नहीं दे पा रहा है, मस्तिष्क मन का साथ नहीं दे पा रहा है, मन आत्मा का साथ नहीं दे पा रहा है और हाथ मेरा साथ नहीं दे पा रहे हैं, मेरी कलम लड़खड़ाने लगी है, उस शक्ति के भूचाल से।

-१२:२० a.m.

मैं अपने चारों तरफ एक शक्ति का (ऊर्जा) का घेर अनुभव कर रहा हूँ, जो मेरे साथ-साथ चलता है, उठता है, सोता है। निद्रा में भी एक चेतनता का आभास होता है। मैं चाह कर भी नहीं सो पाता। एक व्याकुलता मुझे बार-बार झिंझोड़ कर जगा देती है। जागने पर एक अपरिचित संसार मेरी आँखों के सामने आ जाता है और मुझसे पूछता है- ' तू कौन है?' मैं उत्तर देना चाहता हूँ लेकिन शब्द गले में अटक कर रह जाते हैं और फिर मैं भी भूल जाता हूँ कि मैं कौन हूँ? और फिर मैं अपने आप से ही पूछने लगता हूँ कि मैं कौन हूँ ? पर उत्तर के स्थान पर मिलती है वही अनुगूंज मेरे प्रश्न की - 'मैं कौन हूँ?'

-१२:३५ a.m.

एक विचित्र से ताप ने मेरी साँसों को तेज और गर्म कर रखा है। कोई विचित्र सी चीज मेरे सिर के बिलकुल मध्य भाग को फाड़ कर बाहर निकलना चाहती है। एक विचित्र से चक्कर से मेरा सिर और मेरी आँखें घूमने लगती हैं। मैं अपने आप को संभालने की कोशिश करता हूँ और अपनी दृष्टि किसी वस्तु पर टिका देता हूँ, पर दृष्टि उस वस्तु और नेत्रों के बीच शून्य में खो जाती है।

मोटर साइकिल चलते समय दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, इस दृष्टि-शून्यता के चलते, मगर मोटर साइकिल चलते समय मैं बार-बार अपने आप को चेतता हूँ इस खतरे से।

धड़कने ह्रदय की दीवारों पर धक्के मारती है और कभी-कभी अचानक तेज हो जाती हैं, कभी हलके-हलके दर्द के साथ ह्रदय की धमनियों और शिराओं को तोड़कर बाहर आना चाहता है, तो कभी गर्म स्पर्श का आभास देता है। चलते समय मेरे क़दमों की चाप आश्चर्य पैदा करती है और ये आश्चर्य सामने खड़ा होकर मुझसे पूछता है - 'क्या तेरे साथ कोई और भी है?' मैं हैरान होकर अपने अगल-बगल में झांकता हूँ और फिर चल देता हूँ इसी प्रश्न को दोहराते हुए - 'क्या मेरे साथ कोई और भी है?'

 मेरा साहस उछल कर मेरे सामने आ खड़ा होता है और आह्वान करता है -'आओ! आ जाओ! सामने आ जाओ, यदि तुम कोई और हो तो मुझसे नजरें मिलाकर बात करो, इस तरह कायरों की भांति मेरा अनुगमन मत करो। यदि तुम शक्ति हो तो मुझमे विलीन हो जाओ या फिर मुझे आजमाओ, मगर एक बार सामने आ जाओ। दीवार पर मेरे सर के पीछे लगा शेर मानो तस्वीर से निकलकर मुझमे समां जाता है और मेरे भीतर से दहाड़ता है - 'शक्ति ही सत्य है।' और शक्तियों का तांडव रुक जाता है।

-१:१८ a.m.

इतना रहस्य! मेरे जीवन में?

मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

-१:२५ a.m.

क्या कोई शक्ति मुझे भयाक्रांत करना चाहती है? तो जान ले वह कि मैं अंतिम सांस तक भी लड़ता रहूंगा मगर पराजय स्वीकार नहीं करूंगा और अगर मरने के बाद भी किसी ने मुझसे पूछा कि बता तू कौन है? तो मेरा शव बोलेगा - 'सत्य की खोज।'

-1:30 a.m.

