(अंतर्यात्रा)
सत्य
की खोज...7
21 नवंबर २००३
दीनता-हीनता-असहायता (दीन, हीन, असहाय होने का बोध )
पाप है। जब आप दीन, हीन, असहाय महसूस करते हैं तो आपकी स्थिति ठीक उस भिखारी की
तरह होती है जो किसी के द्वार पर खड़े होकर याचना करता है और प्रायः जिसे दुत्कार
ही मिलती है। फर्क सिर्फ परिमाण का होता है। वह भिखारी अन्न की भीख मांगता है, आप
दया की, रहम की। इस स्थिति में वह तो छोटा भिखारी है, आप उससे कहीं अधिक बड़े
भिखारी हैं।
-७:१५ a.m.
साहस की निर्धनता (साहस का अभाव) आर्थिक निर्धनता से
बहुत अधिक बड़ी है।
ज्ञान का दम्भ झूठा है क्योंकि सच्चा ज्ञान तो ज्ञान
का ज्ञान है।
यदि बकरी की तरह असहाय होकर मिमियाते हुए प्राणों की
भीख मांगोगे तो गर्दन उतार दी जाएगी सिंह की तरह डटकर साहसपूर्वक सिंहनाद करोगे तो
विपत्तियाँ डरकर भाग जाएंगी।
प्रत्येक व्यक्ति को एक साहसिक योद्धा होना चाहिए,
प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ने के लिए।
कायरता भरे, दूसरों से भीख में मिले जीवन से साहसपूर्ण
मौत अच्छी।
मन की दुर्बलता (साहस का अभाव) महापाप है।
-८:०७ a.m.
दीनता-हीनता-असहायता आत्मगौरव के शत्रु हैं। आत्मगौरव
के पतन के बाद मनुष्य, पशु के समान है।
-८:३० a.m.
आज मेरे भीतर एक अद्भुद बल और साहस का संचार हो रहा
है। साहस मेरे रोम-रोम से फूट रहा है।
उत्तेजना और उतावलापन सत्य के शत्रु हैं। ये आपको सत्य
के मार्ग से भटका सकते हैं। इनसे सावधान रहें।
सत्य के मार्ग पर चलने वाला पथिक सिंह से भी अधिक
निर्भय हो जाता है।
-९:३५ a.m.
बंधे-बंधाए नियम खतरनाक होते हैं, ये आपको कहीं नहीं
ले जाते बल्कि एक ही खूँटी के इर्द-गिर्द चक्कर लगवाते रहते हैं।
-९:४५ a.m.
बुराई का प्रतिकार साहस ही कर सकता है। साहस, आतंरिक
बल का ही दूसरा नाम है। साहस वह आतंरिक प्रयास है जो आप कर चुके होते हैं, तभी वह
प्रतिकार के रूप में प्रकट होता है।
-९:५० a.m.
झूठा मान और झूठा अभिमान ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते,
सत्य की कसौटी पर ये घुटने टेक देते हैं और इस तरह गायब हो जाते हैं जैसे आग में
कपूर।
-९:५५ a.m.
अन्याय सहने के बाद एक अपराध-बोध दबाता है, आत्मग्लानि
की अनुभूति होती है। यह जितनी अधिक अन्याय सहने वाले को होती है, उतनी अधिक अन्याय
करने वाले को भी नहीं होती क्योंकि अन्याय करने वाले का अन्याय करना तो दुःसाहस था
परन्तु सहने वाले के बल तथा साहस की कमी एवं पराजय का दंड होती है अतः अन्याय की
त्रासदी सहने वाले को ही भोगनी पड़ती है।
-१०:१५ a.m.
पुराने अन्धविश्वास इतनी आसानी से नहीं छूटते, इनसे
विद्रोह करने पर पुरातन रूढ़ियाँ हमें बार-बार अपनी ओर आकर्षित करती हैं, हमें
बार-बार रूढ़ियों को तोड़ने का दोषी होने का आभास दिलाती हैं पर इनसे विचलित नहीं
होना चाहिए। इस अवस्था में अपने विवेक तथा प्रत्यक्ष परिस्थितियों की सहायता लेनी
चाहिए।
-१०:२८ a.m.
