(अंतर्यात्रा)
सत्य
की खोज...9
23 नवंबर २००३
वेदनाओं की लगातार चोट मुझे पहुंचा रही है, शक्ति के
करीब, सत्य के करीब।
-१:०० a.m.
भूख, प्यास, नींद, काम आदि के आवेगों को रोकना असम्भव
है। पहले मैं सोचा करता था कि ब्रम्हचर्य का पालन कठिन ही नहीं असम्भव है, पर अब
मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूँ कि ब्रम्हचर्य का पालन असम्भव है पर ब्रह्मचर्य असम्भव
नहीं। ब्रम्हचर्य कोई क्रिया नहीं, घटना है स्वयं ही घटित होने वाली। मैं जानने
लगा हूँ - ब्रह्मचर्य को, निद्रा को, स्वप्न को, ध्यान को, योगनिद्रा को।
-८:१५ a.m.
सम्भोग एक क्रिया है, जिसे आप कर सकते हैं किन्तु
प्रजनन क्रिया नहीं घटना है स्वयमेव घटित होने वाली। आप सम्भोग करते हैं किन्तु निषेचन आप नहीं करते
, गर्भ का निर्माण आप नहीं करते, गर्भ का पोषण आप नहीं करते, आप केवल परिस्थितियां
उत्पन्न करते हैं, बाकी सब स्वयमेव घटित होता है। आप केवल घटना की तैयारी करते
हैं, घटना स्वयं घटित होती है।
आप
केवल बीज बो सकते हैं किन्तु ये नहीं कह सकते कि बच्चे का निर्माण मैंने किया है।
वह तो स्वयं ही होता है। प्रजनन अथवा जन्म देना क्रिया नहीं, घटना है।
इसी प्रकार ब्रम्हचर्य क्रिया नहीं घटना है।
ब्रम्हचर्य और शक्ति का ऊर्ध्वगमन किया नहीं जाता, स्वयं ही घटित होता है। बस आपको केवल अनुकूल परिस्थितियों
का निर्माण करना होता है और कुछ नहीं।
-८:४० a.m.
दमन नहीं ऊर्ध्वगमन ही है मुक्ति का एकमात्र उपाय। ऊपर उड़ने के लिए जमीन को दबाने की
जरूरत नहीं, इससे तो आप जमीन से और भी मजबूती से जुड़ जाएंगे। अपनी शक्ति को
केंद्रित करके उन्मुख कीजिये, उस अनन्त की ओर, फेंक दीजिये अपने को उस अनन्त आकाश
में।
कोई ये पूछे कि जमीन को छोड़ने के लिए क्या करना
होगा? निम्न
तल को त्यागने के लिए क्या करना होगा? तो प्रश्न तो सहज है लेकिन गलत है, धरती को
छोड़ा नहीं जा सकता बल्कि आकाश में ऊपर उड़ा जा सकता है। धरती तो स्वयं ही छूट
जाएगी, उड़ान के बाद। लोगों ने त्याग का अर्थ गलत समझ रखा है। इसके सम्बन्ध में भी
मैं वही बात दोहराऊंगा कि त्याग क्रिया नहीं घटना है स्वयमेव घटित होने वाली।
-९:०० a.m.
आज मुझे उस सुखकर संतुष्टि का अनुभव हो रहा है, जो
गहरी निद्रा से जागने के बाद होता है।
-९:०५ a.m.
ऐसा नहीं कि मैंने किताबें पढ़ना छोड़ दिया है। अब मैं
किताबें पढता हूँ केवल मस्तिष्क के व्यायाम के लिए, मनोरंजन के लिए, जिस तरह आप
कोई फिल्म देखते है।
-९:२० a.m.
आज मुझे पता चला है कि आत्मविश्वास की चमक क्या होती
है।
-९:४० a.m.
शक्तियों को अपना काम करने दो और तुम अपना काम करो,
इन्हे रोकने अथवा वश में करने की चेष्टाएँ
व्यर्थ हैं तुम्हे केवल इन शक्तियों के लिए सही मार्ग बनाना है, सही दिशा
बनानी है, एक वाहिका (नली) बनाना है खुद को, इन्हे सही दिशा में भेजने के लिए।
-९:५० a.m.