बाहरी सुंदरता क्षणिक है लेकिन उद्दीपक है हमारी आतंरिक सुंदरता के लिए।  

-७:३० a.m.

न तो मैंने कभी किसी को गुरु माना है और न ही किसी को अपना शिष्य मानूंगा। हमारे स्वयं के अनुभवों, हमारी स्वयं की असफलताओं से बढ़कर कोई और गुरु नहीं हो सकता। हमारी सच्ची जिज्ञासा, हमारी स्वयं की प्यास से बढ़कर कोई और शिष्य नहीं हो सकता।

-७:५० a.m.

चिन्ह, परिपाटी, मर्यादाएं, नियम ये सब अब मेरे लिए महत्वहीन हैं, अर्थहीन हैं क्योंकि मैं इन सबसे ऊपर उठ चुका हूँ। 

-८:०० a.m.

पूजा क्या है? एक उच्च स्तरीय सम्मान की भावना है, ईष्ट के प्रति, लेकिन स्वयं को जाने बिना, स्वयं का सम्मान किये बिना आप किसी और का सच्चा सम्मान नहीं कर सकते अतः सावधान रहें, जो व्यक्ति आज आपका सम्मान कर सकता है, कल वह अपमान भी कर सकता है, जो आदमी झूठी पूजा करता है, कल वह मूर्तियों को उठाकर फेंक भी सकता है और किन्ही परिस्थितियों में प्रायः फेंकता भी है।

-८:१५ a.m.

समाचार पत्रों में छपने वाली स्त्रियों की अर्धनग्न तस्वीरों को मैं अब भी देखता हूँ, पर वासना की दृष्टि से नहीं बल्कि सुंदरता की दृष्टि से, बिलकुल उसी तरह, जिस तरह कोई सुन्दर फूल को देखता है। इनमे मैं वही सौंदर्य अनुभव करता हूँ जो आपको शायद उस समय अनुभूत हो, जब कोई नन्ही बालिका नग्नावस्था में आपके समक्ष आ जाए।

-८:३५ a.m.

श्रद्धा और दूसरों पर किया गया विश्वास प्रायः धोखा खा जाते हैं, परन्तु आत्मविश्वास धोखा नहीं खाता।

-८:४६ a.m.

 एक छोटी लहर उठी, फिर एक बड़ी लहर उठी। एक छोटी मछली उछली, एक बड़ी मछली उछली और छोटी मछली बड़ी मछली के मुंह में समां गई। खून की कुछ बूँदों के साथ बड़ी लहर शांत हुई, छोटी लहर शांत हुई और फिर सब कुछ शांत हो गया।

-९:०० a.m.

हर कदम पर आप अपने लिए अजनबी हैं, पर घबराने की कोई बात नहीं, आपके साहस का मार्गदर्शन भी आपके साथ है।

-९:१५ a.m.

घोर आश्चर्य! लोग एक नन्ही बालिका में भी एक तरुणी, एक युवती की कल्पना कर उसके साथ दुष्कर्म कर लेते हैं और मुझे तो किसी अर्धनग्न तरुणी या युवती में भी एक नन्ही बालिका दिखाई देती है। 

-९:५३ a.m.

अब मुझे भटकने का कोई भय नहीं रहा। मुझे रास्ता सीधा साफ़ दिखाई दे रहा है।

-९:३८ a.m.

नैसर्गिक सौंदर्य की बराबरी कृत्रिम सौंदर्य कभी नहीं कर सकता क्योंकि कलात्मक सौंदर्य सदैव नक़ल होती है, उस नैसर्गिक सौंदर्य की। 

-१०:०२ a.m.

शक्ति के इस खेल में अब आनंद आने लगा है।

-१०:०५ a.m.

सच्ची जिज्ञासाएं हमारे स्तर को उठाकर हमें ज्ञान का उत्तराधिकारी बना देती हैं।  

-१०:१२ a.m.

सत्य उसी को मिलता है, जो झूठ की खिलाफत करते हैं, झूठ से बगावत करते है, विद्रोह करते हैं।

-१०:१५ a.m.

