Skip to main content

सत्य की खोज...11 (Discovery of the truth...11)

(अंतर्यात्रा)

सत्य की खोज...11

25 नवंबर २००३

 

जो तुम्हे उचित लगे वो तुम करो, जो दूसरों को उचित लगे वो उन्हें करने दो। बस इतना ध्यान रहे कि तुम्हारे किसी कार्य से किसी के कार्य में बढ़ा न पहुंचे, तुम्हारे कारण किसी का विश्वास खंडित न हो, भले ही वह झूठा विश्वास क्यों न हो।

हर कोई इस मार्ग के लिए नहीं बना है, किसी को भी बलपूर्वक घसीटकर इस मार्ग पर नहीं लाया जा सकता। जिन्हे स्वयं आना है, उन्हें आने दो। किसी को जबरदस्ती इस मार्ग पर घसीट कर अपना और उसका अनर्थ मत करो। यदि तुम्हे स्वयं पर पूर्ण विश्वास है कि तुम इस मार्ग पर चल सकते हो तो ही इसमें प्रवेश करना अन्यथा इस मार्ग पर अधूरी यात्रा करके तुम कहीं के न रहोगे, न तो तुम सत्य को ही पा सकोगे, न ही वापस जा सकोगे इसलिए ध्यान रहे कि तुम्हारा निर्णय किसी आवेश का परिणाम न हो। यह मार्ग खतरों से भरा है, जिनमे जोखिम उठाने का साहस है, वे ही इस मार्ग पर चल सकते हैं। इस मार्ग पर अकेले ही चला जा सकता है, तुम्हारे साहस के सिवा और कोई न होगा तुम्हारा साथ देने वाला। अतः यदि तुम अकेलेपन से डरते हो या स्वयं को खो देने से डरते हो तो इसकी तरफ ध्यान भी मत देना क्योंकि यह एक साहसी योद्धा का धर्म है, यह एक युद्ध है, शक्ति से शक्ति को पाने के लिए, कायरों, डरपोकों और भगौड़ों के लिए इसमें कोई जगह नहीं।

-12:12 a.m.

अब तक रास्तों पर आने वाली हर विपत्ति को मैंने परास्त कर दिया, अब आगे मुझे और भी सावधान रहना होगा।

-१२:१५ a.m.

मुझे अपनी शक्तियों पर पूरा विश्वास है क्योंकि मैंने स्वयं को तथा अपने भय को इस मार्ग पर कदम रखने से पहले ही मार डाला। मैं सिर पर कफ़न बाँध कर चल रहा हूँ इस मार्ग पर, अब न तो मुझे प्राणो का लोभ है और न ही परिजनों से विछोह का भय।

-१२:२२ a.m.

झूठ को प्रचार की जरूरत होती है, सत्य को किसी प्रचार की जरूरत नहीं होती, वह स्वयं ही आ पहुँचता है, सत्पात्र के पास।

-१२:१७ a.m.

 घोर आश्चर्य कि मैंने अब तक अपनी भीतरी शक्तियों को ईश्वर नाम की रस्सी से बाँध कर सात तालों में कैद करके रखा था, ये ताले थे - नियम, पूजा, अन्धविश्वास, पुरातन रूढ़ियां, समय, प्रारब्ध (भाग्य) और सबसे बड़ा ताला अपनी दुर्बलता का, अपनी असमर्थता का, अपनी अक्षमता का, अपनी निराशावादिता का।  

अब मुक्त हो चुकी है मेरी अन्तर्शक्ति इन बंधनों से, और मेरा सहयोग कर रही है। आप रंच मात्र भी विश्वास नहीं कर सकते मेरी इस शक्ति पर, मैं कहता भी नहीं की विश्वास करें, बस हो सके तो आप भी अपने ताले तोड़ दें, ईश्वर नाम की रस्सी को काट दें और फिर स्वयं देखें अपनी शक्ति को।

-१२:३५ a.m.

आज मैं स्वयं में उस राजा को परिलक्षित कर पा रहा हूँ जो अपनी शक्ति का विस्तार करने के लिए अपने नेत्रों में, अपनी भुजाओं में और अपनी आत्मा में साहस का रस भर कर बाहरी शक्ति पर आक्रमण करने जा रहा है।

-१२:४५ a.m.