उदासी मेरे मन की गली की संकीर्णता थी, अब मैं मन के
खुले मैदान में आ गया हूँ, जहाँ मेरे सामने है - रहस्यों का अनंत आकाश, गंभीर मौन
आकाश और मेरा लक्ष्य।
-१०:५५ a.m.
संभावनाएं परिकल्पनाएं होती हैं सत्य को लेकर, जो सत्य
का विकल्प हो सकती हैं पर सत्य नहीं क्योंकि सत्य तो निर्विकल्प होता है। इन
संभावनाओं से आप सत्य को नहीं जान सकते। सत्य के बारे में जानना, सत्य को जानने का
धोखा है, भ्रम है और भ्रम सत्य नहीं हो सकता अतः संभावनाओं से सावधान रहें क्योंकि
ये आपको भ्रमित कर सकती हैं।
काम का संयम शक्ति के रूप में प्रस्फुटित होता है पर
ध्यान रहे काम का दमन काम का संयम नहीं। दमन चोट खाए शत्रु की तरह होता है जो कभी
भी आक्रमण कर सकता है।
१२:०३ p.m.
मानसिक गुलामी से भयंकर और कोई विडम्बना नहीं हो सकती
मनुष्य के लिए। मानसिक रूप से किसी की
गुलामी करना अपने अस्तित्व को अपने पैरों तले कुचलने के बराबर है। मानसिक
गुलामी अपने ही हाथों अपना ही अपमान है।
-१:०५ p.m.
अब समय मेरे लिए महत्वहीन है। मैं काल (समय) से पर
अनंत में जीने लगा हूँ, समय तो सापेक्षिक मापदंड है और सापेक्षिकता भ्रम है सत्य
का।
-१:१५ p.m.
मेरी बातें अगर आपके ह्रदय में शूल की भांति चुभकर
आपकी वेदना बढ़ाए तो इन पृष्ठों को बंद करके न रख दें, ये न समझें कि ये मार्ग आपके
लिए नहीं है, बल्कि केवल तभी आप इस मार्ग पर चलने के सच्चे अधिकारी हो पाएंगे।
वेदना बढे, प्यास बढे, जिज्ञासा बढे तो समझें कि आप भी सत्य की खोज कर सकते हैं।
सत्य अपने उम्मीदवारों की इन कड़ी वेदनाओं से परीक्षा लेता है कि कहीं आप भी भगौडे
तो नहीं जो आगे मैदान छोड़कर भाग जाएं इसलिए वह आपको वेदनाओं से जांचता-परखता है।
-१:३० p.m.
पहले मैं समझता था कि हर कार्य को करना हर किसी के लिए
संभव नहीं। जो जिस कार्य के लिए बना है, वही कर सकता है। मैं सही था परन्तु अब
मेरी इस समझ में आंशिक परिवर्तन आया है कि
हर आदमी का एक अलग स्तर होता है और हर आदमी अपने ही स्तर का कार्य दक्षता पूर्वक
कर सकता है। निचले स्तर का व्यक्ति उच्च स्तर के कार्य को करने का ढोंग बस कर सकता
है वास्तविक रूप से उसे वह तब तक नहीं कर सकता जब तक कि उसका स्तर उस कार्य के
स्तर के बराबर न हो जाए। कच्चे घड़े में पानी भरने का अंजाम क्या होगा ये बताने की
आवश्यकता नहीं है।
मैं अनुभव कर रहा हूँ कि जिसकी अंतर्चेतना जागृत हो
जाए, जिसकी अंतर्दृष्टि जाग्रत हो जाए उसे बाहर के ज्ञान की आवश्यकता नहीं रह
जाती, उसका ह्रदय ही अथाह ज्ञान का स्त्रोत बन जाता है।
-१:४५ p.m.
मैं शनैः-शनैः महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानंद और ओशो
के बताए अनुभवों पर पहुंचता जा रहा हूँ, पर किसी के अनुभवों को प्रत्यक्ष किये
बिना स्वीकारना ढोंग होता है इसलिए पहले अपने कच्चेपन में मैं इन्हें स्वीकार करने
का साहस नहीं जुटा पा रहा था, पर अब ये प्रत्यक्ष हैं, अब इन्हें किसी तर्क, किसी
दलील, किसी साक्ष्य, किसी वाद-विवाद की आवश्यकता नहीं। ये अपने-आप में परिपूर्ण
हैं।
-१:५५ p.m.
