(अंतर्यात्रा)
सत्य
की खोज...8
22 नवंबर २००३
हिंसा भी जरूरी है, अहिंसा के फैलने के लिए। अहिंसा का
जन्म ही न होता यदि हिंसा न होती। हिंसा के बिना अहिंसा का अस्तित्व ही नहीं।
सामूहिक हिंसा के भड़कने पर मनुष्य की व्यक्तिगत हिंसा तृप्त होती है, जिससे उसकी
हिंसक वृत्ति शांत होती है। किसी दंगे या हिंसात्मक आंदोलन के भड़कने के बाद कई
दिनो तक उस क्षेत्र की हिंसक प्रवृत्तियाँ थम जाती हैं।
-१२:०५ am.
प्रत्येक व्यक्ति के अंदर एक शैतान छिपा बैठा है। जो
अक्सर बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाता इसलिए जब कभी हम बलात्कार की ख़बरें पढ़ते
हैं या अश्लील दृश्य देखते हैं तो हमारी काम-वासना तृप्त होती है। इसी तरह
लूट-मार, चोरी डकैती और नर-संहार की ख़बरें हमारी हिंसक वृत्ति को तृप्त करती हैं।
-१२:३० am.
व्यक्ति के भीतर बैठा शैतान अक्सर भीड़ में जाग्रत होता
है, जहाँ व्यक्ति का व्यक्तिगत परिचय (अस्तित्व) भीड़ में विलीन हो जाता है, जहाँ
उसकी व्यक्तिगत पहचान समाप्त हो जाती है और वह सुरक्षित हो जाता है। इंसान का
कमीनापन भीड़ में सर उठाता है इसलिए भीड़ में व्यक्ति वो सब कर सकता है जो अकेले में
वह स्वप्न में भी करने की न सोच सके या शायद अकेले में उस कृत्य के बारे में सोच
कर ही उसके मन में घृणा का भाव उत्पन्न हो जाए।
यही कारण है कि व्यक्ति कोई भी दुष्कर्म अकेले करने से
डरता है और साथी की तलाश करता है। अकेले में असुरक्षा की भावना उसे ऐसा करने से
रोक देती है। भीड़ कभी सज्जन या संत नहीं हो सकती।
इसी तरह नितांत अकेला व्यक्ति कभी भी शैतान नहीं हो सकता। शैतान जमात में
चलते हैं और संत अकेले।
-१२:५५ am.
शक्ति ही इस सृष्टि का शाश्वत नियम है।
-७:२२ am.
सत्य को जान लेने मात्र से सारे विकार दूर हो जाते
हैं।
-७:४० a.m.
केवल अपनी आत्म-शक्ति पर विश्वास करो, बाहर की शक्ति
तुम्हारे किसी काम की नहीं।
-७:५८ am.
शक्ति कभी मांगी नहीं जाती, पैदा की जाती है क्योंकि
शक्ति को मांगना भी दुर्बलता है और दुर्बलता कभी शक्ति को उत्पन्न नहीं कर सकती।
-८:०० a.m.
एकमात्र सत्य ही आपका उपकार कर सकता है और कुछ नहीं।
-८:०५ am.
जिस प्रकार बाढ़ का पानी निचले क्षेत्रों को जलमग्न कर
तबाही मचाता है उसी प्रकार शक्ति भी निम्न स्तर के शक्तिहीन प्राणियों में ही
तबाही मचाती है।
-८:२० am.
अगर सत्य को जान लोगे तो कमजोरी ताकत बन जाएगी।
-८:५२ am.
मेरे भीतर की कुरूपता सुंदरता में परिवर्तित होने लगी
है।
हर उजाले में अँधेरा छिपा है, ध्यान रहे कि रौशनी कम न
होने पाए।
केवल पढ़कर सत्य को नहीं पाया जा सकता। अनुभव करके ही
सत्य को पाया जा सकता है।
-९:०८ am.
एक बाल मन को सत्य समझने के लिए अथवा उसकी जिज्ञासा
शांत करने के लिए प्रायः प्रतीकों का सहारा लिया जाता है परन्तु उसका सरल ह्रदय इन
प्रतीकों में ही उलझकर रह जाता है, सत्य तक नहीं पहुँच पाता अतः प्रतीकों से
सावधान रहें। सत्य को प्रतीकों से समझाने की गलती सभी वर्तमान धर्मों ने की है।
मेरी भीतरी शक्ति का तांडव ही मुझे शक्तिहीनता का बोध
कराता है।
-९:३७ am.