संघर्ष से मत डरो। संघर्ष तुम्हारी ताकत को बढ़ाने की प्रक्रिया है।

-१२:४५ a.m.

शक्ति तो संघर्ष जानती है समर्पण नहीं। शक्ति एक लम्बी श्रृंखला है जिसका एक सिर पकड़ में आ जाने पर बाकी कड़िया सरलता से मिलती जाती हैं।

-१२:५७ a.m.

मेरे ह्रदय के द्वार खुल चुके हैं, एक दिव्य प्रकाश अंदर से बाहर झलक रहा है।

-१२:५५ a.m.

मुझे अब किसी सम्भोग की लालसा नहीं, अब मुझे सम्भोग करना है उस शक्ति से। मुझे आलिंगन में बांधना है उस शक्ति को, अपने बाहुपाश में समेटना है उस शक्ति को।

-१:०० a.m.

पूजा भाव तुम्हे निर्बल बनाता है और साहस का भाव तुम्हे शक्तिशाली। तुम स्वयं निर्णय करो, तुम्हे किसे चुनना है।

-१:०२ a.m.

प्राणो का कोई मूल्य नहीं सत्य के आगे।

-१:०२ a.m.

सत्य का दर्शन, बस यही एकमात्र उपाय है हर विपत्ति, हर दुःख को दूर करने के लिए।

-७:३५ a.m.

शक्ति को सिर्फ शारीरिक बल समझकर किसी से लड़ने मत बैठ जाना वर्ना अपना और उसका दोनों का अहित कर बैठोगे। शक्ति है - आतंरिक बल, साहस, आत्मविश्वास। तुम्हे और किसी से नहीं लड़ना है, स्वयं से संघर्ष करना है।

याद रखना, क्रोध शक्ति नहीं दुर्बलता है। अपशब्द शक्ति का नहीं, दुर्बलता का प्रतीक हैं। हिंसा शक्ति नहीं, दुर्बलता है, जो यह प्रकट करती है कि आदमी स्वयं से कितना भयभीत है, स्वयं से कितना डरा हुआ है।

-७:५५ a.m.

 शक्ति का तात्पर्य यदि केवल शारीरिक बल से होता तो अभी पहलवान इस दुनिया पर शासन कर रहे होते।

-८:१७ a.m.

अहिंसा का अर्थ ये नहीं कि बुराई का प्रतिकार करना ही छोड़ दें बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सत्य और न्याय की रक्षा के लिए बल प्रयोग भी किया जा सकता है, प्राणों को भी दांव पर लगाया जा सकता है।

 मेरे भीतर चल रहा शक्तियों का तांडव अब मेरे लिए भी नृत्य बनता जा रहा है।

-१२:२५ a.m.

दुर्बलता से भयंकर पाप और कोई नहीं, जिसका दण्ड तुरंत भोगना पड़ता है।

-८:३२ a.m.

मेरा सब कुछ बदल गया, सब कुछ। मेरा अंतर्जगत सत्य के प्रकाश से जगमगा उठा, शक्ति की महक से गमक उठा, इसकी चमक के आगे मुझे संसार की चमक फीकी दिखाई देती है।

-९:१५ a.m.

इस सूर्य की चमक भी फीकी है उस सत्य की चमक के आगे।

-९:२५ a.m.

आदमी एक नारियल की तरह है, जिसका बाहरी आवरण तथाकथित धर्म है और वह भीतर से इसी आवरण से टकरा-टकरा कर गडगडाता  है, आवाज पैदा करता है कि मैं हिन्दू हूँ, मैं मुसलमान हूँ, मैं सिख हूँ, मैं इसाई हूँ, पर वह आवरण तो वास्तविक नारियल नहीं होता, वास्तविक नारियल तो अंदर का गोला होता है, आवरण को तो हम तोड़ कर फेंक देते हैं। बिना उस आवरण के टूटे हम अपनी उपयोगिता नहीं जान सकते, अपनी मिठास नहीं जान सकते। केवल अपनी दृढ़ता और कठोरता का ही झूठा आभास कर सकते हैं।

-९:४० a.m.