प्रवंचना महा-अपराध है, स्वयं के साथ भी, दूसरों के
साथ भी।
मैं अपने आप में गौरवान्वित हूँ कि मुझमे साहस है सत्य
के मार्ग पर चलने का, सत्य की खोज करने का।
-२:१० p.m.
आज मुझे अपने नाम की सार्थकता पर तनिक भी संदेह नहीं
रहा क्योंकि अब मुझे मेरा लक्ष्य दिखाई देने लगा है।
-२:२० p.m.
मेरी धड़कनें अब मेरे लिए ताल बन गईं हैं और मेरी
सांसें मेरे लिए किसी बांसुरी की स्वर-लहरियां। ये दोनों मिलकर मेरे शरीर के
रोम-रोम में रोमांच भर रहे हैं, प्रकम्पित कर रहे हैं मेरे अस्तित्व को, और एक
मधुर अलौकिक संगीत उत्पन्न कर रहे हैं। आज पहली बार अनुभव कर पा रहा हूँ मैं सत्य
की सुंदरता को जो बाहर से कुरूपता दिखाई देती है।
मैं धीरे-धीरे अपने प्रगतिपथ पर अग्रसर हुआ जा रहा हूँ
पर इसमें मेरी सफलता नहीं, मेरी सफलता तो उस परमसत्य की उपलब्धि में होगी।
-२:३८ p.m.
प्यास लगने पर ही पानी की उपयोगिता तथा महत्त्व समझ
में आता है, इसी तरह सच्ची प्यास के बिना आप ज्ञान की उपयोगिता नहीं जान सकते,
उसका महत्त्व नहीं समझ सकते। सच्ची जिज्ञासा के बिना ज्ञान निरर्थक है, अग्राह्य
है।
सत्य को दावों और साक्ष्यों की आवश्यकता नहीं, वह अपने
आप में परिपूर्ण है, प्रत्यक्ष है, और यही पर्याप्त है सत्य के लिए। सत्य ये नहीं
कहता की मुझ पर विश्वास करो बल्कि वह कहता है कि मुझ पर अविश्वास करो तभी तुम
सच्चा सच जान सकोगे। वह कहता है कि मुझे कसौटी पर परखो और तुम खुद ही जान लोगे
सत्य का सत्य। -२:५४ p.m.
मुझे दुख होता है कि लोग अज्ञान वश सत्य को देख ही
नहीं पाते बल्कि उसका मजाक उड़ाते हैं और सत्य की राह दिखाने वाले को पागल समझ उसे
पत्थर मारते हैं, उसे सूली पर चढ़ाते हैं, उसे फांसी पर लटकाते हैं, उसे जिन्दा
जलाते हैं पर सत्य तो निर्भय होता है, हर परिस्थिति में।
-३:३० p.m.
जब उस सत्य की दूर से एक झलक ही इतनी शक्तिशाली है तो
वह परमसत्य क्या होगा?
-३:४० p.m.
लोग अज्ञात से डरते हैं, खोने से डरते हैं, मिटने से
डरते हैं इसलिए सत्य को पाने का साहस नहीं जुटा पाते।
-४:०० p.m.
कामवासना या सेक्स की अनुभूति अज्ञान मूलक निषेध का
आकर्षण है, एक आवेग है जो भीतरी शक्ति की प्रबलता से तब उत्पन्न होता है जब इस
शक्ति का व्यय या रूपांतरण नहीं हो पाता।
-५:१० p.m.
लोग मानेंगे या नहीं? इसकी मुझे परवाह नहीं, मैं सत्य
को प्राप्त कर लूं, यही पर्याप्त होगा।
-८:२५ pm
अपने मन की व्याकुलता मैं किसी से नहीं कह सकता। लोगों
के सामने जाने पर ऐसा लगता है, जैसे अभिनय करना पड़ रहा है, संवाद बोलने पड़ रहे
हैं, हंसना पड़ रहा है, पर सब अभिनय है, सब झूठ, तो क्या करूँ? अपने आप को कैद कर
लूँ कमरे में? शायद यही उचित होगा।
ये कैसी स्थिति में आ गया हूँ मैं? ये कैसी विवशता है?