जो दिखता है आप वो नहीं देखते बल्कि आप वो देखते हैं,
जो आप देखना चाहते हैं।
-१२:१५ p.m.
ये संसार तुम्हारा ही प्रतिबिंब है। जो तुम होते हो
वही इस संसार में प्रतिबिंबित होता है।
तुम दुखी होते हो तो संसार भी आकंठ दुःख में डूबा
दिखाई देता है।
तुम आनंद में झूमते हो तो संसार भी आनंद में नाचता
दिखाई देता है।
तुम अपने भीतर अज्ञान का अनुभव करते हो तो ये संसार भी
घोर अन्धकार और अज्ञान की खान दिखाई देता है।
तुम अपने भीतर ज्ञान और शक्ति की प्रचण्ड ज्वाला का
अनुभव करते हो तो ये संसार भी ज्ञान और शक्ति का पुंज दिखाई देता है।
तुम स्वयं को बलशाली अनुभव करते हो तो संसार पहलवानों
से भरा अखाड़ा दिखाई देता है।
जब तुम शक्तिहीनता का बोध करते हो तो ये संसार नाली
में बिलबिलाते कीड़ों का समूह नजर आता है।
यह तुम्हारा अंतर्जगत ही है जो बाह्य जगत में
परिलक्षित होता है।
-१२:४५ p.m.
न्याय, बल और साहस के संचार की शुरुवात बच्चों से ही
की जानी चाहिए क्योंकि बड़ों की अपेक्षा उनका मन सरलता से सब कुछ ग्रहण करने को
तत्पर रहता है, इसके परिणाम भी दूरगामी होते हैं।
-१:२० p.m.
बल प्रयोग करके एक भेड़िये को शेर और एक शेर को भेड़िया
नहीं बनाया जा सकता। उनकी
सहजात वृत्तियां, उनके जन्मजात गुण एक न एक दिन जाग्रत हो ही जाते हैं।
-१:२७ p.m.
-१:२९ p.m.
दासवृत्ति तथा मानसिक पराधीनता मानवता के आत्म गौरव के
प्रबल शत्रु हैं। इनके
कारण मनुष्य का जीवन नारकीय हो जाता है, फिर वह मानसिक पराधीनता किसी धर्म,
काल्पनिक ईश्वर, ऐतिहासिक या पौराणिक मानव की ही क्यों न हो।
आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कर्मठता ये तीन गुण
मनुष्य को सर्वशक्तिमान बना देने की ताकत रखते हैं।
-१:४५ p.m.
प्रश्न भी आप हैं, उत्तर भी आप हैं, फर्क सिर्फ आपकी
स्थितियों का है।
-१:५५ p.m.
कबीर दास कह तो गए हैं कि साधो सहज समाधि भली, किन्तु
सहजता भी इतनी सहजता से नहीं आती। इस सहजता के लिए आपको वेदना की तीव्र भट्टी में
तपना होता है।
-१:४४ p.m.
जो अनुभव मैं भोग चुका हूँ वो अब मेरे लिए निरुद्देश्य
हैं क्योंकि मैं उन स्थितियों से निकल कर बाहर आ गया हूँ, उन सोपानों को पार कर
आगे बढ़ चुका हूँ। केवल वर्तमान के अनुभव ही मेरे लिए उद्देश्यपूर्ण हैं।
-२:०७ pm.
शक्ति जोखिम उठाने से नहीं डरती परन्तु सिर्फ प्रदर्शन
के लिए अनावश्यक रूप से जोखिम उठाना मूर्खता है।
-३:१० p.m.
अब मैं सोचता हूँ कि मेरा ये मानना कि 'आनंद झूठा है',
भ्रम है, सही नहीं है। यदि आनंद सत्य नहीं तो फिर उसके भीतर इतनी शक्ति क्यों है
कि हमें पता ही नहीं चलता कि कब वह हम पर छा जाता है, कैसे हमें आकर्षित कर लेता है,
कैसे अपने सम्मोहन में बाँध लेता है।
ख़ुशी
क्षणिक या सापेक्षिक होती है पर उसके भीतर छिपा आनंद का भाव उसी परम शक्ति का एक
अंश होता है जो किसी परम आनंद की ओर संकेत करता है।
-५:३४ p.m.