शाश्वतता सापेक्षिकता के परे है। सापेक्षिकता शाश्वतता
को कभी दूषित नहीं कर सकती, परन्तु सापेक्षिकता हमारी दृष्टि को भ्रम के मैल से
दूषित कर देती है।
-९:५५ a.m.
तुलना कभी सत्य नहीं होती, तुलना सापेक्षिक भ्रम है।
सत्य अतुलनीय है।
-१०:०३ a.m.
हमेशा कुरूपता ही सुंदरता को लाने का प्रयास करती है।
-१०:१५ a.m.
प्राणो का भय हमें जानवरों से भी बदतर स्थिति में ला
देता है।
-१०:१८ a.m.
मेरे द्वारा बार-बार प्रयुक्त 'शक्ति' का तात्पर्य
केवल शरीर की ताक़त से नहीं है वरन बल, बुद्धि और साहस के सम्मिश्रण (आत्मबल) से
है।
-१०:३० a.m.
नियम तथा सिद्धांत किसी निकाय (सिस्टम) को सुचारू रूप
से चलाने के लिए परम आवश्यक हैं पर सत्य की खोज इनमे आबद्ध होकर नहीं की जा सकती।
धर्म, बंधन हैं मर्यादाओं के, सत्य मुक्ति। धर्म
प्रश्न हैं, सत्य उत्तर। धर्म जिज्ञासा है, सत्य तृप्ति। धर्म साधन है, सत्य
लक्ष्य।
-११:२६ a.m.
यदि कुत्ते की तरह जीवन जिओगे तो कुत्ते की तरह मारे
जाओगे। कुत्ता कैसे जीता है? किसी पर भौंकता है, किसी को काटता है, किसी के द्वार
पर रोटी की लालसा लिए पूंछ हिलाता खड़ा रहता है, अपनी कामवासना तृप्त करने के लिए
किसी कुतिया के पीछे भागता है और दूसरे कुत्तों से उस कुतिया के लिए लड़ता-झगड़ता है
और यदि किसी ने मारने के लिए पत्थर उठा लिया तो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है।
क्या एक आदमी भी यही सब नहीं कर रहा है? दूसरों पर क्रोध
करता है, दूसरों से बहस करता है, धर्म-सम्प्रदाय के नाम पर मारने-काटने पर उतारू
हो जाता है। भगवान के द्वार पर, मंदिरों में अपनी इच्छाओं और मांगों की लालसा लिए हाथ जोड़े खड़ा हो जाता है।अपनी
काम-वासना मिटाने के लिए किसी स्त्री के पीछे भागता है और उसके लिए खून की नदियां
तक बहा देने को तैयार हो जाता है और यदि किसी ने अकेला, निहत्था पाकर मारने के लिए
हथियार उठा लिया तो हाथ-पैर जोड़कर रहम की भीख मांगता है या चकमा देकर भाग जाता है।
-११:३५ a.m.
अब मेरी जाग्रत अवस्था ने एक स्थाई मानसिक अचेतनता का
रूप ले लिया है। मन बाह्य जगत से संज्ञा शून्य हो गया है। शरीर अपने क्रियाकलाप
करते रहता है पर मन उन क्रियाकलापों में भाग नहीं लेता बल्कि आतंरिक चेतनता में
व्यस्त होकर उन्हें दूर से देखते रहता है। अब मेरा शरीर और मेरा मन दो अलग-अलग
सत्ताओं का आभास देते हैं।
-२:२८ p.m.
हो सकता है कि मेरे अनुभव किसी अन्य महापुरुष के बताए
अनुभवों से मेल खाएं। इसका अर्थ ये न लगाएं कि मैं किसी महापुरुष का अनुसरण कर रहा
हूँ। अनुसरण सत्य का मार्ग नहीं है। सत्य का मार्ग आकाश की उन्मुक्त उड़ान है। मैं
मुक्त हो चुका हूँ सारे ग्रंथों से, बंधे-बंधाए सिद्धांतों से, महापुरुषों के आप्त
वचनों से, वेदों की ऋचाओं से। ये सब मेरे लिए महत्वहीन हो चुके हैं, कचरे का ढेर
हो चुके हैं। ये मेरी कल्पना में जलकर ख़ाक हो चुके हैं अतः इस स्थिति में मेरे
अनुभवों की किसी और के अनुभवों से तुलना न करें। तुलना भ्रम उत्पन्न करती है, सत्य
से दूर करती है। मेरे अनुभव मेरे लिए सत्य हैं इसका ये तात्पर्य भी नहीं कि ये
किसी और के लिए सत्य नहीं हो सकते।
इन्हें कोई बंधे-बंधाए सिद्धांत समझने की भी भूल न
करे, मैं पहले भी कह चुका हूँ कि सिद्धांत प्रायः सापेक्षिक होते हैं, परिस्थिति
तथा समय से बंधे होते हैं परन्तु सत्य सदैव मुक्त होता है, हर परिसीमा से।
-४:३५ p.m.