ये कैसा एकाकीपन है? ये कैसा उन्माद है? जो मेरे मन में क्षोभ और अकुलाहट को बढ़ाते
जा रहा है। मिथ्याचार
करना नहीं चाहता लेकिन करना पड़ रहा है, एक अभिनय के रूप में वह सब कुछ, जो मन नहीं
चाहता। मैं विवश हूँ क्योंकि लोग सदाचार को तमाशे की तरह देखते हैं, सुनते हैं,
गुनते हैं या फिर मेरा पागलपन और किताबी उन्माद समझते हैं। वे यही समझते हैं जो
मैं बोलना या व्यक्त करना नहीं चाहता और वह नहीं समझते जो मैं बताना चाहता हूँ।
मेरी व्यथा कोई नहीं समझ सकता, कोई नहीं।
-८:३० pm
हर दिन आइना देखने पर प्रश्न उठता है कि क्या ये वही
व्यक्ति है, जो कल था? नहीं, मैं हर पल बदल रहा हूँ।
-८:५० pm
कभी कभी ये सत्य की खोज एक रोग की तरह बोझ प्रतीत होती
है, पर नहीं, पीछे हटना मेरा स्वभाव नहीं, कायरता मेरा स्वभाव नहीं, शक्ति ही मेरा
सत्य रूप है। शक्ति ही मेरा निरपेक्ष रूप है।
-९:१५ pm.
मैं दूसरों के लिए आज से मृतप्राय हूँ, केवल अपने लिए
ही जीवित हूँ, इससे अच्छा समाधान और कुछ नहीं हो सकता।
-९:१५ pm.
मुझे अपनी पराजय का भी डर नहीं क्योंकि पराजित होने के
बाद भी मेरे सामने सत्य ही होगा, जिसे मैं आसानी से गले लगा सकूँगा और इस स्थिति
में भी मेरी जीत ही होगी।
-९;३० pm.
यह संसार कितना झूठा है कि सत्य को भी सरलता से
स्वीकार नहीं कर सकता। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह संसार मेरी बातें इतनी आसानी
से न माने। अगर यह संसार मेरी बातों को आसानी से मान लेगा तो यह अस्त-व्यस्त हो
जाएगा, इसमें खलबली मच जाएगी, इसके धार्मिक क्रियाकलाप रुक जाएंगे, वर्षों के,
सदियों के विश्वास पर बनी झूठी धर्मों की इमारतें धराशायी हो जाएंगी अतः मेरी
बातों का यथासंभव खंडन ही होगा। मैं इसके लिए भी तैयार हूँ क्योंकि मैं जानता हूँ
कि खंडन से तथ्य और भी अधिक मजबूत होते हैं
और
एक दिन सत्य के रूप में संसार के सामने आते हैं। सत्य तो वह आग है, जिसे कोई पर्दा
नहीं छुपा सकता इसे ढंकने के सारे प्रयत्न व्यर्थ हैं, जब यह आग भड़केगी तो हर परदे
को जलाकर, हर चुनौती को तोड़कर सत्य सामने आएगा। मेरे मरने के बाद भी। -९:५५
pm.
यहाँ एक प्रश्न ये उठता है कि अगर सत्य एक आग है तो
अभी तक संसार के सामने आया क्यों नहीं?
इसका उत्तर भी है मेरे पास, वह यह कि सत्य की पवित्र
अग्नि इस समय झूठ, फरेब, छल, कपट, अन्धविश्वास, आडम्बर, पाखंड और प्रवंचना की राख
के पीछे एक चिंगारी के रूप में दबी हुई है
और
मेरा काम, मेरा मकसद इस चिंगारी को भड़काकर अग्नि की प्रचंड लपटों में बदलना है।
इसके लिए संसार से लड़ने का साहस वांछनीय है, जो मेरे भीतर मौजूद है। यह संसार एक
जंगल राज है, यहाँ वन-कानून चलता है। यहाँ विद्रोह करने वाले की गर्दन उड़ा दी जाती
है, इसके लिए भी मैं सहर्ष प्रस्तुत हूँ क्योंकि अब मेरा लक्ष्य ही मेरा अस्तित्व
है और साहस ही मेरा कर्तव्य। मरते समय भी मेरा सिंहनाद 'सत्य' ही होगा।
-१०:०० pm.
