Skip to main content

शब्द-शक्ति... (Power of words...)


शब्द-शक्ति...
शब्द शक्ति क्या है?
·                     संवेदनाओं की अभिव्यक्ति हैं शब्द...
·                     अनुभवों की अभिव्यक्ति हैं शब्द...
·                     कल्पनाओं और प्रेरणा शक्ति का स्त्रोत हैं ये शब्द...
·                     जानवर और इंसान के बीच का फर्क हैं ये शब्द...
·                     विचार, वे विचार जो शब्द के झुण्ड के अलावा कुछ भी नहीं, मस्तिष्क में क्रांति ला देते हैं। विवेक और आत्मा को झिंझोड़ कर रख देते हैं। यहाँ तक कि जीवन की दिशा तक को मोड़ देने में समर्थ होते हैं...
·                     आत्मबल बढ़ने में सहायक होते हैं ये विचार...
·                     वह शब्द ही है जिसके उच्चारण मात्र से एक अनजान व्यक्ति को शत्रु भी बनाया जा सकता है और मित्र भी...
-४ जनवरी २००१
मौत का एहसास ज़िंदगी को खूबसूरत बना देता है। यदि किसी व्यक्ति को पता चल जाए कि वह कल ही मरने वाला है तो उसके अंदर की सारी अच्छाइयां जाग्रत होने लगती हैं। जो दिन रात मृत्यु का स्मरण रखता है, वह दुनिया के सत्य के पक्ष को पकड़ने लगता है। जो मौत को कभी नहीं भूलते वो हमेशा सच्चाई के साथ होते हैं इसलिए हर दिन ऐसे जियो जैसे कि वह हमारा आखिरी दिन हो।
-३० जनवरी २००१ 
जिन्हे अपने कर्मों पर विश्वास रहता है वे और किसी के भरोसे नहीं रहते।
-१३ फरवरी २००१
प्रत्येक व्यक्ति के अपने-अपने अलग-अलग अनुभव होते हैं और ये अनुभव ही उसके भावी व्यक्तित्व तथा चरित्र का आधार होते हैं, चाहे वे अनुभव सुखद हों अथवा कटु, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को उसके अनुभव भोगने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। किसी को भी उसे उन अनुभवों से बचाने का प्रयास नहीं करना चाहिए और न ही अपने अनुभव दूसरों पर थोपने का प्रयास करना चाहिए।
-२४ फ़रवरी २००१

Power of words...

What is the word power?
Ø  Words are expression of emotions...
Ø  Words are expression of experience...
Ø  Words are a source of imagination, inspiration and strength...
Ø  Words are the difference between animals and humans...
Ø  Thoughts, the thoughts which are nor more than a crowd of words, revolutionize the brain, shake our conscience and soul, Even they are capable of turning the direction of life...
Ø   These words are helpful in will power enhancement...
Ø  That is the word, by pronouncing which an unknown person can be made an enemy as well as a friend...
-4 Jan 2001

Aware of death makes the life beautiful. If anyone should know that he is going to die tomorrow, merits seem to be enlightened in him. Who remember the death round the clock; he starts to catch the world from the side of truth. One who never forget the death, they are always with truth. so live every day like it's our last day.
-30 Jan 2001

Who believe on their doing they do not trust anyone.
-13 Feb 2001

Each person has their own individual experience and these experiences are the basis of his future personality and character, whether they are happy or bitter experience. So each person should have the freedom of living his experience. No one should try to avoid his experiences nor should try to impose their experience on others.
-24 Feb 2001

Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...