लोग मेरी बातों से निष्कर्ष निकाल कर ये प्रश्न उठा
सकते हैं कि जिसे मैं बार-बार परमशक्ति कह रहा हूँ (या आगे कहूंगा) क्या वही ईश्वर
नहीं हो सकता? क्या उसी परम शक्ति को ईश्वर मानकर नहीं पूजा जा सकता? तो मेरा कहना
ये होगा - नहीं, क्योंकि हमने जितनी बार ईश्वर पैदा किये हैं, उतनी ही बार उन्हें
मार भी डाला है। हम मृतकों की पूजा करने के आदी हो चुके हैं।
पूजना खतरनाक है, सत्य के चेहरे पर झूठ का पर्दा डालना
है, सत्य के मुंह पर अपनी दुर्बलताओं की धूल फेंकना है। जब भी हम किसी वस्तु या
व्यक्ति को पूजते हैं तो उसकी मानसिक गुलामी करने लगते हैं। अपने आप को निःसहाय,
दीन-हीन की तरह उसके क़दमों में डाल देते हैं, इसलिए मैं पूजा को खतरनाक कह रहा
हूँ। पूजा से
हम अपनी दुर्बलताओं, कमजोरियों, गलतियों और पापों पर पर्दा डाल देते हैं, उन्हें
ढँक देते हैं और अगले क्षण फिर वही गलती, फिर वही पाप करने बैठ जाते हैं। यदि आपकी
शक्ति सत्य नहीं, तो फिर वो परमशक्ति भी सत्य नहीं हो सकती, फिर आप उसे चाहें
ईश्वर ही क्यों न कहें।
शक्ति की खोज की जा सकती है, शक्ति को जुटाया जा सकता
है, शक्ति को तौला जा सकता है, उसकी पूजा नहीं की जा सकती। पूजा छल है, अपने आप से
भी और उस परम सत्य से भी। पूजा दमन है, आपकी भीतरी शक्तियों का इसलिए मैं इस पूजा
का विरोधी हूँ।
सच्ची पूजा का अर्थ ढोंग, मिथ्याचार, प्रवंचना, छल
फरेब कभी नहीं हो सकता। आप पांच रूपए का नारियल तोड़ कर उस परमशक्ति को पाना चाहते
हैं, अपनी दुर्बलता और पापों को उसके चरणों में डालकर स्वयं को दोषमुक्त बनाना
चाहते हैं और फिर से उन्ही पापों को दोहराकर ईश्वर से अपनी रक्षा चाहते हैं, अपनी
इच्छाओं की पूर्ति के लिए उसे प्रसाद की रिश्वत चढ़ाते हैं, ये सच्ची पूजा नहीं हो
सकती।
खैर, सच्ची और झूठी की बात तो बाद में आएगी पर अभी मैं
इस पूजा पर विचार करना उचित नहीं समझता, अभी हमारी सत्य की खोज में पूजा का कोई
स्थान नहीं।
‘प्रेम पूजता
है, तौलता नहीं। प्रेम समर्पण करता है, जिज्ञासाएं नहीं उठाता, प्रश्न नहीं करता।‘
ये बात भी उतनी ही सत्य है जितनी कि वह 'परम शक्ति', परन्तु प्रेम बहुत उच्च स्तर
का विषय है हमारा स्तर अभी बहुत नीचे है। अभी हम प्रेम के स्तर तक नहीं पहुँच
सकते, अभी वह हमारी पहुंच से कोसों दूर है। हम जिसे प्रेम कहते हैं, वह एक झूठ है।
हमारा प्रेम, प्रेम नहीं, अभिनय है प्रेम का। हम अपनी आवश्यकताओं पर प्रेम का लेबल
लगा देते हैं, शारीरिक और मानसिक भूख को प्रेम का नाम दे देते हैं और कहते हैं कि
हम प्रेम करते हैं, पर प्रेम दुर्बलता नहीं उच्च स्तरीय साहस है। शक्ति के बिना प्रेम हो ही नहीं
सकता। जब शक्ति बहुत ऊपर उठ जाती है तब कहीं जाकर वह प्रेम की बूँदों में बरसती
है। तब कहीं
जाकर वह प्रेम में परिणित होती है।
जब
हम वास्तविक सत्य जान लेते हैं, तब प्रेम उत्पन्न होता है। कायरता, आवश्यकतापूर्ति और चापलूसी
को प्रेम समझने की भूल कदापि न करें।
अतः अभी प्रेम और पूजा पर तर्क-वितर्क करना व्यर्थ है, अभी हमारी मनः स्थिति
के.जी.-१ के बालक की है, हम विश्व-विद्यालय के पाठ्यक्रम को समझने में अभी अक्षम
हैं, अभी
ये हमारे लिए दुर्ज्ञेय हैं, अभी हमें कई सोपान तय करने हैं, तब कहीं जाकर प्रेम
और पूजा का स्थान आएगा। हमारे पाठ्यक्रम
में अभी इसकी चर्चा करना व्यर्थ है।
-६:२५ p.m.
