Skip to main content

सत्य की खोज...12 (Discovery of the truth...12)

(अंतर्यात्रा)

सत्य की खोज...12

26 नवंबर २००३

 अकेलापन...! इतना अकेलापन है इस मार्ग में कि तुम्हारी अपनी ही आवाज़ तुम्हे डरा देगी, तुम्हारी परछाई तुम्हे किसी और का आभास देगी, तुम्हारे अंदर कोई और नजर आएगा।

-८:०० a.m.

 चलते चलते अचानक मेरे मन में प्रश्न उठता है कि कहीं मैं गलत दिशा में तो नहीं जा रहा हूँ, और फिर मैं अपने आप से पूछता हूँ कि कहीं मैं भटक तो नहीं रहा, तभी अंदर शक्तियों का एक भूचाल उठता है और ये शक्तियां कहतीं हैं - तुम्हें हम पर भी विश्वास नहीं? प्रतिदिन हमारा बढ़ता आकार क्या तुम्हे ये विश्वास नहीं दिलाता कि तुम सही जा रहे हो? मैं कहता हूँ - 'नहीं, अब मुझे कोई नहीं बहला सकता, उस तीसरी शक्ति के सिवा, तुम भी नहीं, मेरा धैर्य टूटता जा रहा है।'

-८:४० a.m.

 दर्पण में प्रतिबिम्ब देखना भी आत्म-अवलोकन है जो मुझमे आत्मविश्वास भरता है, जो मुझे दिखाता है कि मैं सतत परिवर्तित होता जा रहा हूँ। शक्ति मेरी आँखों में चमक रही है, मेरे चेहरे से झलक रही है, मेरी चाल में झलक रही है।

-८:५० a.m.

 वर्तमान घटनाएं लंबी श्रृंखला है पूर्व में घटित हुई घटनाओं की। लगता है घटनाएं स्वयं ही घटित होती जा रही हैं किसी और के संकेत पर, हम केवल आवश्यक सामग्री हैं घटना के लिए, लगता है हमारी शक्तियों और उपयोगिताओं तथा गुणवत्ता के आधार पर हमारा चयन कर कोई और शक्ति हमारा उपयोग कर रही है।  कौन है? कैसी है? क्या है वह शक्ति?

-८:५५ a.m.

 मेरी कल्पनाओं का लगातार सत्य होते जाना क्या प्रकट करता है? मेरी बचपन से अब तक घटित हुई घटनाएं पहले तो बिखरी हुई नजर आ रहीं थीं पर अब किसी शक्ति ने इन्हें एक लंबी जंजीर के आगे की कड़ियों के रूप में जोड़ दिया है।

-8:५७ a.m.

 मेरी कल्पनाओं का लगातार सत्य होते जाना क्या प्रकट करता है? मेरी बचपन से अब तक घटित हुई घटनाएं पहले तो बिखरी हुई नजर आ रहीं थीं पर अब किसी शक्ति ने इन्हें एक लंबी जंजीर के आगे की कड़ियों के रूप में जोड़ दिया है।

-8:५७ a.m.

'उस पर न जाने क्या होगा?' का भाव मुझे अनगिनत रहस्यों और रोमांचों से भर देता है।

-९:३७ a.m.

 आभास! आभास! आभास! बहुत कर चुका आभास उस तीसरी शक्ति का, अब और प्रतीक्षा नहीं कर सकता।  जल्दी ही उसे मेरे आगे प्रत्यक्ष होना होगा हर परिस्थिति में।

-१०:०० a.m.

 पहले मेरी दृष्टि, फिर श्रवण शक्ति (सुनने की शक्ति) फिर वाक शक्ति (बोलने की शक्ति, आवाज़ ) और अब मेरी घ्राण शक्ति (सूंघने की शक्ति) पहले से अधिक प्रबल व तीव्र हो गई हैं। स्वप्नों का स्मरण मेरी स्मरण शक्ति में वृद्धि, शयन में जाग्रति तथा चेतनता का बोध कराता है।

 विचारों के नशे में मैं डूब चला जाता हूँ। विचारों की गति इतनी तीव्र हो चली है कि मैं इन्हें पकड़कर व्यक्त करने में कठिनाई महसूस कर रहा हूँ। शब्दों व समय की सीमितता का अब मुझे ज्ञान हो चला है।

