Skip to main content

सत्य की खोज...5 (Discovery of the truth ... 5)


(अंतर्यात्रा)

सत्य की खोज...5

१९ नवंबर २००३, बुधवार

ज्ञान दुख का बोध कराता है।
-७:१५ a.m.
 ज्ञान उत्तरदायित्व बढ़ाता है तथा खुशियां छीन लेता है क्योंकि हर ख़ुशी सापेक्षिक होती है, क्षणिक होती है, झूठी होती है। अज्ञानता के कारण हमें ये भी ज्ञात नहीं होता कि हमें किस बात पर दुखी होना चाहिए और किस बात पर खुश। ठीक वैसे ही जैसे हम सपने में किसी दुखद भयानक दृश्य पर रोते हैं, विलाप करते हैं या किसी भय से भागते हैं, पलायन करते हैं पर जागने के बाद उसी बात पर हँसते हैं, अपने ज्ञान के बोध के अभाव पर हँसते हैं कि सपने का दृश्य आभासी था, झूठा था, सत्य नहीं।
-८:१० a.m.
 अब मेरे लिए सारे स्वाद, सारे रस, सारे रंग और भोग आनंद उत्पन्न नहीं करते बल्कि शरीर को चलाने के साधन मात्र बनकर रह गए हैं।
-८:१५ a.m.
 मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है।
-९:०५ a.m.
 एक अजीब सा दर्द, अजीब सी प्रेरणा और अजीब सी खुमारी एक साथ छाए हुए हैं मेरे अंतर्जगत में।
-९:४० a.m.
 सत्य की खोज में अनुभवों का स्थान है, संभावनाओं का नहीं।
नियम सीमाएं हैं और सीमाओं में बंधकर सत्य को नहीं पाया जा सकता अतः अतिक्रमण करो अपने अंतर्जगत का।
-१०:५० a.m.
 मेरे हाथ काँप रहे हैं। मैं एक विचित्र सी शिथिलता का अनुभव कर रहा हूँ। मैं अनुभव कर रहा हूँ कि मेरी सारी शक्ति का हास होता जा रहा है। कहीं ये मेरे मन की दुर्बलता तो नहीं या फिर ये दुर्बलता किसी तीसरी शक्ति का खेल है। नहीं, पर मेरा मन तो पहले से भी अधिक बलशाली हो गया है। इस शारीरिक दुर्बलता का कारण मेरा मन नहीं कुछ और ही है।
-११:४३ a.m.
 किताबें हमारे प्रगतिपथ में सीढ़ी का काम करती हैं, हमें सफलता के करीब पहुंचाती हैं लेकिन सफलता तक नहीं, ये केवल रास्ता बनाती हैं, सफलता को हासिल करने के लिए चलना तो हमें स्वयं को ही पड़ेगा। ऊपर पहुँच जाने के बाद हमारे लिए इनका कोई महत्त्व नहीं रह जाता, आगे की सीढ़ी हमारे अनुभव होते हैं। ये तो केवल प्यास जगा सकती हैं, हमारी प्यास को बुझाने के लिए पानी नहीं बन सकतीं। हमारा स्वयं का ज्ञान ही हमारी प्यास के लिए अमृत बन सकता है।  परन्तु इससे किताबों की उपयोगिता कम नहीं हो जाती। जिनकी आत्मिक प्यास न जागी हो, उनके लिए ये अतिमत्त्वपूर्ण हैं। 
-११:५५ a.m.
 मैं कहाँ खो गया? केवल भूख और प्यास की अनुभूति ही मुझे मेरा आभास कराती है और मैं फिर खो जाता हूँ अपनी वेदना में।
-१२:१० p.m.