आप स्तुति, प्रार्थना, इबादत, प्रेयर में बोलते हैं कि हे प्रभु शक्ति दो, बल दो, बुद्धि दो, विद्या दो।  वह तैयार भी रहता है देने के लिए (क्योंकि शक्ति तो संसार में सर्वत्र है ) परन्तु आप स्वीकार नहीं करते, अंगीकार नहीं करते उस शक्ति को और तोते की तरह वही रटते जाते हैं। स्वीकार करना सहज भी नहीं है। इसके लिए भी साहस चाहिए, उस शक्ति को सँभालने का, जो आपके भीतर नहीं होता। आपके लिए वही तोते की तरह रटना सहज होता है इसलिए आप वही किये जाते हैं।

१०:१३ a.m.

पहले मैं वेदनाओं के कोड़े की लगातार होने वाली असह्य चोट से व्याकुल होकर दौड़ लगा रहा था पर अब मैं बल, शक्ति और सहस से भरा दौड़ लगा रहा हूँ, अपने लक्ष्य की ओर, रेस के घोड़े की तरह।

-१०:५७ a.m.

मैं अनुभव कर सकता हूँ कि सत्य कितना अकेला होगा, पर अकेला कहाँ, उसके साथ तो उसकी बेटी शक्ति होगी।

-११:२३ a.m.

 कैसे किसी और को अपनी दुल्हन बन लूँ? कैसे किसी और से शादी करके उसे अपनी पत्नी बन लूँ? इस संसार में तो सब नन्ही बालिकाएं हैं, हंसती खेलतीं, किलकारियां मारतीं, घरघूला खेलतीं,गुड्डे और गुड़ियों का ब्याह रचातीं। मेरी दुल्हन तो शक्ति है जो अपने पिता सत्य के घर में बैठी मेरी प्रतीक्षा कर रही है।

-११:४० a.m.

शक्ति मेरे अंग-प्रत्यंग से अग्नि की लपटों के समान निकल रही है, मेरी नासिका द्वार से निःश्वास के शोलों के रूप में निकल रही है। मेरा रोम-रोम प्रकम्पित हो रहा है इस शक्ति से। मेरे ह्रदय में धधक रही है यह प्रचण्ड शक्ति।

मेरे कान अतिसंवेदनशील हो गए हैं, सूक्ष्म जगत की आवाजें भी स्पष्ट सुनाई दे रही हैं, सूक्ष्म से सूक्ष्म आवाज़ें भी तेजी से सुनाई पड़ने लगी हैं।

-१२:१० p.m.

जिनके भीतर अंधकार भरा हो उन्हें बाहर का उजाला भी नहीं भाता।

-१२:४० p.m.

आज मन कह रहा है कि दुनिया में कहीं भी कचरा न रहने पाए। साफ़ कर दो सारी दुनिया को अपने मन की तरह, चमका दो इसे भी अपने मन की तरह, अपने आत्मविश्वास की झाड़ू से।

अब मेरे लिये हर क्रिया ज्ञान हो गई है।

-१२:५५ p.m.

अब मेरा हर दिन मेरे लिए एक नए स्वर्ग की खोज है।

-१:१५ p.m.

इतने रंगों की तो मैंने स्वप्न में भी कल्पना नहीं की थी, जितने अब मेरे जीवन से झलक रहे हैं।

-१:१८ p.m.

'गर्व से कहो हम हिन्दू हैं,' मैं नहीं कर सकता यह उद्घोष क्योंकि मैं मुक्त हो चुका हूँ समस्त धार्मिक बंधनों से। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई होने पर गर्व मिथ्या है। ये धर्म शाश्वत नहीं हैं, सापेक्षिक हैं। आप नहीं बता सकते कि आप पूर्वजन्म में क्या थे और अगले जन्म में क्या होंगे। ये परिपाटियां सापेक्षिक हैं आपके लिए। यदि सच्चा उद्घोष ही करना चाहते हो तो गर्व से कहो - 'मैं साहसी हूँ, मैं सत्य हूँ, मैं मुक्त हूँ असत्य से' लेकिन किसी तोते की तरह नहीं, अनुभव करने के बाद।

-१:३० p.m.

अब मैं इस संसार के नाटक के पात्रों के अभिनय के पीछे भी एक सत्य देख रहा हूँ कि यह अभिनय सत्य की ही नक़ल है। 

-१:४० p.m.