जब मैं सारे नियमों, सारे बंधनो, सारी मर्यादाओं से छूट चूका हूँ तो फिर इस सिगरेट से क्यों नहीं छूट पाया? क्या है इसमें ऐसा? जो मुझे बांधकर रखता है? इसमें है दुखों से क्षणिक मुक्ति, थोड़ी देर को वेदनाओं का ठहराव, थोड़ी देर के लिए दुखों से छूट जाने की राहत।

-१०:४५ a.m.

अकथनीय, अवर्णनीय, अकल्पनीय सौंदर्य है अंतर्जगत का।

-१०:५० a.m.

अगर नारी नर्क का द्वार है तो नर नर्क का कीड़ा। नारी तो फिर भी नर्क के बाहर है और नर्क से बचने का मार्ग है पर नर उससे बचना ही नहीं चाहता, उसे नर्क में जाकर ही चैन मिलता है।

-११:०७ a.m.

बचना, बचने का भ्रम है, भोगना ही सही अर्थों में बचना है।

मेरा काम (सेक्स) अब पितृ वात्सल्य में परिणित हो गया है। अब मैं एक बूढी औरत की मुस्कान में भी उसकी शैशवावस्था की निर्दोष मुस्कान देखता हूँ। खिलखिलाती हुई तरुणियों को देखकर मेरा पितृत्व भाव तृप्त होता है।

 सत्य के पास अब कोई मार्ग नहीं, कोई विकल्प नहीं, मुझ तक आने के सिवा।

-११:१५ a.m.

यदि तुम्हारे भीतर सत्यता की शक्ति होगी तो तुम्हारा हर कार्य स्वयमेव पूजा बन जाएगा। पूजा घटित होती है, की नहीं जाती। पूजा घटना है, क्रिया नहीं।

-११:२० a.m.

आपसे बढ़कर और कोई आपका आदर्श नहीं हो सकता आपको स्वयं अपने ही लिए आदर्श स्थापित करना है।

-११:३२ a.m.

कहीं दूर से गूंजती हुई ताल आपको क्यों अच्छी लगती है? क्योंकि वह आपकी धड़कनो से मिलती है। बांसुरी की स्वर लहरियां आपको क्यों अच्छी लगती हैं? क्योंकि वह आपकी साँसों की लय से मिलती है। संगीत आपको क्यों अच्छा लगता है? क्योंकि वह आपको आपके अंतर्जगत के संगीत की दिव्यता का आभास कराता है। बाह्य संगीत तो केवल एक अंश है अंतर्जगत की दिव्यता की नक़ल का। बाहर का संगीत केवल एक मॉडल है उसका, केवल एक सीमित सी परिकल्पना है उसकी।

-१२:४२ p.m.

यदि कोई पत्थर मार्ग पर पड़ा हो तो उसे हम बाधा कहते हैं और यदि वही पत्थर मार्ग के नीचे दबा हो तो उसे हम मार्ग कहते हैं। केवल स्थिति का फर्क है, पत्थर तो वही है। मार्ग बाधाओं पर ही बनता है। मार्ग का निर्माण  बाधाओं पर ही होता है। आप अपनी बाधाओं को मार्ग के किनारे डाल दीजिए, वह भी मार्ग बन जाएगा।

-१:१२ p.m.

शक्ति स्वयं ही सृष्टि करती है, शक्ति स्वयं ही निर्माण करती है, शक्ति स्वयं ही अपना रास्ता बन लेती है।

-१:१५ p.m.

पहले मैं समझता था कि प्रसिद्धि ही संसार की सबसे बड़ी उपलब्धि है और अब मेरे लिए इसका मूल्य दो कौड़ी का भी नहीं है, अब मेरे लिए सबसे मूल्यवान है 'सत्य की खोज।'

-१:३५ p.m.

सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ना तो संभव है पर पीछे लौटना संभव नहीं।

-४:०० p.m.

कैसा आश्चर्य! कि वो मैं ही था जिसके मन में कुछ दिन पहले काम-वासना नृत्य किया करती थी, अपने चारों तरफ के दृश्यों से अपने आप को तृप्त करने का प्रयत्न किया करती थी और ये भी मैं हूँ जिसका मन अब-वासना को पहचानना भी नहीं चाहता। मेरा मन तृप्त हो चुका है, अब इस संसार के करतबों से। पहले मैं कामशक्ति का तांडव देखा करता था और अब मैं शक्ति का तांडव देखा करता हूँ।

-५:१४ p.m.