सत्य को पाने के लिए किसी प्रयास की आवश्यकता नहीं, बस
आपके भीतर उसे पाने की तीव्र उत्कंठा होना चाहिए। वह अपने आप ही अनुभूत होता है,
स्वयं ही प्रकट होता है।
-४:४५ p.m.
शक्ति ही जीवन है, दुर्बलता ही मृत्यु है।
साहस ही जीवन है, भय ही मृत्यु है।
-६:२५ p.m.
सत्य का रहस्य, जीवन का रहस्य, कभी-कभी भय उत्पन्न
करते हैं पर मेरा साहस इस भय को दबा देता है और कहता है कि तुम शक्तिपुंज हो,
तुम्हे किसी से डरने की आवश्यकता नहीं और फिर सत्य तो हर परिस्थिति में सत्य ही
होगा, फिर इससे कैसा डर?
और फिर मेरा संकल्प और दृढ़ हो जाता है कि मैं खुद को
खोकर भी सत्य को प्राप्त करूंगा।
-८:४५ p.m.
मेरी ये सत्य की खोज तब तक नहीं रुक सकती जब तक कि मैं
इसे जान न लूँ। मेरी नास्तिकता हर पल मुझसे पूछती है कि बता, सत्य क्या है? क्या
है वह सर्वशक्तिमान शक्ति?
पाषाण प्रतिमाएं मुझे चिढ़ाती हैं और मुझसे पूछती हैं
कि सत्य क्या है?
मंदिर मुझे चिढ़ाते हैं, मुझ पर हँसते हैं और मुझसे
पूछते हैं कि बता सत्य क्या है?
लॉउडस्पीकरों पर बजते भजन के स्वर मुझे चिढ़ाते हैं और
मुझसे पूछते हैं कि बता सत्य क्या है?
सारी दुनिया मुझे चिढ़ाती है और मुझसे पूछती है कि बता
सत्य क्या है? वह कौन सी शक्ति है जो सर्वशक्तिमान है?
बस एक ही प्रश्न गुंजायमान है मेरे चारों तरफ वातावरण
में। हँसते हुए लोग मुझे शूल की तरह चुभते हैं। खुशियों और उल्लासों से भरे आयोजन
मेरे ह्रदय पर कुठाराघात करते हैं और फिर शुरू हो जाती है उसी एक प्रश्न की
चीत्कार चारों ओर से और मेरे मस्तिष्क को फाड़ने लगती है, मेरे उन्माद को पागलपन की
सीमा तक बढ़ा देती है।
ये सारा रंग-बिरंगा संसार एक ही रंग का नजर आता है -
काला, बदसूरत, कुरूप, भद्दा और मैं अपने आप से पूछता हूँ कि क्या मेरा जीवन व्याकुलताओं
और वेदनाओं के लिए ही बना है? क्या दुनिया भर के दुःख मेरे ही लिए हैं और सारे
राग-रंग, आनंद, उत्सव अज्ञानियों के लिए हैं? कब प्राप्त होगा मुझे वह असीम आनंद?
मेरा मन विचारों के विचलन के झूले में झूलते-झूलते फिर
से घूमने लगता है और चकराकर एक जगह पर बैठ जाता है, शांति की तलाश में, पर शांति?
और मेरे जीवन में? इससे बड़ा परिहास मेरे लिए कुछ हो ही नहीं सकता और मेरी शांति की
तलाश फिर से उन्हीं प्रश्नों की अनुगूंज में दबकर रह जाती है और मैं फिर अपने आप
से पूछता हूँ कि क्या सत्य इतना जटिल है?
-९:५० p.m.