जीवन का पूर्णत्व कभी नए जीवन को जन्म नहीं दे सकता।

मैं एक बार फिर कहना चाहूंगा कि मेरी बातों को पूर्वाग्रहों की श्रेणी में न रखें, बंधे-बंधाए मार्ग आपको कभी सत्य तक नहीं ले जा सकते क्योंकि वहां से सत्य जा चूका होता है, आपसे पहले चलने वाला व्यक्ति उसे आत्मसात कर चुका होता है। हरेक व्यक्ति को एक नया मार्ग बनना है, सत्य को पाने के लिए।

-१:५५ p.m.

 दुनिया का एक ही सिद्धांत है - काम दिखाओ, विश्वास पाओ। आपका काम देखे बिना दुनिया आप पर विश्वास नहीं कर सकती लेकिन जैसा कि मैं पहले ही कह चुका हूँ कि ये सिद्धांत भी आगे चलकर मर जाता है क्योंकि यह विश्वास भी सापेक्षिक सत्य होता है, सत्य का भ्रम होता है, सत्य नहीं।

-२:०५ p.m.

मैं अगरबत्ती अब भी लगाता हूँ लेकिन भगवान् को प्रसन्न करने के लिए या उसकी पूजा करने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्मा को प्रसन्नता की खुशबू से भरने के लिए।

-२:१० p.m.

मेरी पहले की असन्तुष्टि की उदासी अब आत्मविश्वास की चमक बन गई है।

२:१५ p.m.

मन के संकरे कुँए के भीतर से सत्य रुपी आसमान को देखोगे तो आसमान उतना ही बड़ा नजर आएगा जितना की कुँए का मुंह। सत्य रुपी आकाश की विस्तीर्णता को प्रत्यक्ष करने के लिए मन के संकीर्ण कुँए में से खुद को बाहर निकालना होगा और मन के बाहर विशाल खुले मैदान पर आना होगा।

-३:३५ p.m.

आत्मसंयम और आत्मनियंत्रण भीड़ में विचलित होने लगते हैं अतः भीड़ से स्वयं को बचाओ।

-३:४० p.m.

जो आज है वो कल टूट भी सकता है, सिवाय सच्चे आत्मबल के। शेर घायल हो जाए फिर भी शेर ही रहता है बल्कि और अधिक ताकतवर हो जाता है।

-४:०५ p.m.

तर्क असत्य को भी सत्य का जामा पहना देते हैं अतः तर्कों से सावधान रहें।

सत्य की शक्ति ही उसे खतरनाक भी बना देती है यदि उसका दुरूपयोग किया जाए।

-४:२० p.m.

स्वादिष्ट से स्वादिष्ट मिठाई का स्वाद भी पता नहीं चलता यदि पेट पूरी तरह भरा हो और थोड़ी सी भी भूख न हो। इसी प्रकार सच्चे से सच्चा ज्ञान भी सच्चा नहीं लग सकता यदि सच्ची जिज्ञासा, सच्ची प्यास और सच्ची तड़प न हो।

-४:३३ p.m.

उस शक्ति का उपकार मानो, उसे स्वयं में पहचान कर कि उसने हमें कीड़े-मकोड़ों अथवा कुत्तों की योनि में जन्म नहीं दिया। उस शक्ति को पहचानो अपने भीतर अन्यथा मनुष्य शरीर लिए हुए भी इन क्षुद्र जंतुओं की भांति ही जीवन जीते रहोगे।

-४:४० p.m.

जीवन एक चिता की तरह जल रहा है लेकिन मुझे प्रसन्नता है कि इसकी अस्थियां लोगों के काम आएंगी।

-८:४५ p.m.

खुशी और प्रसन्नता में बहुत बारीक अंतर है। ख़ुशी क्षणिक आवेग है जबकि प्रसन्नता चिरस्थाई भाव। ख़ुशी आवेग है और प्रसन्नता स्वभाव। प्रसन्नता ख़ुशी का पर्याय नहीं बल्कि खुशमिजाज़ी का पर्याय है।

-९:४० p.m.