सत्य,सत्य, सत्य! बस और कुछ नहीं। यदि दुःख सत्य ही है तो दुःख ही सही, यदि अज्ञानता ही सत्य है तो अज्ञानता ही सही, यदि विकार ही सत्य है तो विकार ही सही। सत्य के सिवा मुझे और कुछ नहीं चाहिए।

-५ :३० p.m.

 विचारों के चाबुक पर चाबुक पड़ते जा रहे हैं मेरे मन-मस्तिष्क पर और मैं बढ़ते जा रहा हूँ आगे, इनसे जूझते हुए। 

-५:५८ pm.

ये कैसी असन्तुष्टि की प्यास है, जो हर समय मुझे उदासी के गहरे कुँए में धकेल रही है।

-६:२० p.m.

जिन पाषाण प्रतिमाओं को मैं कुछ दिन पहले श्रद्धा से पूजता था, उनको नकारने का मन नहीं करता, ठीक ऐसा महसूस होता है जैसे कोई बालक किसी बात पर अपने माता-पिता से रुष्ट होकर एकांत में जा बैठा हो और वे उसे पुचकार कर मना रहे हों, बुला रहे हों जब भी उन प्रतिमाओं पर दृष्टि जाती है, वे आकर्षित करती हैं, बुलाती हैं अपनी तरफ और मेरा भावुक मन भीतर से रोता है, भावुकता बहा देना चाहती है उस तरफ मुझे, लेकिन अगले ही क्षण मेरा साहस डटकर मेरे सामने खड़ा हो जाता है और कहता है –

‘फिर उन्ही गन्दी नालियों में बहना चाहते हो झूठ और फरेब की? आनंद का झरना तुम्हारे ही लिए बह रहा है, और तुम गन्दी नाली के पानी से अपनी प्यास बुझाना चाहते हो? सत्य बाहें पसारे खड़ा है तुम्हारे सामने और तुम फिर उसी नाली में जाना चाहते हो सत्य को छोड़ कर? ठीक है, जा सकते हो तो जाओ, कोशिश करने पर भी तुम एक कदम उस तरफ नहीं बढ़ा सकोगे क्योंकि आदमी झूठ से सच की तरफ तो जा सकता है लेकिन सच से झूठ की तरफ कभी नहीं जा सकता इसलिए तुम्हारी कोशिश बेकार है। और फिर मैं बढ़ जाता हूँ सत्य के वीरान, सुनसान रास्तों पर, एकाकी, अपने प्रश्नों का बोझ उठाए, एक संकल्प लिए हुए कि 'सत्य को पाने के लिए मैं आवश्यकता पड़ने पर सब कुछ छोड़ दूंगा।'

-६:५० p.m.

सहज जीवन, प्रतीक्षा और दर्शन (आत्म-अवलोकन) इन्ही रास्तों पर चलना मेरे लिए उपयुक्त होगा।

-७:५० p.m.

ये किस जगह आ पहुंचा हूँ मैं, जहाँ हर ख़ुशी गुनाह है।

-८:१५ p.m.

दुनिया मदारी का खेल है और जीवन बन्दर।

-८:२० p.m.

प्रयत्न ही मेरे हाथ में है, परिणाम नहीं। ये बात उस तीसरी शक्ति की उपस्थिति को और दृढ़ करती है। वही शक्ति मुझे अपनी और खींच रही है।

मेरी व्याकुलता और वेदना की प्रबलता तथा अतिशयता और इनसे कड़ा संघर्ष ये बता रहे हैं कि मेरी उपलब्धि बहुत बड़ी होगी।

-८:५० p.m.

मेरी बातों को सिद्धांत, नियम, नीति आदि का कोई नाम मत दो, इन्हें केवल सत्य कहो, सिर्फ सत्य और कुछ नहीं।

-९:५५ p.m.

उस शक्ति के शक्तिपात से पूर्व आपका तैयार होना भी जरूरी है, उस शक्ति को ग्रहण करने के लिए, अन्यथा परिणाम कच्चे घड़े में पानी भरने जैसा ही होगा। वेदनाएं आपको पकाती हैं।

-१०:०० p.m.