सुना था कि जब वेदना असह्य हो जाती है तो वेदना  और शरीर का अंतर मिट जाता है, वेदना ही समग्र अस्तित्व हो जाती है। आज अनुभव कर रहा हूँ।
-१२:२० p.m.
 नग्नता का आकर्षण नग्नता में नहीं बल्कि उघाड़कर नग्न करने में है। आकर्षण दृश्य में नहीं बल्कि उस क्रिया में है जो हम शारीरिक रूप से न कर पाने पर मानसिक रूप से करते हैं। नग्नता दृश्य नहीं बल्कि मानसिक कृत्य है, निषेधात्मक प्रक्रिया है मन की, जो हमें क्षणिक आनंद के स्फुरण की अनुभूति देता है।
-१२:३० p.m.
 नग्नता को ध्यान से देखने पर नग्नता सत्य का प्रकटीकरण करती है क्योंकि सत्य भी नग्न ही होता है। असत्य को ही आडम्बरों के कपडे पहनने की आवश्यकता होती है, सत्य को नहीं।
-१२:४५ p.m.
 कहीं मेरी ये सत्य की खोज केवल बुद्धि और कौशल का खेल ही न बन के रह जाए अतः अपने ह्रदय को भी खोल कर रखना होगा।
-१२:५० p.m.
 सत्य आपके आकर्षण को अरुचि में ही बदलेगा अतः विचलित न हों, सत्य का ज्ञान अरुचि को ही जन्म देता है क्योंकि जिस चीज को हम जान लेते हैं या पा लेते हैं फिर उसके प्रति आगे हमारी रूचि ख़त्म हो जाती है अतः अज्ञान तथा भ्रम ही रुचिकर हो सकते हैं, सत्य नहीं।
सत्य एक शक्ति है और कुछ नहीं।
मैं पूर्णतः परम सत्य को नहीं जान पाया हूँ, और न ही दावा करता हूँ कि जान लूँगा पर जीवन के सत्य के कुछ विभिन्न पहलुओं को जान गया हूँ अतः ये प्रश्न न उठाएं की सत्य को न जानते हुए भी मैं उसे कैसे समझा रहा हूँ, ये गलती न करें क्योंकि सत्य को समझाया नहीं जा सकता, सिर्फ अनुभूत किया जा सकता है। जिस सत्य के बारे में मैं बीच-बीच में कह रहा हूँ, ये वह परम-सत्य नहीं बल्कि दूर से अनुभूत होने वाली उस सत्य की झलकियाँ हैं, जो मैं आप लोगों को दिखने की च्येष्टा कर रहा हूँ। इनके बिना हमारी ये यात्रा नीरस हो जाएगी अतः इन्हे आप भी देखें और समझें, इस समय मैं एक पथिक से बढ़कर और कुछ नहीं। दावे खतरनाक होते हैं, ये अक्सर झूठे साबित होते हैं और इन्हे सत्य सिद्ध करने के लिए व्यक्ति झूठ का सहारा लेने लगता है अतः सत्य की खोज में दावों और संभावनाओं का कोई स्थान नहीं। सत्य की खोज मेरा आमरण व्रत है।
-१:१५ p.m.
 दुखों को देखते हुए भी उनसे मुँह फेर लेना, पलायन करना, उन्हें स्वीकार न करना नादानी है परन्तु जानबूझ कर दुखों को उत्पन्न करना और उन्हें गले लगाना मूर्खता।
-१:२५ p.m.
बहुत सुन चुके हम महापुरुषों के वचन, सूक्तियाँ, विचार। ये मात्र मृत शब्दों के ढेर हैं, ये केवल शव हैं विचारों के। इनसे प्राण पलायन कर चुके हैं, अब ये हमारे लिए निरर्थक हैं, इनसे अर्थ निकालने में हम अर्थ का अनर्थ न करें। अब समय आ गया है कि हम अपनी आत्मा की आवाज सुनें।
-२:४५ p.m.
 मुझे साधु-संत या धर्मगुरु समझ कर मेरा अनादर न करें, मैं आपके सामने कोई सिद्धांत नहीं रखना चाहता क्योंकि सिद्धांत बंधे-बंधाए नियम होते हैं। सिद्धांत शाश्वत भी नहीं हैं, परिस्थितिजन्य हैं। ये जिस तरह उत्पन्न होते हैं उसी तरह मर भी जाते हैं अतः कृपा कर मुझ  पर साधू-संत या धर्मगुरु का ठप्पा न लगाएं। मैं तो केवल सत्य के मार्ग का पथिक हूँ और कुछ भी नहीं।
-३:०० p.m.
मैं अपने रास्ते पर जा रहा था, अपनी साइकिल पर, अपनी धुन में खोया हुआ। तेजी से सनसनाती हुई एक गेंद आई और मेरे सर से टकराती हुई नीचे गिर पड़ी। वहां खेल रहे बच्चों में से कुछ बच्चे आए और बोले -'माफ़ कर दीजिये अंकल, गेंद धोखे से आकर आपको लगी, इसमें हमारी कोई गलती नहीं है।' मैंने कहा - 'नहीं बेटा! ये तुम्हारी गलती हो भी कैसे सकती है, बच्चों की तो आदत ही है गली में खेलना और किसी की आदत या स्वभाव को उसकी गलती नहीं माना जाता। गलती तो उस गेंद की है जो आकर मेरे सर से टकराई, माफ़ी तो उसे मांगनी चाहिए।' थोड़ी देर रुक कर कुछ सोचकर मैं फिर बोला - 'पर उस बेचारी गेंद की भी क्या गलती, वो तो जा रही थी अपने रास्ते, मैं ही आ गया उसके रास्ते में, तो माफ़ी तो मुझे मांगनी चाहिए - " ऐ गेंद! मुझे माफ़ कर दो। "...' और बच्चे हँसते हुए चले गए। शायद मुझे पागल समझ कर।
-६:३५ p.m.
 मैंने इस मार्ग पर कदम रख कर तेल के खौलते कड़ाहे में डुबकी लगाईं है' अपनी वेदना और उद्विग्नता को मैं और किसी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।
-९:४० p.m.