सत्य की यात्रा में मेरी गति इतनी जल्दी इतनी तीव्र हो
जाएगी ऐसा सोचा भी नहीं था।
सत्य ही मेरा नया धर्म है, सत्य ही नया मजहब। साहस ही
इसकी एकमात्र आराधना है, पूजा है, इबादत है। सत्य व्यक्तिगत, व्यक्तिपरक धर्म है,
सामूहिक नहीं। सच्चा धर्म कभी भी सामूहिक नहीं हो सकता और यदि किसी ने इसे सामूहिक
बनाना चाहा तो बहुत जल्दी इसका दम घुट जाएगा और शीघ्र ही यह मर जाएगा और लोग इसी
तरह मुर्दे की पूजा करते रहेंगे जैसे अन्य धर्मों की कर रहे हैं।
-९:४५ pm.
मेरा मैं कहाँ चला गया ? मेरी कलम से ये बातें कोई और
उगलवा रहा है। जब मैं ये बातें लिखता हूँ तो मेरा अस्तित्व मिट जाता है। 'मैं'
विलीन हो जाता है उस अनंत ब्रह्माण्ड में कहीं पर, 'मैं' नहीं रह जाता मेरे अंदर
कहीं भी। ये कैसा जादू है ? कैसा तिलिस्म है?
कौन समझाएगा मुझे?
-१०:२५ pm.
समय का आभास नहीं, शरीर का एहसास नहीं, भूख-प्यास यहाँ
तक कि व्याकुलता का भी आभास नहीं, ये कैसी व्याकुलता है मेरे अंदर?
कौन समझाएगा मुझे ?
-१०;३० pm.
कौन आकर बस गया है मेरे अंदर, जो अनंत ब्रम्हांड के
सूक्ष्म रहस्यों को मेरी कलम से उद्घाटित करना चाहता है?
कौन बताएगा मुझे?
-१०:४० pm.
वह क्या है जो पिछले सात दिनों से पारे की तरह बह रहा
है मेरी शाश्वत आत्मा के भीतर और इसे खंगाल रहा है? इसे निचोड़ रहा है?
कौन बताएगा मुझे?
-१०:४२ pm.
वह कौन है, जो ऋचाओं की तरह सत्य के टुकड़े-टुकड़े करके
डाल रहा है मेरे कानो में?
कौन बताएगा मुझे?
-१०:४५ pm.
एक शक्ति है, जो मुझे दौड़ा-दौड़ा कर थका डाल रही है,
क्लांत कर रही है, मुझे विराम में बिठा देना चाहती है और दूसरी शक्ति है जो मुझे
बैठने नहीं देती, मुझे और तीव्र गति से भागने पर विवश कर रही है? ये मैं किन
शक्तियों के खेल में उलझकर रह गया हूँ?
कौन बताएगा मुझे?
-१०:५० pm.
इतनी शक्ति का तो अनुमान भी नहीं किया था मैंने, शक्ति
का प्रबल आवेग मेरे लिए असह्य हुआ जा रहा है, मुझे मथे जा रहा है मक्खन की तरह।
कहाँ से पैदा हो गईं अचानक ये शक्तियां अचानक मेरे अंदर?
कौन बताएगा मुझे?
-१०:५८
pm.
ये मेरी समस्याओं का समाधान है कि समस्याओं का एक और
नया विस्फोट?
कौन समझाएगा मुझे?
-११:१० pm.
ऐ मेरे मन! ऐ मेरे हृदय! कहाँ जाकर सो गए तुम, मुझे इन
विकराल समस्याओं का ग्रास बनने के लिए, इनके बीच अकेला छोड़कर? क्या ये उन पाषाण
प्रतिमाओं के आगे सर न झुकाने का ही परिणाम है?
नहीं, मैं नहीं मान सकता। अगर सचमुच ही ऐसी कोई शक्ति
है तो आकर मुकाबला करे मुझसे, मेरे प्रश्नो के उत्तर दे, अपने अपराधों की सफाई दे।
मगर नहीं, ये उन पाषाण प्रतिमाओं की अवहेलना का परिणाम नहीं हो सकता क्योंकि इस स्थिति में भी मैं सत्य
की तरफ हूँ और अगर सच्चा ईश्वर भी सत्य का साथ न दे तो वह ईश्वर ही नहीं। ओह! ये
ईश्वर फिर कहाँ से आ गया मेरे और सत्य के बीच में।
उस पाषाण प्रतिमा के आगे सर झुकाते-झुकाते वास्तविक
रूप में मैं उस सत्य रुपी सांप के बिल पर पैर दिए हुए था। अब यह बिल में से बाहर
निकल आया है, फुंफकार तो मारेगा ही। इससे मुझे कदापि विचलित नहीं होना चाहिए।
अब तक मैं शक्ति की शक्ति को न जानकार शक्ति का आह्वान
करता रहा, अब मैं जान गया हूँ शक्ति की शक्ति को।
-११:२५ pm.