प्रेरणा तुम्हारी अंतरात्मा की ही आवाज है। उसे ध्यान पूर्वक सुनो और पहचानो।

-११:३२ p.m.

कब तक दूसरों के सामने अपने दुखड़े रोते रहोगे? कब तक? कब तक अपने आप को दीन- हीन, असहाय समझकर पत्थर पर सिर टिकाकर रोते रहोगे, कब तक उससे शक्ति की भीख मांगते रहोगे? कब किसी को शक्ति की भीख मिलती है? कब तक अपनी दुविधाओं को दूर करने के लिए दूसरों का मुंह ताकोगे? कब तक अपने कष्टों के निवारण के लिए मंदिरों में घंटियां बजा-बजा कर उस ईश्वर को धरती पर उतरने की गुहार लगाते रहोगे? कब तक एक अतिमानव की कल्पना कर कष्ट, अन्याय सहते रहोगे कि वह तुम्हे बचाने आएगा?

ईश्वर और कुछ नहीं, शक्ति ही ईश्वर है। वही शक्ति संसार में सब जगह समाई है। तुम एक पात्र (बर्तन) हो, एक ऐसा बर्तन जो अपने आपको मनचाहा आकार दे सकता है। बढ़ाओ अपना आकार, समाहित कर लो सारी शक्तियां अपने भीतर और बन जाओ अखिल शक्तियों के स्वामी।

आज के समय में यदि किसी धर्म की सबसे अधिक आवश्यकता है तो वह है शक्ति। कोई भजन, कोई स्तुति गाने की जरूरत नहीं। सत्य का सिंहनाद करो, स्वीकार करो इस धर्म को और भिखारी नहीं एक राजा बनकर जिओ, शक्तियों का खजाना लेकर। भरते जाओ अपना पात्र, शक्ति के अथाह समुद्र से और उड़ेलते जाओ इस संसार में और दिखा दो इस संसार को कि शक्ति ही सत्य है, शक्ति ही ईश्वर है, शक्ति ही धर्म है। 

-११:५० p.m. 

मैं गौरवान्वित हूँ कि शक्ति ने इस कार्य के लिए मुझे चुना है।

-११:३५ p.m.


Adventure of the Truth…

Discovery of the truth...10

November24, 2003, Monday

So much excitement! In my search for truth! I am not able to handle the excitement.

-12: 00 a.m.

I'm tired badly in the search for truth. Its fastest motion causing me breathlessness, my brain is not able to decide anything. The body is moving on but the mind is left behind. Mind is sticking on void frequently. The mind wants a break, from the fastest laborious ten-day visit, but spirit says – ‘break? What break? There is no place of break in this journey, and I get entangle in this dangerous game of strength.

The body is not able to cooperate with the brain, Brain is not able to cooperate with the mind, the mind is not able to cooperating with the spirit and my hands are not cooperating with me, my pen started to falter, due to the temblor of the strength.

-12: 20 a.m.

I am experiencing a sphere of power (energy) around me, which walks along with me, wakes along with me, and sleeps along with me. I can feel the consciousness even in sleep. I want, but can’t sleep. a distraction wakes me every time shaking my inner conscience. On waking a strange world appears in front of my eyes and asks me - 'Who are you?' I want to answer but the words remains stuck in my throat and then I forget who I am? And then I ask to myself that who I am? But instead of the answer I get the echo of my question – ‘who am I?'

-12:35 a.m.

A bizarre body temperature has kept my breath fast and hot. A bizarre thing wants to get out tearing exactly the central part of my head. Due to a bizarre dizzy my head and my eyes start moving. I try to manage myself and let my eyes rest on any object, but the sight loses in the void between the object and the eyes.

The risk of accidents has increased while riding motor cycle due to this vision blankness, but while riding motorcycle I alert myself frequently to this danger.

Heart beats push abnormally the walls of the heart and sometimes suddenly become faster, sometimes I feel that the heart wants to come out with a low pain tearing the arteries and veins, sometimes gives the impression of a warm touch. The arc of my feet produces surprise while walking and this wonder stand in front of me and asks me – ‘Is there anyone else with you?’ I peer armpit to armpit surprisingly and then I walk ahead repeating the same question – ‘Is there anyone else with me?'