Adventure of the Truth…


Discovery of the truth ... 5

November 19, 2008, Wednesday

Knowledge makes us to realize pain.
-7: 15 a.m.
Knowledge enhances responsibility and seizes happiness because happiness is relative, happiness is transient and happiness is false. Due to ignorance, we are not aware of, where we should be sad and where we should be happy? Like, we cry, moan or run with fear in dream, we flee seeing a tragic horrible scene in a dream but after waking up, for the same things we laugh at our lack of sense of knowledge that scene of the dream was virtual, was false, not true.
-8: 10 a.m.
Now all the tastes, all the senses, all the colors and enjoy does not produce pleasures for me but have become a mere instrument to run the body.
-8: 15 a.m.
My confidence has increased.
-9: 15 a.m.
My inner world has filled with a bizarre pain, a bizarre motivation and a bizarre hangover together.
-9: 40 a.m.
There is space for only experiences in seek of truth, not for prospects.
Rules are boundaries and truth cannot be found by being confined in boundaries so encroach your inner world. 
-10: 50 a.m.
My hands are vibrating. I'm experiencing a bizarre laxity. I am experiencing like all my power is getting lost. Is this weakness of my mind or is a play of any third power. No, but my heart has become even more powerful. The reason of physical weakness is not my mind but something else.
-11: 43 a.m.
Books work as ladder in the path our growth, books bring us closer to success, but not to the success, these offers only way, we ourselves have to walk to achieve success. After reaching the top, those do not remain worth anymore for us, ahead, our experiences becomes the ladder. These can only arise the thirst, cannot be the water to quench our thirst. Only our own knowledge can become nectar for our thirst. But this does not diminish the usefulness of books. The people whose spiritual thirst is not awoke, for them they are very important.                                            
-11: 55 a.m.
Where I lost? Only the feeling of hunger and thirst realizes me my own and I lose myself again in my anguish.
-12: 10 p.m.
I heard that if the anguish becomes unbearable then the difference of body and anguish disappears, anguish becomes overall existence. I am experiencing the same today.
-12: 20 p.m.
The attraction of nudity is not in nudity but in exposing the nude body. Attraction is not in the scene but is in the activity, which we do mentally when we are not able do physically. Nudity is not in the scene but a mental act, a prohibitive process of the mind, which gives us the sensation of momentary flutter of joy.
-12: 30 p.m.
On looking closely at nudity, nudity reveals the truth, as the truth is also naked. It is untruth that requires the wearing of hypocrisy, not to the truth.
-12: 45 p.m.
Lest seek for the truth may become only the game of intellect and skills. So I have to keep my heart also open.
-12: 50 p.m.
Indeed truth will change your attraction in repulsion so do not get upset because knowledge of the truth produces distaste, because our interest in what we find is lost. So ignorance and confusion can be interesting, not the truth. Truth is strength and nothing.
I do not know the absolute truth, and does not claim that I will know, but have known some of the different aspects of life, so do not arise the question that how I'm explaining the truth even not knowing the truth. Do not make this mistake, because the truth cannot be explained, only can be realized. The truth about which I'm saying in-between, these are not the absolute-truth but the glimpse of the truth perceived from far, which I am trying to show you guys. The journey will be boring without it, so see them and understand them, and this time I am nothing more than a traveler.
Claims are dangerous, they often prove false and the person resort to lies to prove truth hence there is no place of claims and possibilities in the search of the truth. My quest of truth is fasting to death.
-1: 15 p.m.
 Ignoring sorrows by not accepting them is a kind of mistake but to create suffering deliberately and hugging them is a higher degree of stupidity.
-1:25 p.m.
We have heard too many words, proverbs and thoughts from great thinkers and great saints. These are just a pile of dead words; these are only dead bodies of thoughts. The soul have fled from them, now they are useless to us, we should not create disaster by getting meaning from them. Now this is the time when we should listen the voice of our soul.
-2: 45 p.m.
Do not humiliate me by assuming me a saint or a religious preacher because I do not want to put any principle before you. All the principles are readymade rules. Principles are not eternal, these are circumstantial.  The way they are produced, in the same way they die. So please do not tag label on me of saints or religious leaders. I'm only a traveler of the way of the truth and nothing.
-3: 00 p.m.
I was on my way, on my bicycle, lost in my tune. A fast moving ball came toward me, hit from my head and fell down. Some of the kids playing there came to me and said – ‘Please forgive us uncle, it was by mistake, it is not our fault.’ I said - 'No problem! How it could be your fault. To play on the street is the habit of the children and habit or nature is not considered anyone’s fault. This is the fault of the ball which collided accidentally to my head, it should say sorry.’ After a while, I thought something then said - ' But what is the mistake of that poor ball,  it was going on its way, I come in its way, so I should say sorry - "O Ball! Forgive me. "..." and children went laughingly. Perhaps assuming me a mad...
-6: 35 p.m.
‘I have dived into the cauldron of boiling oil by stepping on the path of the truth’ I cannot express my anguish and distraction in any other words.
- 9: 40 p.m.

Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...