भावनाओं का समुद्र...
हाँ! मैंने देखा है...
सुहाग की निशानी को नालियों में बहते हुए...
माँ की ममता को दम तोड़ते हुए...
माँ को खुद वात्सल्य का गाला घोंटते हुए...
ये सारा खेल भावनाओं का ही तो है,
हाँ! केवल कुछ भावनाओं का,
ज़िंदगी उम्र भर भावनाओं के झूले में झुलाती है,
और आखिरी में छोड़ जाती है - निस्तब्धता, नीरवता...
और केवल कुछ मूक प्रश्न,
जिनके उत्तर में मिलती है - तड़प और घुटन...
जीवन का अस्तित्व क्या है?
सिर्फ तड़पते और सुलगते रहने के सिवा,
जीवन का अर्थ क्या है?
कुछ आशाओं और अभिलाषाओं के बंधन के सिवा,
कुछ अंतहीन स्वप्नों की कड़ियों के सिवा...
जीवन का अंत क्या है ?
एक रिक्तता, शून्यता और एक चुभन के सिवा,
केवल एक प्रश्नचिन्ह के सिवा,
जो जीवन स्मृतिपटल पर छोड़ जाता है...
ये सारा संसार भावनाओं का एक समुद्र है,
जिसमे भावनाएं तरंगों की तरह हिलोरें लेती रहती
हैं,
बनती और बिगड़ती रहती हैं...
-२८ दिसंबर २००१
आज मैने खुद से एक प्रश्न किया-
'बता! तू कौन है?'
उत्तर मिला-'एक प्रश्न।'
-२८ दिसंबर २००१
ज़िन्दगी कुंवारी है और मौत की डोली का इंतज़ार कर रही है और मौत
का आलिंगन और चुम्बन फिर एक नए जीवन की शुरुवात होगी...
-२९ दिसंबर २००१
मेरी रफ़्तार इतनी तेज़ है कि कोई भी मेरे साथ
कदम मिलाकर नहीं चल सकता इसलिए मेरा न कोई साथी हो सकता है और न कोई हमसफ़र...
-१९ मार्च २००२
The sea of emotions...
I
have seen,
Yeah!
I have seen...
Symbol
of wedding flowing into the drains,
Dying
the Motherhood,
The
mother strangling own mother’s love...
This
whole game is only of feelings,
Yeah!
Only a few emotions,
Life
swings into the cradle of emotions throughout the ages,
And
finally leaves- Serenity, Silence...
And
only a few dumb questions,
Which
meet to the answer- Yearning and suffocation...
What
is the existence of life?
Only
except stay suffering and smoldering,
What
is the meaning of life?
Bonds
of some hopes and desires therewith,
Except
for a few episodes of endless dreams...
What
is the end of life?
Except
an emptiness, emptiness and a prick,
Except
a question mark,
Which
is left by the life on the memory board...
This
whole world is a sea of emotions,
In
which, emotions undulate like waves,
Which
are formed and deformed...
-28
Dec 2001
‘Tell!
Who are you?’
Answer
found-‘A question.’
-28
Dec 2001
-29
Dec 01
-19
Mar 2002
Comments
Post a Comment