आज मैं कृतज्ञ हूँ, अपनी दुर्बलताओं के प्रति, अपनी
वेदनाओं के प्रति, अपने अज्ञान के प्रति, अपने दुखों के प्रति, अपनी समस्त वेदनाओं
के प्रति, अपनी समस्त बुराइयों के प्रति, जिन्होंने मुझे एक रहस्यमयी, आश्चर्यजनक,
अनन्त, असीमित अथाह आनंद की खान तक पहुंचा दिया। मुझे नहीं पता था कि इन वेदनाओं के पहाड़
के पीछे आनंद का झरना बह रहा है। मैं आनंद के इस झरने के किनारे आ पहुंचा हूँ। अब मेरी आगे की सत्य की खोज मेरा
आनंद ही करेगा। ये ही बताएगा मुझे कि यह आनंद का झरना कहाँ से फूट रहा है।
-८:४० p.m.
एक मनोचिकित्सक मेरी बातों से मेरी मनः स्थिति का
अनुमान लगाएगा, एक अस्थाई पागलपन समझेगा और इसे किसी बीमारी का अंग्रेजी में कोई
लम्बा-चौड़ा, अच्छा सा नाम दे देगा और आप जानते हैं कि मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया
व्यक्त करूंगा? मैं कहूंगा कि वह मनोचिकित्सक ठीक कह रहा है क्योंकि मनुष्य
मस्तिष्क के उन रहस्यों को पागलपन का ही नाम दे सकता है जो उसके मस्तिष्क से पर
होते हैं।
-९:५० p.m.
आनंद मनाओ लेकिन झूठा आनंद नहीं, सच्चा आनंद। उत्सव
मनाओ, लेकिन झूठा उत्सव नहीं, सच्चा उत्सव। मैं भी उत्सव मनाऊंगा, नाचूँगा,
गाऊंगा, उस विराट सत्य के दर्शन के पश्चात।
-११:४० p.m.
लेकिन भय की तो कोई बात ही नहीं, अगर मेरी लेखनी नहीं
बोलेगी तो मेरा रोम-रोम उद्घाटित करेगा उस सत्य को। अगर मेरे शब्द मौन हो जाएंगे
तो मेरे नेत्र व्यक्त करेंगे उस सत्य को। अगर मेरी अभिव्यक्ति मौन हो जाएगी तो
मेरी आत्मा चीख-चीख कर बताएगी उस सत्य को। अगर ये संसार नहीं जान सकेगा उस सत्य
को, तो एक नया संसार बन जाएगा मेरे सत्य का।
-११:५० p.m.
Adventure of the Truth…
Discovery of the truth ... 9
23 November 2003
The constant injury of
afflictions is carrying me close to the power, close to the truth.
-1:00 a.m.