इतनी व्याकुलता और वेदना भी मैं किसी तरह सह ही जाता
हूँ, किसके बूते पर? सिर्फ एक संतुष्टि के भाव के बूते पर कि मैं कायर नहीं, डरपोक
नहीं, सत्य से डरकर भागने वाला भगोड़ा नहीं, बल्कि सत्य का सामना करने की हिम्मत
रखने वाला, झूठ के आगे सर न झुकाने वाला एक साहसी योद्धा हूँ। ये दुनिया एक दिन
मेरे आगे जरूर झुकेगी, ये दुनिया एक दिन मेरी ताकत का लोहा जरूर मानेगी।
फिर मेरी आत्मा मुझसे कहती है कि इन अज्ञानियों को
मरने दो कुत्ते की मौत, जीने दो इन्हें कुत्तों का जीवन। मेरा जीवन कुत्ते का जीवन
नहीं,सिंह का जीवन है।
कुत्तों
की खुशियों से मुझे क्या लेना-देना? कुत्तों के जश्न से मुझे क्या मतलब? कुत्तों
के मुंह में पड़ी हड्डी के टुकड़े से मुझे क्या लेना-देना?
-१०:०५ p.m.
शक्ति के संचार के बाद वेदना की तीव्र अनुभूति इसलिए
है कि कहीं मैं अपने अस्तित्व को भुला न बैठूं, उन प्रश्नों को भुला न बैठूं।
-१०:३० p.m.
मेरी वर्षों पूर्व की कटु-कल्पनाएं अब सत्य का आकार ले
रही हैं, ये कैसा गणित है सत्य का?
-१०:४० p.m.
वह सत्य का ही साहस है, जो सजा का भी मजा ले सकता है।
-१०:४५ p.m.
Adventure of the Truth…
Discovery of the truth ... 8
22 November 2003, Saturday
Violence is also important, for
spreading of non-violence. Non-violence would had never born if violence was
not there. Non-violence does not exist without violence. On the outbreak of
collective violence man's personal violence is satisfied, which cools his
predatory instinct. After the outbreak of a riots or violent movement, for a
few days, violent tendencies are stopped in that area.
-12: 05 am.
A devil is hidden inside every
person who often cannot gather the courage to get out. Hence, when we read news
of rapes or watch porn scenes, it indulges our sexual desires. Similarly,
robbery, burglary and massacre news indulge our predatory instinct.
-12: 30 a.m.
Very often, the devil sitting
inside a person awake in the crowd, where person's personal introduction
(survival) lose in the crowd, where his personal identity ends and he becomes
safe. Servility of human raises head in the crowd. That’s why a person could do
all that in the crowd which he could not have even thought in his dream alone. Or
perhaps alone, thinking about the act itself it may generate hatred in his
heart.
That is why the person afraid of
doing any misdeeds alone and looks for companion. In alone, feeling of
Insecurity prevents him from doing so. Crowd can never be gentle or saint.
Similarly, a person absolutely alone can never be evil. The devils walk in the
league and a saint walks alone.
-12: 55 am.
The power is the eternal law of
the universe.
-7: 22 am.
Merely knowing the truth, all
the disorders are cured.
-7: 40 am.
Trust on your self-power, the
power from out is not useful for you.
-7: 58 am.
Power
is not a subject to receive by demand; it is cultivated because to demand the power
is also a debility and debility can never generate power.
-8: 00 am.
Only truth can favors you and
nothing else.
-8: 05 am.
As the flood water inundates
lowlands to wreak havoc, similarly, the power too creates havoc in low-level
powerless creatures.
-8: 20 am.
My inner ugliness is turning
into beauty.
Each
light is hidden in the dark, be careful, light should not be less.
Only by
reading the truth cannot be found. Only by experiencing the truth can be found.
-9: 08
AM.
To
understand the truth to the mind of a child or to calm their curiosity often
resorted to symbols. But his simple heart remains entangled in these symbols,
cannot reach the truth so beware of such symbols. All existing religions have
made the mistake to understand the truth by symbols.
That is
the orgy of my inner power which realizes me my powerlessness.
-9: 35
am.
Eternity
is beyond the relativity. Relativity can never corrupt the eternity, but the
relativity contaminates our vision with dirt of confusion.
-9: 55
a.m.
The
comparison can never be truth, comparison is a relative confusion. Truth is
incomparable.
-10: 03
a.m.
It is
the ugliness every time which tries to bring the beauty.
-10: 15
a.m.
Fear of
life brings us in worse condition than animals.
-10: 18
a.m.
I
frequently used "power" implies not only the muscular force but the
blending of force, wisdom and courage (will power).
-10: 30
a.m.
The
rules and principles are absolutely necessary to run an entity (system)
smoothly, but search for the truth cannot be done by binding in such rules or
principle.
Righteousness
is the bond of limitations, the truth is liberation. Righteousness is question,
truth is answer. Righteousness is curiosity, truth is satisfaction.
Righteousness is resource, truth is the goal.
-11:25
a.m.