अब मैं महसूस कर रहा हूँ, तूफ़ान के बाद की शांति को,
नवम्बर की ठण्ड में पसीने के साथ।
-११:३५ pm.
निर्दोषता कोई पाप नहीं लेकिन निर्दोषता में छिपी
निर्बलता पाप है। बल और साहस के बिना मनुष्य तुच्छ कीट-पतंगे के समान है। फिर उसका
कीट-पतंगे की तरह हश्र होने पर, कीट-पतंगों की तरह मसले जाने पर कोई आश्चर्य नहीं।
प्रकृति ने इस सृष्टि का विभाजन एक ही आधार पर किया है और वो आधार है -शक्ति।
-११:५४ pm.
Adventure of the Truth…
Discovery of the truth ... 7
21 November 2003, Friday
Poorness-inferiority,
helplessness (sense of being poor, inferior and helplessness) is sin. When you
feel poor, inferior, helpless then your position is exactly like the beggar who
stood at someone’s entrance to solicit and often he receives ignorance. The
only difference is the magnitude. The beggar asks for alms of food, you beg for
mercy, sympathy. In this position he is little beggar, you are far bigger than
that beggar.
-7: 15
a.m.
Courage
poverty (lack of courage) is much greater than economic poverty.
Arrogance
of knowledge is false because knowledge of the ignorance is the true knowledge.
If you
will beg for life like a goat helplessly snufflingly then your neck will down,
if you will give a war whoop bravely and bout like a lion, adversities will run
away in fear.
Everyone
should be a bold warrior, to fight adversity.
Plucked
death is better than the life filled with cowardice, begged from others.
Infirmity
of mind (lack of courage) is enormity.
-8: 07 a.m.
Poorness-inferiority-helplessness
are the enemies of self-pride. After the fall of self-pride man is like an
animal.
-8: 30
a.m.
An
amazing strength and courage is conducting within me today. Courage is erupting
in my every pore.
Excitement
and impatience are the enemies of truth. They can distract you from the truth.
Be wary.
Walking
the path of truth wanderer becomes fearless than lions.
-9: 35
a.m.
Ready-made
rules are dangerous, they do not take you anywhere but let you to move around
the pegs.
-9: 45
a.m.
Only
courage counteracts the evil. Courage is another name of inner strength.
Courage is the inner attempt which you have done, and then it appears in the
form of retribution.
-9: 50
a.m.
False
values and false pride do not remain longer; they touch the knees giving the
test of truth and disappear like camphor in fire.
-9: 45
a.m.
After
suffering Injustice guilt presses, bearing injustice results a feeling of
guilty conscience. The more it is felt by victim is not felt by the unjust doer
because it was dare for the unjust doer but for the victim it is lack of
courage and the punishment of his/her defeat. Therefore, the only victim has to
suffer the tragedy of injustice.
-10: 15
a.m.
We
cannot escape easily from the old superstition, when they are revolted; they
attract us towards them frequently. It realizes us to be guilty for breaking
the dogmas but we should not distract. We should use our discretion and current
circumstances.
-10:28
a.m.
Sadness
was the narrowness of the alley of my mind, now I'm in the open field of the
mind, now I have in front of me - the infinite sky of the secrets, solemn
silence sky and my goal.
-10: 55
a.m.
The
possibilities are hypotheses about the truth, which may be options of the
truth, but not the truth because truth is immutable. You cannot know the truth by
these possibilities. To know about the truth is the deception of knowing the
truth, it’s an illusion and confusion cannot be truth so be aware from the
possibilities that may confuse you.
Abstinence
of sexual desires sprout as the power but mind that suppression of the sexual
desires is not abstinence. Suppression is like a hurt enemy. This can attack
anytime.
-12:03
p.m.
There
cannot be an irony fierce than mental slavery to humans. The mental slavery is
like to crush one’s own existence under own feet. Mental slavery is insulting
own by own hands.
-1:05
p.m.