Impulses of hunger, thirst,
sleep, work, etc. are impossible to stop. Before I used to think that celibacy
is not only difficult but impossible, now I concluded that to obey celibacy is
impossible but celibacy is not impossible. Celibacy is not an action, it is an
event and it takes place itself. I am able to learn - celibacy, sleep, dream,
meditation, Yognidra.
-8: 15 a.m.
Sexual intercourse is an action,
you can do it but reproduction is not an action but an event which takes place
automatically. You take part in sexual intercourse but you do not take part in
fertilization, it is not you who build the womb, it is not you who nurture the
womb, you only generate the conditions, everything else happens automatically.
You only prepare for the event, the event itself takes place. You can only sow
the seed of a child, but cannot say that you have built it. It becomes itself. Reproduction
or to give birth is not an action but an event. Similarly, celibacy is not an
action but an event. You cannot give rise to celibacy and potency, it occurs
itself. Just you need to create favorable conditions and nothing else.
-8:40 a.m.
Not suppression, vertical motion
of mind is the only way of salvation. No need to press the ground to go over
the ground, this will add you to the ground and strongly. Orient your power by
focusing towards the eternal sky and throw yourself into the eternal sky.
If someone asks that what to do
to leave the land? What have to do to discard the bottom? So the question is
simple but wrong, one cannot leave the earth but can be blown up into the sky.
The earth itself will be left, after the flight.
People misunderstood the meaning
of sacrifice. In this regard, I will repeat the same thing that the scarification
is not an action but the incident that occurs automatically.
-9: 00 a.m.
Today I am feeling a pleasant
satisfaction, which occurs after waking up from a deep sleep.
-9: 05 A.m.
It is not so that I have given
up reading books. Now I only read books for brain exercise, for entertainment,
just like you see a film.
-9:20 a.m.
What I learned today is the glow
of confidence.
Intoxication of happiness is
transient. You forget yourself in moments of joy so the happiness sometimes creates
the risk of deviation from your route. Be wary with them.
-9: 40 a.m.
Let powers do their work and you
do your work, attempts to stop them or to subdue are vain. You only have to
make the correct route to these powers, formulate the right direction, a vessel
(tube) is to make yourself, to send them in the right direction.
-9:50 a.m.
You see is not what you see but
you see what you want to see.
-12:15 p.m.
The
world is your own reflection. What you are is reflected in the world.
When you
are miserable, the world also appears immersed neck deep in sorrow.
If you
bounce around in enjoy, the world appears dancing in enjoy.
If you feel ignorance within
you, so this world also appears a mine of darkness and ignorance.
If you
experience fierce blaze of knowledge and strength within you, then this world
also seems the beam of the knowledge and power.
If you
feel yourself powerful world appears arena full of wrestlers.
When you
feel powerlessness, the world appears swarm of insects squirming in the drain.
It is
only your inner world which is reflected in the outer world.
-12: 45
p.m.
Communication
of Justice, strength and courage should be started from children because their
mind gets ready to accept everything easily than adults, it will give
far-reaching consequences.
-1:20
p.m.
Using force, a wolf cannot be made a lion and a lion cannot be made a wolf. Their congenital instincts, their inherent properties become figure a rough day.
-1:27
p.m.
Nothing
is formidable for a brave.
-1:29
p.m.
Servile
and mental precariousness are ardent enemies of self-pride of humanity. Because
of these man's life becomes hellish, even if that mental precariousness is for
any religion, imaginary God, historical or mythological human.
Confidence,
strong will-power and diligence, these three qualities have the power to make a
man omnipotent.
-1:45
p.m.
The
almighty truth is speaking all these things from my pen.
You are
the question, you are the answer, the difference is only in your stages.
-1:55
p.m.
Kabir das
has said that spontaneous trance is good to practice, but spontaneity does not
come so easily. For the easing you have to be heated in the furnace of the
acute pain.
-1:44
p.m.
The
experiences, I have undergone, they are now purposeless to me, I have come out
from those situations, I have moved on crossing those steps. Only the current
experiences are purposeful to me.
-2: 07
p.m.
Beauty
is also a force that's why it attracts our minds.
Power is
not afraid of taking risks but taking risk just to appearances unnecessarily is
absurdity.
-3: 10.
p.m.