Adventure of the Truth…

Discovery of the truth...11

November25, 2003, Tuesday,


You do whatever you feel appropriate, let others do whatever they feel appropriate, just remember that your task should not interfere any other’s task, other’s belief should not be broken because of you, even if it may be false belief.

This path is not for everyone, anyone can not be dragged by force on this path. Who is coming willingly, let them come.  Don’t do perversion by dragging someone forcefully on this path. If you are confident that you can walk on the path only then you enter in it otherwise by going this route incompletely you will not remain anywhere. So neither you will find the truth nor be able to go back so be careful that your decision is not the result of any huff. This path is full of dangers, one who have the courage to take the risk; those only can walk on this path. The path can be walked alone; no one except your courage will stand by with you. So if you are afraid of loneliness or afraid of losing yourself, so do not give any attention towards it, because it is the religion of a courageous warrior, this is a war, to get power from power, there is no place for cowards and quitters.

-12:12 a.m.

So far I've defeated every evil coming on the path and the next I have to be more careful.

-12: 15 a.m.

I have full faith in my powers because I have killed already myself and my fear before step on this path. I am walking on this path shroud shackled head, now I have neither greed of life nor the fear of separation from kin.

-12: 22 a.m.

Lie needs Publicity, truth does not need any publicity, it arrives itself to the right successor.

-12: 17 a.m.

Frightful surprise! Still I have imprisoned my inner powers in seven locks by tying with a rope named God. These locks were - Rules, worship, superstition, ancient dogmas, time, destiny (fate) and the biggest lock my infirmity, my inability, my pessimism.

 Now my inner power is free from these shackles, and is supporting me. You just cannot believe on my power, I don’t say even to believe; if possible, you just break your locks, cut the rope named God and See yourself your strength.

-12:35 a.m.

Today I am able to reflect the king in myself, who is going to invade the external power by filling the pith of courage in his eyes, in his arms and in his spirit to expand his power.

-12: 45 a.m.

Do not be afraid of conflict. Conflict is the process of increasing your strength.

-12: 45 a.m.

The power knows only how to struggle, it doesn’t know surrender. The power is a long chain, on getting one end the links easily get caught up.

-12: 57 a.m.

The door of my heart has opened, a divine light is glinting from inside.

-12: 55 a.m.

Now I have not longing for any intercourse, now I have to have intercourse with that power. I have to embrace that power; I have to crimp that power in the loop of my arms.

-1: 00 A.m.

Sense of worship makes you weak while sense of courage makes you powerful. You decide yourself, whom you have to choose.

-1:02 a.m.

No value of the life before the truth.

-1:02 a.m.

The observation of the truth, that's the only way to overcome every adversity, to overcome all sorrow.

-7: 35 a.m.

Do not mistake to fight with others assuming just the physical force to the power. Otherwise you will harm both him and yourself. Power is - inner strength, courage and self-confidence. You do not have to fight anyone; you have to fight against yourself.

Remember, anger is weakness, not the strength. Abuse is not a symbol of power, it’s a symbol of weakness. Violence is not strength, it is faltering; reveal that the man himself is frightened by how much, how much is he afraid of himself.

-7: 55 a.m.

If physical force would be the only means of power then now wrestlers should be ruling on this world.

-8: 17 a.m.

Non-violence does not mean that we should leave to retaliate the evil but when you need to use force to defend truth and justice can be done; even the life can be gamble.

Orgy of power within me is now becoming a dance to me.

-12: 25 a.m.

Nothing is frightful sin more than infirmity, whose punishment has to suffer immediately.

-8: 32 a.m.

My everything has changed, everything… my inner world has gleamed up by the light of truth, it has filled with aroma of power. The shining of the world is appearing faded before the shining of truth.

-9: 15 a.m.

The shine of sun is also dull before the shine of the truth .

-9: 25 a.m.

The man is like a coconut, the outer shell is the so-called religion and he collides within the shell and makes the sound of colliding, he produces sound that I am Hindu, I am Muslim, I am a Sikh, I'm Christian but the outer shell is not the actual coconut, the real coconut is the ball situated inside, we break and throw the outer shell. We cannot know our usefulness without breaking the shell, cannot know our sweetness. We can only sense our false firmness and hardness.

-9: 40 a.m.