 हर तरह की गुणवत्ता यहाँ मौजूद है, उपलब्ध है। यदि तुम्हे अपनी गुणवत्ता बढ़ानी है तो उसकी कीमत चुकानी होगी।

 लोग कितना रस ले लेकर गन्दी-गन्दी बातें करते और सुनते हैं। गंदे दृश्य, गंदे विचार, गंदे शब्द अब मुझे आकर्षित नहीं करते, विलीन होकर शुद्ध हो चुके हैं ये मेरी आत्मा की शक्ति में।

 ह्रदय से निकली आत्मा की हर आवाज़ सच्ची होती है।

-१०:३० a.m.

 शक्ति ही भक्ति कर सकती है, दुर्बलता नहीं। जिस प्रकार फूटे बर्तन में पानी नहीं ठहर सकता, भले ही वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। दुर्बलता आपके मन के छेद हैं। जब तक आप इन विकार रुपी छेदों को आत्मबल की शक्ति से बंद नहीं कर देते, तब तक भक्ति आपमें नहीं ठहर सकती। भक्त के मन की अंतर्वेदना की करुण पुकार को भजन समझ उसके स्वर में स्वर मिलाकर सियार की तरह हूआं-हूआं करने लगते हैं और भक्ति को अत्यंत सरल कार्य समझने लगते हैं। भक्ति वह अवस्था है मनुष्य की, जहाँ उसकी सच्ची जिज्ञासा है, सच्ची प्यास है, सच्ची तड़प है, सच्ची प्रतीक्षा है उस परम शक्ति की, सच्ची समर्थता है उस शक्ति को ग्रहण करने की। असमर्थता कभी कुछ नहीं पा सकती, अक्षमता कभी कुछ नहीं पा सकती।

-११:०० a.m.

 भक्त की सच्ची पुकार, सच्ची तड़प है, सच्ची ललक है शक्ति को पाने की। उस शक्ति के अभाव की तीव्र पीड़ा का करुण रुदन ही है सच्ची भक्ति।

 सच्चे योद्धा भी रोते हैं लेकिन उनके रुदन में बल का विस्फोट होता है, आंसुओं का नहीं।

-११:१७ a.m.

 हर दिन मेरे लिए एक नया प्रयोग है, जिसका परिणाम जानने के लिए मुझे हर अगली सुबह की उत्सुकता से प्रतीक्षा रहती है।

-११:२७ a.m.

 हर दिन मेरे जीवन के नए-नए अध्याय खुलते जा रहे हैं, हर दिन मैं एक-एक सोपान आगे बढ़ता जाता हूँ परंतु फिर भी सीढियां ही सीढियां दिखाई देती हैं।  सीढ़ियों का कोई अंतिम छोर दिखाई नहीं देता।

-११:४० a.m.

पहले मैं हर दिन दस मिनट की झूठी पूजा किया करता था, अब मैं हर दिन चौबीस घंटे की सच्ची पूजा करता हूँ। सच्ची पूजा याने अपनी पात्रता को बढ़ाना।

-११:४४ a.m.

 दया नहीं पात्रता, पात्रता हासिल करो। शक्ति खुद-ब-खुद तुम्हारी झोली में होगी, बस तुम्हे अपनी झोली का आकार इतना बढ़ाना है कि शक्ति के लिए उससे बड़ी और अच्छी जगह कोई और न रहे। शक्ति बड़े से बड़ा स्थान ढूंढती है खुद को छिपाने के लिए, क्योंकि उसका कद बहुत बड़ा है। वह चाहकर भी नहीं समां पाती किसी की झोली में, शक्ति बड़े से बड़ा स्थान ढूंढती है, खुद को छिपाने के लिए, क्योंकि उसका कद बहुत बड़ा है।  वह चाहकर भी नहीं समां पति किसी की झोली में, केवल उसके पैर के अंगूठे का नाखून ही उस झोली को फाड़कर तार तार कर देता है। मजबूत, दृढ़ और विस्तीर्ण बनाओ अपनी झोली को, अपनी पात्रता को।

-११:५२ a.m.