Now the
time is unimportant to me. I started to live beyond the time, in the infinity;
time is relative criterion and relativity is illusion of truth.
-1:15
p.m.
If my
words increase your agony piercing in your heart like spike then do not put off
these pages, do not consider the route is not for you, then only you will be
the true authority to walk on this path. If my words Increase your agony,
increase your thirst, increase your curiosity and then understand that you can
also discover the truth. Truth takes the test of its candidates from these
severe afflictions lest you would be a fugitive which should flee leaving the
field. So it checks and approves you by these afflictions.
-1:30
p.m.
Earlier
I thought that every task is not possible for everyone. For which one is made
can do the same. I was right, but now I understand there is a partial change in
my understanding that every person has its own level and every man can do a work
of his own level efficiently. The lower level person can pretend only to do the
task of the high level. Actually he could not do that task until his level may
not be equal to the task level. It is not required to tell the outcome to fill
water in the raw pitcher.
I am
experiencing that whose inner conscience awake, whose inner sight awake, he
need not the knowledge from outer world, then his heart becomes the source of
bottomless knowledge.
-1:45
p.m.
I am
going to reach on the experiences told by Buddha, Swami Vivekananda and Osho
gradually. But accepting any other’s experiences without revealing is pose. So
before crudely, I could not muster the courage to accept them, but now they are
revealed, they do not need any arguments, any evidence or any no debate. These
are fulfilled in itself.
-1:55
p.m.
Trickery
is felony, with self, with others.
I am
proud of myself that I have the courage to walk on the path of truth, to
discover the truth.
-2: 10
p.m.
Today I
have not the slightest doubt on the relevance of my name because now my goal is
visible to me.
-2: 20
p.m.
Now my heartbeats
have become a rhythm for me and my breaths have become a melodious voice of a
flute. Together they are filling adventures in every pore of my body; these are
vibrating my existence and are generating a melodious supernatural music. The
first time I am able to experience the true beauty of truth which seems ugly
from the outside.
Slowly I'm
going to move ahead on my progression path but it is not my success, my success
will be in the achievement of the ultimate truth.
-2: 38
p.m.
It is
the thirst that makes the sense of utility and importance of the water,
similarly, without the true thirst (curiosity) you cannot know the utility of
the knowledge, cannot understand its importance. Without true curiosity
knowledge is meaningless, is inadmissible.
Truth
does not require claims and evidence; it is perfect in itself, it is direct,
and it is enough for the truth. The truth does not say you to believe on it
rather it says that distrust on it and then only you shall know the truth of
the truth. It tells to test it on the criterion and you will know the truth of
the truth yourself.
-2: 54
p.m.
I feel
sad that people are ignorant, they do not see the truth but laugh at it and
treat him as crazy who reflect the path of truth and hit with stone, hang him
on the cross, hang him on the gallows, burn him alive. But the truth is
fearless, in every situation.
-3: 30
p.m.
When
only a glimpse of the truth is so powerful then what will be the absolute
truth?
-3: 40
p.m.
People
are afraid of the unknown, afraid of losing, afraid of death, so cannot gather
the courage to get to the truth.
-4: 00
p.m.
The
sensation of sex is ignorance-oriented attraction of Inhibition, is an impulse
which arises from the predominance of inner strength when the power fails to
expend it or convert it.
-5: 10
p.m.
People will agree or not? It
never bothered me; I shall get to the truth that would be enough.
-8: 25 pm
No one is here whom I can say
the distraction of my mind. To be in front of people seems like I have to act,
I have to speak the dialogues, I have to laugh, but all is acting, all lie, so
what should I do? Should I capture myself in a room? Perhaps that would be
appropriate.
In what state have I arrived?
What is this compulsion? What is this loneliness? What is this madness? Which
is increasing agitation and distraction in my mind. I don’t want to do
hypocrisy but I have to, everything as an act, which I do not like. I am
constrained because people see the virtue like spectacle, they hear, they
pretend to understand or consider it my madness and bookish frenzy. They
interpret which I haven’t said and do not understand what I mean. No one can
understand my grief, no one
-8: 30 pm.
Looking at mirror every day the
question arises whether it is the same person who was yesterday? No, I'm
changing every moment.
-8: 50 pm.
Sometimes the quest for the truth
seems to be a disease like burden, but no, retreat is not my nature, cowardice is
not my nature, Infirmity is not my nature, power is my true form. Power is my absolute
form.