You speak in your praise, prayer, worship that O Lord! Give me strength, give me force, give me wit, give me lore. He is also willing to give (because the power is everywhere in the world) but you do not accept, do not embrace that power and rote the same thing like a parrots. Even it is not easy to accept. It also requires courage to handle that power, which is not within you. Cramming is comfortable for you, like the parrot. So you do the same.

10:13 a.m.

 First I was running distraught by the frequent insufferable injury of the whip of afflictions but now I am running to my destination full of strength and courage, like a race horse.

-10: 57 a.m.

I can feel that how lonely the truth will be, but where alone, his daughter strength will be there along with him.

-11: 23 a.m.

How else can I make my bride? How can I marry someone else and make her my wife? In this world, all are little girls, laughing, playing, shrieking, playing the game of home and making marriages of dolls. My bride is the strength, who is waiting for me sitting at her father truth’s home.

-11: 40 a.m.

Strength is emerging like flames of fire through every pore of my body, through my nostrils in the form of expiratory flames. My every pore is vibrating with this strength. The strong force is breathing fire in my heart. The stormy strength is breathing fire in my heart.

My ears have become very sensitive, microcosm of the voices is clearly heard, micro voices can be heard loudly.

-12:10 p.m.

Light of outer world cannot please them who are filled with darkness within.

-12:40 p.m.

Today the mind is saying, ‘nowhere should be waste in the world. Clean the entire world like your mind, shine this also like your mind with the broom of your confidence.’

Every action has become knowledge for me.

-12: 55 p.m.

Now my every day is discovering a new paradise for me.

1:15 p.m.

I did not imagine so many colors even in my dream, as much are now glimpsing from my life.

1:18 p.m.

 'Proudly say we are Hindus,' I cannot do the slogan because I've become free from all religious bondage. To be proud on Hindu, Muslim, Sikh, Christian is false. These religions are not eternal, are relative. You cannot tell what you were in your past life and what will be in the next life. These conventions are relative to you. If you want to give the true shout proudly say - "I'm brave, I am the truth, I am free from all the lies," but not like a parrot, after the experience.

-1:30 p.m.

Now even I am watching a reality behind the acting of the characters of the play in the world that every act is the copy of the truth.

-1:40 p.m.

Perfection of life can never give rise to a new life.

I would like to say once again that do not put my sayings in the category of prejudices, Tied-bound route cannot take you to the truth ever because the truth is gone from there, person who is running ahead you adopted it already. Each person has to make a new route to get to the truth.

-1: 55 p.m.

The world has only one principle - Show work, get faith. The world cannot trust you without seeing your work. But as I have said already that these principles subsequently die, this belief is also a relative truth, the illusion of truth is not the truth.

-2: 05 p.m.

I put the incense stick still but not to please God or to worship him but to fill my soul with the fragrance of happiness.

-2: 10 p.m.

My prior Sadness of dissatisfaction has now become the glow of confidence.

-2:15 p.m.

 If you will see the sky of truth within the narrow well of mind then you will see the sky only equal to mouth of the well. To direct the vastness of sky of the truth you will have to come out of the narrow well of the mind. And you have to come out of the mind on the vast open plain.

-3: 35 p.m.

Austerity and self control get distract in crowd so save yourself from the crowd.

-3:40 p.m.

 That exists today, can break tomorrow, except the true will power. Lion remains a lion even when injured but becomes more powerful.

-4: 05 p.m.

Logic of the arguments wears the robe of truth to a false so beware of arguments.

Strength of the truth makes it dangerous if it is misused.

-4: 20 p.m.

Even delicious sweet does not taste delicious if the stomach is completely filled and there is not even the slightest appetite. Similarly, even true wisdom can’t sense the true if there is no true curiosity, true thirst and true yearning for the truth.

-4: 33 p.m.

Feel gratitude of that power identifying it in yourself, due to which you have not given birth from the vagina of insects or dogs. Recognize the power within yourself otherwise even having the human body you will live like these small creatures.

-4: 40 p.m.

Life is burning like a pyre but I am happy that its ashes will avail for people.

-8: 45 p.m.

There is very subtle difference between Joy and happiness. Joy is momentary impulse while happiness is everlasting spirit. Joy is impulse and happiness is nature. Happiness is not the synonym of joy but is the synonym of bonhomie.

-9: 40 p.m.


Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...