 पहले सूरज के सामने आँखें खोलने पर भी मेरे सामने अँधेरा था और अब अमावस की काली रात में आँखें बंद करने पर भी मेरे सामने उजाला है।

-११:५५ a.m.

 स्वयं की पात्रता ही सर्वोच्च सत्य है और कुछ नहीं।

-१२:० ५ p.m.

 ये जीवन आंसू बहाने के लिए नहीं, शक्ति बहाने के लिए है।

-१२:०८ p.m.

 पहले जाग्रत अवस्था भी सुप्तावस्था थी, अब सुप्तावस्था भी जाग्रति है। पहले मेरा ध्यान भी एक दिवास्वप्न था अब मेरे स्वप्न भी एक सतत ध्यान प्रक्रिया के अंश हैं।

संकुचन दुर्बलता है, शक्ति का अभाव है। प्रसार शक्ति है, शक्ति की अतिशयता है, शक्ति का प्रवाह है, शक्ति का उफान है।

-१२:२५ p.m.

 ये ह्रदय इतना विशाल होगा कि इसमें इतना कुछ समा सकता है, इसकी कल्पना मुझे स्वप्न में भी नहीं थी।

-१२:२५ p.m.

 इस जीवन की अनंत जड़ें हैं और ये जड़ें कितनी गहराई तक गई हैं, इसका मुझे अनुमान भी नहीं था, मैं तो उथली जड़ों को ही सब कुछ समझ कर जी रहा था।

-१२:२८ p.m.

 भेद वस्तु में नहीं दृष्टि में है।

-१२:५० p.m.

 मनुष्य प्रणीत ईश्वर प्रश्न हो सकते हैं सत्य के, बंद द्वार हो सकते हैं सत्य के मार्ग के, प्रतीक हो सकते हैं सत्य के लेकिन सत्य नहीं। प्रश्न तथा उत्तर के बीच कई अवस्थाओं का अंतर है। कई अवस्थाओं से गुजरने के बाद प्रश्न उत्तर बनता है। कोई व्यक्ति किसी चीज को नहीं छोड़ता बल्कि वह स्वयं छूट जाती है, जब वह व्यर्थ हो जाती है। आदमी का स्वभाव छोड़ना नहीं पकड़ना है।

-१:४० p.m.

 माँगना खतरनाक है क्योंकि मांगने पर आपको वो सब भी स्वीकारना पड़ेगा जो आप नहीं चाहते, हासिल करने में आप वही हासिल करते हैं जो आप चाहते हैं।

-१:५० p.m.

 अब सिगरेट की लंबाई बहुत अधिक लगती है।

-१:५५ p.m.

 सत्य की शक्ति के सान्निध्य और सहवास में जो आनंद और संतुष्टि है वह किसी स्त्री के सान्निध्य और सहवास में कहाँ।

-२:२० p.m.

 तुलना सत्य नहीं होती, सत्य अतुलनीय होता है लेकिन अल्पज्ञों को सत्य समझाने के लिए तब इसका आश्रय लेना पड़ता है जब कोई और रास्ता नहीं बचता।

-२:२५ p.m.

 आत्म-अवलोकन ही हर समस्या का समाधान है।

-३:१२ p.m.

 सबकी समस्याएं व्यक्तिगत हैं, सबके समाधान भी व्यक्तिगत होंगे। सच्चे समाधान कभी सार्वजनीन नहीं होते।

 आपके सत्कर्मों की खुशबू से बढ़कर कोई और खुशबू नहीं।

-३:२२ p.m.

 सत्य आग्रह नहीं करता, आक्रमण करता है, जिनमे सच्चा साहस होता है, वे इससे तब तक लड़ते हैं जब तक इसे पहचान नहीं लेते और जिनमे साहस नहीं होता वे इससे भागकर असत्य की शरण ले लेते हैं। जब सत्य साहसी के साहस की भली-भांति परीक्षा कर लेता है, तब वह उसे अपने कलेजे से लगा लेता है, स्वयं में समां लेता है।

-४:१० p.m.