My courage bounces and comes right in front of me and calls -'come! Come on! Come in front, if you are someone else talk to me including eyes, do not follow me like cowards. If you are power, get merge into me or test me but come out once. The lion behind my head on the wall, as comes out, enters inside me and roar from inside me – ‘Power is the truth.’ And orgy of powers stops.

-11: 10 A.m.

So much secret! In my life?

I had never imagined.

-1:25 a.m.

Does any power that want to intimidate me? Then it should know that I will fight until the last breath but I will not accept defeat and even after death one should ask me-‘Tell, who you are? So my corpse will say – ‘The pursuit of truth.’

-1:30 a.m.

External beauty is transient but the stimulus for our inner beauty

-7: 30 a.m.

Neither I have ever considered any guru nor will I make any disciple. There cannot be any other master greater than our own experiences, our own failings. There cannot be a disciple greater than our sincere curiosity, our own thirst.

-7: 50 a.m.

Sign, convention, limitations, terms these are unimportant to me now, these are meaningless to me because I've risen above.

-8: 00 a.m.

What is worship? A high sense of honor, to isht (adorable), but in fact without knowing yourself, without respecting yourself you cannot respect anyone else. So be careful, the person who can respect today, tomorrow he may offend too, the man who makes false worship, tomorrow he could throw the statues and under certain conditions, he often throws.

-5: 15 a.m.

I still see photos of topless women published in newspapers, but not in view of lust but in view of beauty, exactly the same way as someone sees a beautiful flower. I experience exactly the same beauty which you could probably feel at that time, when a little girl comes to you in nakedness.

-8: 35 a.m.

Faith and trust placed in others are often deceived, but confidence could not be cheated.

-8: 46 a.m.

A small wave arose, and then a big wave arose. A small fish plashed, a big fish plashed and small fish went into the mouth of big fish. Big wave became calm with a few drops of blood, Short wave calmed down and everything was calm.

-9: 00 a.m.

At every step you are a stranger for yourself, but not to panic about, guidance of your courage is also with you.

-9: 15 a.m.

Terrible surprise! People imagine a young woman in a little girl and rape with her and for me even a topless young woman seems a little girl.

-9: 53 a.m.

Now I'm not afraid of losing my path. I see a clear path straight.

-9: 38 a.m.

Artificial Beauty can never match the natural beauty; artistic beauty is always an imitation of the scenic beauty.

-10: 02 a.m.

Now I started to enjoy the game of power.

-10:05 a.m.

True curiosities raise our level and make us successor of knowledge.

-10: 12 a.m.

The one get the truth, who opposes the lie, who revolts the untrue, who rebel.

-10:15 a.m.

When I have exempted from all the rules, all the bondages, all restrictions, all the limitations so why not from this cigarette? What is in it? Which keeps me shackled? There is a momentary liberation from suffering; there is a stagnation of the afflictions, there is an acquittal relief from sorrow for a while.

-10: 45 a.m.

Beauty of the inner world is ineffable, indescribable and unimaginable.

-10: 50 a.m.

If the woman is the door to hell then male is the worm of hell. Then the woman is out of Hell and a way to escape from hell but males do not want to avoid her, he feels comfort to go to hell.

-11: 07 a.m.

To abstain is the confusion of abstaining, to undergo is to abstain in the true sense.

My lust has now turned into father’s love. Now in the smile of an old woman I see the innocent smile of her infancy. Seeing laughing teenager girls my fatherhood gets satisfied.

No way to truth, no choice, but to come to me.

-11: 15 a.m.

If the power of the truth shall have within you, then your every action will automatically become worship. Worship occurs, is not performed by action. Worship is an event, not an action.

-11: 20 a.m.

No one can be your ideal greater than yourself, you have to set your ideal yourself.

-11: 32 a.m.

Why does resonating cadence by far feel pleasant, because it matches with your heartbeats. Why does tone of flute feel pleasant, because it matches with rhythm of your breath. Why do you like music, because it is impression of the divinity of your inner music. External music is only a fraction of the imitation of the divinity of your inner world. The real music is your inner world. The music of your outer world is only a model of the music of inner world, only a limited hypothesis of the mysterious inner world.

