चुटकी भर राख...
मैं जल रहा था,
मेरा वज़ूद सिमटता चला जा रहा था, उस एक लौ में...
उस एक लौ से ही मेरा वज़ूद बना था,
और उसी लौ में मेरा वज़ूद सिमट जाना था...
मुझे उसी लौ में मिलकर खो जाना था...
मेरा सब कुछ सिमट रहा था,
मैं ख़त्म होता चला जा रहा था,
पर लौ बढ़ती चली जा रही थी,
जैसे-जैसे रौशनी तेज होती चली जा रही थी,
वैसे-वैसे
मेरा अंत निकट आता जा रहा था...
हाँ! मैं जलता रहा, जलता ही रहा...
और आखिरी क्षण तक जलता चला गया,
और जलते-जलते अचानक भभक कर बुझ गया।
कुछ देर पहले जहाँ एक दीपशिखा नजर आ रही थी,
अब वहां शून्य था, शून्य के अलावा कुछ भी नहीं
था,
और मेरी जगह उस अँधेरे कोटर में बची थी, चुटकी
भर राख,
पर गौर से देखने पर उसमे एक शक्ल नजर आई ,
जो अपनी मूक भाषा में अपनी जगह एक नई रौशनी का
पता दे रही थी...
-२० अप्रैल २००१
My Existence...
I
was burning,
Yeah
... I was burning continuously...
My
existence had been shrinking... in that flame...
From
the same one flame my existence was made up of,
And
in the same flame my existence had to be reduced...
I
had to be lost along the flame...
My
everything was shrinking,
I
was going to be end,
But
the flame was going to be increase,
As
the light was going to be sharp,
The
way my end was going to come near...
Yes,
I was burning, I stayed burning...
And
kept burning until the last moment,
And
I extinguished suddenly while burning.
As
a flame was seen earlier,
Now
there was void, nothing other than a void,
And
there was a pinch of ash left at my place in the dark cavity,
But
viewing carefully, a face appeared in it,
This
was giving vestige of a new light in its place in its silent language...
-20
Apr 2001
Comments
Post a Comment