 मानव का साधारण सा स्वभाव है कि वह परदे की ओर आकर्षित होता है, छिपी हुई वस्तु को जानना चाहता है, उद्घाटित करना चाहता है। रहस्यों को उजागर करना चाहता है। छिपी हुई वस्तु उसमे उत्सुकता व कुतूहल पैदा करती है।

-४:४३ p.m.

 असुरक्षा तथा खतरे ही साहस पैदा करते हैं।

-४:५४ p.m.

 बाह्य परिवर्तन बाह्य अवलोकन के लिए प्रेरित करता है और आतंरिक परिवर्तन आत्म-अवलोकन के लिए।

-४:५९ p.m.

 ध्यान को ध्यान न कह कर आत्म-अवलोकन कहना चाहिए।

-५:०० p.m.

 शक्ति का प्रबल आवेग क्रांति चाहता है।

-५:०० p.m.

मन की सरलता, विचार तथा वाणी को काव्य में प्रवाहित करती है, तभी तो एक बच्चे की बातों में एक काव्यात्मक लय सुनाई देती है।

-५:०६ p.m.

लोग नहीं जानते कि वे माँ और बहन की गन्दी-गन्दी गलियां बक कर रोज उस स्त्रोत ही अपमान करते हैं जिससे वे पैदा हुए हैं।

-१०:३० p.m.


Adventure of the Truth…

Discovery of the truth...12

November26, 2003, Wednesday,

Loneliness...! So much loneliness is there in this way that that your own voice will scare you, your shadow will give you inkling of someone else, and you will see someone else inside you.

 -8:00 a.m.

The question arises in my mind suddenly while walking that if I am not going to wrong direction and then I ask myself that if I'm not straying, then a storm of powers arises within and these forces say- don’t you trust on us? Our growing size doesn’t assure you that you are going right?’ I say - 'No, now no one can persuade me, except the third power, not even you, my patience is being broken.’

-8: 40 a.m.

To look in a mirror is self-observation which fills confidence in me, which shows me that I am continuously being changed. Power is shining in my eyes, it is glistening from my face, and it is glistening in my movements.

 -8:50 a.m.

 Current Events are long series of events occurred in the past. It seems that the events are taking place themselves on the allusion of someone else, we are the only materials needed for the event, it seems that some other strength is using us in accordance to our utilities and qualities. Who is it? How is it? What is that power?

-8: 55 a.m.

What does appear to be true to my persistent fantasies? Incidents that occurred since my childhood were first seen scattered. They are now added to a power as further links of a long-chain.

-8: 57 a.m.

The feeling of ‘what would be on the other side?’ fills me with countless secrets and adventures.

-9: 37 a.m.

Intuition! Intuition! Intuition! Many times I had done the intuition of that third power, I can’t wait anymore. Soon it had to come ahead of me in every situation.

-10: 00 a.m.

First my vision, then hearing power, then the power of speech and now, my sense of smell have become more powerful and more intense. Remembering of my dreams gives me the sense of enhancement in my memory, awakening and consciousness in sleep.

I am going to be drowned in the inebriation of thoughts. The speed of thoughts is going to be so fast that I'm feeling it difficult to hold them to express. Now I am feeling the limitations of words and time to express them.

All type of quality is present here; all type of quality is available. If you have to increase your quality you have to pay the price.

How much interests take people in telling and listening dirty-filthy things. Dirty scenes, dirty thoughts, dirty words do not grab me now but they have now merged and purified in the power of my soul.

Every voice of the soul emerged from the heart is genuine.

-10:30 a.m.

Strength can only do the devotion, not weakness. As water can’t stay in leaky vessel, even though how big it might be. Infirmity is the leakage of your mind. Until you close these leakages of your infirmity by the power of your spirit, devotion cannot stay in you till then.

The mind of a devotee is that vessel, which has no leakages of infirmities, who is capable to assimilate the ultimate power, this ability appears as his simple heartedness and people start to imitate this simple heartedness assuming it as an infirmity. People assume psalm to pitiful cry of the agony of the heart of a devotee and match the tone to devotee’s voice and imitate as jackals make the sound ‘huaaan… huaaan’ hearing other jackal’s voice and consider that devotion is a simple task. Devotion is the state of human mind, where he has true curiosity, where he has true thrust, where he has true yearning, where he has true waiting for the ultimate power, where he has the true capability to assimilate that power. Inability may not have anything…

-11:00 a.m.