-12:42 p.m.

If a stone have been lied in the way we say it barrier and if the same stone is weighed down by way we say it path. The difference is only of position, the stone is the same. Path is made on obstacles only. The path is constructed even on obstacles. Put your obstacles way side, it will also become the path.

-1:12 p.m.

Power itself creates the nature, power produces world itself, power itself makes its own path.

-1:15 p.m.

Before I used to think the greatest achievement of world is fame and now for me the value of it is not worth a penny, now for me, the most valuable is the pursuit of truth.’

-1:35 p.m.

It is possible to proceed on the path of truth but it is not possible to turn back.

-4: 00 p.m.

What a surprise! It was me, only a few days before lust danced in whose mind, which used to try Indulge itself by the scenes around it and it is me whose mind now deny recognizing the lust. My mind has satisfied now from the world's stunts.

First I used to see a macabre of lust and now I used to see the orgy of power.

-5: 14 p.m.

Truth, truth, truth! Nothing else, if the sorrow is truth then let be sorrow, if ignorance is truth the let be ignorance, if disorder is truth then let be disorders. I do not need anything other than the truth.

-5: 30 p.m.

The whips of ideas are going to hit on my mind and brain and I'm going to move forward, struggling with them.

-5: 58 p.m.

What is the thirst of dissatisfaction, which is pushing me all the time in the deep well of sadness?

-6: 20 p.m.

The stone idols, whom I devoutly worshiped a few days ago, mind doesn’t like to negate them. It feels just like a child be sat in solitude upset with his parents over something and they are persuading him lovingly, and calling him. Whenever vision stay on those statues, they attract, calls me near and my emotional mind cries within, the sentimentality wants to shed me on that side, but the next moment my courage  stood in front of me and says –

‘Do you want to flow again into the filthy drains of lies and fraud? The waterfall of bliss is flowing just for you and you want to quench your thirst with water of dirty drain? Truth stands outstretched arms in front of you and you want to go into the same drain leaving the truth? Well, if you can, go, even you try you will not be able to raise even one step that side because a man can move from lie to truth but can never move from truth to lie therefore it is useless to try.’

And then I go ahead, on the deserted, dreary path of the truth, alone, held the burden of my questions, with a resolution that ‘to get to the truth, I will drop everything if needed.’

-6: 50 p.m.

Intuitive life, wait and philosophy (self-observation). it would be appropriate for me to walk on these paths.

-7: 50 p.m.

At which place I have arrived, where every spree is a crime.

-8: 15 p.m.

World lay of juggler and life is a monkey.

-8: 20 p.m.

‘Effort is in my hands, not the result.’  The point emphasizes the presence of the third power. And the same power is pulling me towards it.

The predominance and excess of my distraction and anguish and the big clash with them are telling that my achievement will be very large.

-8: 50 p.m.

Don’t give any name as principle, rule, policy, etc to my thoughts. Tell them only the truth, and nothing else.

-9: 55 p.m.

It is also important to be prepared you before disembarkation of the power on you to receive that power otherwise the result will be similar to fill water in the raw pitcher. Afflictions strengthen you.

-10: 00 p.m.

Inspiration is only the voice of your conscience. Listen carefully and recognize it.

-11: 32 p.m.

How long will you keep crying your sorrow in front of others? How long? How long you will feel yourself inferior, helpless and shall cry putting your head before the stone, how long will you keep begging for power? When someone gets power in alms? How long you will look others face to overcome your dilemmas? How long will you suffer trouble and injustice imagining a superman that he will come to save you? God is nothing else, the power is God. The same strength engulfs everywhere in the world. You are a vessel (POT), a vessel which can give desired size itself. Grow your size, contain all the power within you and become the owner of all powers.

Today, most of a religion requires is power. No need to sing any hymns, praise. Do battle cry of truth; accept this religion, live as a king having a lot of power in your treasure not a beggar. Get fill your pot from the endless ocean of the power and pour in the world and show the world that power is the truth; the power is God, the power is religion.

-11: 50 p.m.

I am proud that I have chosen for this work by the power.

-11: 35 p.m.


Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...