If you
live life like a dog, shall be slain like a dog. How does a dog live? It barks
at anyone, bites someone, stands shaking its tail at anyone’s entrance having
longing of bread, runs after a bitch to satisfy his sexual desire and fights
with other dogs for that bitch and if anyone picked up stone to hit then downs
the tail runs away.
That is
not a man doing? He gets angry on others, argues with others, determines to
kill and cut in the name of religion-cult, stands folded hands at the door of
God, in temples with crave of his wishes and demands, runs after a woman to
satisfy his lust and gets ready to shed the rivers of blood and if anyone
raises arms to hit or kill finding him alone, unarmed, then asks for mercy
falling at his feet or flees giving him dodge.
You decide putting your hand on your heart
that so far you are not the one among these dogs?
-11:35
a.m.
Now my
waking state has taken the form of a permanent mental unconsciousness. Mind has
become blank from the outer world. The body remains engaged in its functioning
but mind does not participate in those activities rather watches the show being
busy in the inner consciousness. Now my body and mind gives the impression of
two separate entities.
-2: 28
p.m.
My
experiences could match the experiences described by any other great man; it does
not imply that I'm following any great man. To follow is not the path of the
truth. Truth is a flight in open sky. I've freed from all the texts, from
tied-bound principles, from authoritative statements of great persons, from the
hymns of the Vedas. All these have become unimportant to me; have become a pile
of garbage. These have destroyed in my imagination. So in this situation, do
not compare my experiences to others experiences. Comparison produces illusion
and takes us away from the truth. My experiences are true to me, it does not
mean that it cannot be true for someone else.
Anyone do
not make mistake considering them any tied-bound principle. I have already
stated that the principles are often relative, they are bounded by situation
and time but the truth is always free, with every limitation.
-4: 35
p.m.
Not
require any effort to get to the truth; you should have just a deep longing
within to get it. It experiences itself, it appears automatically.
-4: 45
p.m.
Strength
is life, infirmity is death.
Courage
is life, fear is death.
-6: 25
p.m.
Mystery
of the truth, the mystery of the life, sometimes generate fear but my courage
suppresses the fear and says you're the source of power, you not need to fear
from anyone and then the truth will be true in every case, then why this fear?
And then
my resolution becomes stronger that I will get the truth even by losing myself.
-8: 45
p.m.
My
search of truth cannot stop until I shall know it. My atheism asks me every
moment -“Tell! What is the truth? What is the Almighty power?”
Stone
statues irritate me and ask me, what is the truth?
Temple
irritates me, laugh at me and ask me, what is the truth?
Tone of
the Psalms playing on loudspeakers irritates me and asks me, what is the truth?
The
whole world irritates me and asks me, what is the truth? What is the power
which is almighty?
Just a
single question is resonating in the environment around me. Smiling people pinch
me like prong. Events full of joy and glee give me violent blow on my heart.
And then again starts the screaming of the same question all around me and
starts tearing my brain, Increases my frenzy to the extent of madness.
This
whole colorful world appears of the same color - Black, ugly, featureless,
clunky and I ask myself if my life is made for distractions and afflictions?
Are the sufferings of all around the world for me? And all the razzle-dazzle,
joy, celebration are for ignorant? When shall I have the boundless joy?
My mind
spins while swinging in the swing of deviation of thoughts and after spinning sits
at a place in search of peace, but peace, and in my life? Nothing can be a joke
bigger than this to me? And my search of the peace buries in the echoes of the
same questions again. And I ask myself if the truth is so complicated?
-9: 50
p.m.
I bear
so much distraction and anguish anyhow, on what basis? Just on the basis of a
sense of satisfaction that I am not a coward, not a timid, not a fugitive, not
afraid and escaping of the truth, but having the courage to face the truth, but
a courageous warrior not tilting the head before the falsehood. The world will
surely bow ahead of me one day, the world will of course believe on my strength
one day. Then my soul tells me that let these ignorant people die the death of
dogs, let them live lives of dogs. My life is not the life of the dog, is the
life of a lion. What to do with happiness of dogs? What to do with celebration
of dogs? What to do with a piece of bone lying in the mouth of dogs?
-10: 05
p.m.
After
the circulation of power the intense sensation of pain is because I should not
sit forgetting my existence, I should not sit forgetting my aim; I should not
sit forgetting those questions.
-10:30
p.m.
My
bitter imaginations of years ago are now taking shape of truth, what is this
mathematics of truth?
-10: 40
p.m.
It is
the courage of the true, which could enjoy punishment too.
-10: 45
p.m.
Comments
Post a Comment