Now I
think I believed that ‘pleasure is false ', is an illusion, is not perfect. If
pleasure is not true, then why so much power within it that we does not know when
it covers us, how it attracts us, how it binds us in hypnosis. Gladness is
transient or relative but the sense of pleasure hidden within it is a fraction
of the ultimate strength which indicates an absolute pleasure.
-5: 34
p.m.
People
can ask the question concluding what I have written above that to which I am
saying repeatedly Ultimate power (or will say ahead), cannot be considered the
God, and cannot be worshipped? Then I will say – nope, because as many times we
have created God, we have killed them. We're accustomed of worship the dead.
Worship
is dangerous, it is to cover the face of truth with lies, it is throwing dust
of our weakness on the face of the truth. Whenever we worship somebody or
something then start its mental slavery, we put ourselves sort of destitute,
pathetic in its footsteps, so I'm saying dangerous to worship. We put veils of our
weaknesses, mistakes and sins by worshiping, we cover them, and the next moments
begin to do the same mistakes, the same sins again. If your power is not true,
then that ultimate power may not be true, even you say it God.
Power
can be discovered, Power can be mobilized, Power can be weighed, cannot be
worshiped. Worship is deceit, to you and also to the ultimate truth. Worship
is suppression of your inner powers so I am against to your worship.
The true
meaning of worship can never be pretense, hypocrisy, trickery, deceit, fraud. You
want to get the ultimate power by breaking a coconut of Rs 5. You want to make
yourself absolve by entering your weakness and sins in his feet and then
repeating the same sins you wish that God would defend. For the fulfillment of
your desires you offer him a bribe of offerings, it cannot be true worship.
Well,
the true and the false thing will come later, but right now I do not think it appropriate
to consider the worship, still no place of worship in our search for truth.
'Love
worships, does not weigh. Love dedicates, does not arise curiosity, it does not
ask questions.’ It is equally true, as that 'absolute power'. But love is a
subject of very high level. Our level is still very low. Right now we cannot
reach the level of love, right now it is far from our reach. To which we say
love, it is a lie. Our love is not love rather acting of love. We put labels of
love on our needs; give the name of love to our physical and mental hunger and
say that we love, but the love is not an infirmary, is the high level of
courage. Love cannot exist without power. When the power rises sufficiently
high then it cloak in the drops of love, then it results in love. When we come
to know the real truth, the love is generated. Never mistake to consider love
to the funky, need fulfillment and flattery. So now the argument on love and
worship is meaningless. Our state of mind is like a child of KG-1 now, now we are
unable to understand the course of the University; these are unknowable for us
right now, we have yet to cover many steps, only then will come the place of
worship and love. It is pointless to discuss it in our course now.
-6: 25
p.m.
Today I am grateful, to my weaknesses, to my afflictions, to my ignorance, to my sufferings, to all my afflictions, to all my evils, who have carried me to a mysterious, wonderful, infinite mine of unlimited joy. I did not know that mountain of many of these afflictions waterfall of joy is flowing behind. I have come along the waterfall of bliss. Now my bliss will do my further quest of truth. Now my bliss will tell me that from where the waterfall is originated.
-8: 40
p.m.
A
psychiatrist will estimate my state of mind from my words, will consider a
temporary insanity and will give a nice, lengthy name of disease and do you
know that how will I respond to this? I will say that the psychiatrist is right
because man can name only madness to those secrets of the brain which are above
his brain.
-9:50
p.m.
Rejoice,
but not false Rejoice, true joy. Celebrate festive but not false celebration,
the true celebration. I shall also celebrate the festive, dance, sing but after
see the cosmic truth.
-11: 40
p.m.
I fear
lest my pen should break along the way. I fear lest my words should go dumb. I
fear lest my expression should take the form of silence. I fear lest the world
should be deprived of the truth.
But no
matter of fear, if my pen will not speak then my each pore will reveal the
truth. If my words will get mute, my eyes will express the truth. If my expressions
will be muted, then my soul will cry to tell the truth. If the world would not
be able to know the truth, a new world of my truth will be formed.
-11:50
p.m.
Comments
Post a Comment