-9: 15 pm.
I'm dead for others from today,
I am living only for myself and nothing could be better solution than this.
-9: 15 pm.
I'm not afraid of defeat because
after losing it will be the truth in front of me and I will be able to embrace
easily and even in this situation victory would be mine.
-9: 30 pm.
This world is such a liar that
simply cannot accept the truth. No wonder that the world would not keep my
words so easily. If this world will believe my words so easily will become
chaotic, It will fill with consternation, it will stop the religious
activities, buildings of false religions built on the beliefs of years and
centuries will be collapsed so my points would be denied as possible. I'm ready
for this because I know the facts become stronger by denial and one day the
truth will come in front of the world. The truth is that fire, which cannot be
hidden by any curtain, all efforts to cover it are futile, when it will flare
will burn every screen and the truth will come breaking every challenge. Even
after my death.
-9: 55 pm.
Here a question arises that if
the truth is a fire, then why it has not come yet in front of the world?
I have the answer, that the
sacred fire of truth is muffled as a spark behind the ash of lies, deceit,
deception, fraud, superstition, hypocrisy and trickery and my job, my aim is to
change the spark by provoking it into the intense flames of fire. It is
desirable to have the courage to fight for the world, which is present within
me. The world is an animal kingdom, forest-law runs here, here rebel's neck is
given off and for this too I am presented happily because now my existence is
my goal and courage is my duty. When I shall be dying, my battle cry will be
'truth'.
-10: 00 pm.
In the travel of truth my speed
will be so quick, so intense I did not anticipate. Truth is my new religion.
Courage is the only its worship. Truth is personal, subjective religion, not
collective. A true religion can never be collective and if someone wanted to
make it too very soon this will be choked. And soon it will die and the people
will continue to worship likewise the dead as the people are doing in other
religions.
-9: 45 pm.
Where has gone my ‘I’? Anyone
else is forcing my pen to spit out these words. When I write these things my
existence fades out. 'I' disappears somewhere in the infinite universe,
"I" is no longer anywhere in me. What is the magic?
Who will explain to me?
-10: 25 pm.
No inkling of time, no inkling
of body, no inkling of thrust and hunger, even no inkling of distraction, what
is this distraction inside me.
Who will explain to me?
-10: 30 pm.
Who moved inside of me who wants
to reveal the subtle secrets of infinite universe from my pen?
Who will tell me? -10:
40 pm.
What is it like mercury which is
flowing within my eternal soul from the last seven days and swilling it,
squeezing it?
Who will tell me?
-10: 42 pm.
Who is it who is putting the
pieces of truth like the hymns in my ears?
Who will tell me?
-10: 45 pm.
A power, which is forcing me to
run and making me tired, which is making me jaded and the other power which
does not let me sit, which is forcing me to run faster and faster? In which
game of powers I have caught?
Who will tell me?
-10: 50 pm.
I did not expect so much power;
strong impulse of power is being unbearable for me, I'm being churned like
butter. From where, these powers have created suddenly within me?
Who will tell me?
-10: 58 pm.
Are these solutions of my
problems or a new explosion of problems?
Who will explain me?
-11: 10 pm.
O my soul! O my heart! Where
have you gone go to sleep, making me to become mouthful of these horrible
problems, leaving between them? Is it the result of not tilting the head in
front of those stone statues? No, I do not believe this. If indeed such a
power, then come to fight me, answer my questions, justifying their crimes.
However, these cannot be the results of ignoring those stone statues because
even in this situation I am on the side of truth and if the true god is not
with the truth then he is not the god, Oh! How the god has come between me and
the truth?
While bowing in front of the
Stone statue in fact I was given foot on snake hole. Now it has come out from
the bill, it will definitely hiss. Absolutely I should not distract with it.
So far I did not know the power
of power and I used to call the power, now I have known the power of power.
-11: 25 pm.
Now I'm feeling, the peace after
the storm, with sweat in the cold of November.
-11: 35 pm.
Innocence is not a sin but
weakness hidden in innocence is a sin. Man without strength and courage is
insignificant like insect-moth. Then no wonder on his fate like the
insect-moth, in chafing it like an insect-moth. The nature has divided the
universe on a single basis and that is - the power.
-11: 54 pm.
Comments
Post a Comment