The true call of the devotee is the true yearning; it’s the true ardor to get the strength. The sad cry of agony due to the lack of power is true devotion.

True warriors also cry but they have explosion of power in their cry, not the tears.

-11:17 a.m.

Every day is a new experiment for me, every next morning is awaited to know the result of experiment of earlier day.

-11:27 a.m.

 

Every day new chapters of my life are opening, every day I go one step ahead but I see stairs only, I don’t see any end of the stairs.

-11:40 a.m.

Earlier I used to worship (false worship) ten minutes every day, now I do true worship twenty four hours. True worship means to increase our eligibility.

-11:44 a.m.

Not mercy, achieve eligibility. The power will be automatically in your bag, you have to just expand the size of your bag that there remains no any other place for the power bigger and better. Power looks for the biggest space to hide itself, because its stature is huge. It doesn’t fit in any bag even if it wants. Only its toe nail tears the bag and turns it into wire. Make your bag of eligibility strong and extensive.

-11: 52 a.m.

Before, there was the darkness in front of me on opening eyes in front of sun and now there is the light in front of me in black moonless night even if my eyes are closed.

-11:55 a.m.

The self worthy is the highest truth and nothing else.

-12: 05 p.m.

The life is not to shed the tears; it is to shed the power.

-12:08 p.m.

Before, my waking state was latencies, now my latencies are awakening. Even before my attention was a daydream, now my dreams are the part of my meditation.

Contraction is infirmity; contraction is the lack of power. Expansion is power, expansion is the excess of power. Expansion is the flow of power. Expansion is the flood of power.

-12:25 p.m.

The heart would be so huge that it can hold that much, I did not imagine even in dreams.

-12: 25 p.m.

The roots of life are infinite, and how deep these roots are, I didn’t guess it. I was living considering all and everything these shallow roots.

-12: 28 p.m.

 Difference is not in sight, it is in the object.

-12: 00 p.m.

Man made God may be question to the truth, it may be closed door to the truth, it may be the Icons of the truth but not the truth. There is the difference of many stages between a question and its answer. After going through several stages a question becomes the answer.

A person does not renounce anything, but it is renounced automatically, when it becomes futile for him. Man’s nature is not to relinquish but to catch.

-1:40 p.m.

To solicit is dangerous because on solicit you have to accept those things which you don’t want. When you achieve something, you achieve what you want to achieve.

-1:50 p.m.

Now the length of the cigarette seems too much.

-1: 55 p.m.

The pleasure and the satisfaction that are in the company and cohabitation of truth where the pleasure and satisfaction in the company and cohabitation of a woman.

-2:20 p.m.

Comparison is not the truth. Truth is incomparable but to understand the truth a laymen, it is needed to take the support of comparison then, when there is no other way.

-2: 25 p.m.

Self-observation is the solution to every problem.

-3: 12 p.m.

Everyone’s problems are personal; everyone’s solution will be personal. True solution can never be universal.

There is no other fragrance better than the fragrance of your virtue.

-3:22 p.m.

 Truth does not request, it attacks, who has true courage, they fight with it till they do not recognize it and those who have no courage and they flee from it and take refuge of untruth. When the truth test the courage of the courageous thoroughly, then it puts him with its heart, it comprises him within it.

-4:10 p.m.

It is simple human nature that he attracts towards the curtain, he wants to know the hidden objects, he wants to reveal it and he seeks to uncover secrets. Hidden objects give rise to curiosity in him.

-4: 43 p.m.

Only insecurity and risk embolden.

-5: 54 p.m.

External changes led to external observation and internal changes for self-observation.

-4: 59 p.m.

Meditation should not be said meditation but self-observation.

-5:00 p.m.

Strong impulse of power wants revolution.

-5: 03 p.m.

Simplicity of mind, drift the thought and speech into poetry, that’s why a poetic rhythm is heard in the words of a child.

-5: 06 p.m.

People do not know that they abuse the mother and sister every day and insult the source to which they are born.

-10: 30 p.m.


Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...