सावधान ! शायद आपके अंदर भी छिपा है एक बम... (Beware! Probably you also have hidden a bomb inside...)
सावधान ! शायद आपके अंदर भी छिपा है एक बम...
अकेला आदमी एक विस्फोटक बम की तरह होता है बशर्ते वह अपने अंदर छिपी हुई क्षमता को पहचान ले। एक अकेले आदमी में इतनी
क्षमता छिपी होती है कि वह सारी दुनिया में उथल-पुथल मचा सकता है। पदार्थ के सबसे छोटे
भाग एक अकेले नाभिक में इतनी क्षमता होती है कि वह सारी दुनिया में तहलका मचा सकता
है। समाज आदमी के इसी अकेलेपन के विस्फोट से डरता है, इसी अकेलेपन को ख़त्म करने के
लिए तरकीबें जुटाता रहता है, एक अकेले आदमी को दुश्मन के नज़रिये से देखता
है, उसके
चारों तरफ नियमों, सीमाओं और बंधनों के मकड़जाल फैलाता है ताकि उसमे छिपी हुई शक्तियां
इसी जाल से लड़ने और इनको तोड़ने में उलझकर ख़त्म होती चली जाएँ। जिस तरह एक शिकार खतरनाक
शिकार को पकड़ने या मारने के लिए आकर्षक चारे का उपयोग करता है यह समाज व्यक्ति की अदृश्य
विस्फोटक शक्तियों को मारने के लिए स्त्री अथवा पुरुष का चारे के रूप में प्रयोग करता
है, एक
अकेले पुरुष के साथ एक स्त्री को जोड़ देता है या एक अकेली स्त्री के साथ एक पुरुष को
जोड़ देता है और फिर शुरू हो जाता है सामाजिक दायरों, नियमों, बंधनों और सीमाओं का कसाव, जो व्यक्ति की विस्फोटक
क्षमता का हनन करने लगता है। यही कारण है कि हर एक क्रन्तिकारी, सन्यासी, वैज्ञानिक
या नई चेतना लाने वाले को पहले सामाजिक दायरे तोड़ने पड़ते हैं और सामाजिक दायरे से बाहर
आना पड़ता है। शायद इसीलिए हमारे आध्यात्मिक दर्शन में ब्रह्मचर्य को इतना महत्त्व दिया
गया है।
-८ जून २००२
Beware! Probably you also have hidden a bomb inside...
A
man is like an explosive bomb if he recognizes his ability hidden inside... There
is the potential lie in a man alone that he can be upheaval cause in the world.
The smallest part of the substance, a single nucleus has the potential to
produce the panic in the entire world. The society is afraid of that explosion
of the loneliness of a man, raises the tricks to eliminate that loneliness,
sees a single man in enemy's point of view, spreads hassle of navigating
through rules, limitations and bonds around him so that his hidden powers may
vanish in fighting and breaking the trap... As a hunter uses attractive fodder
to capture or kill a dangerous prey, the same way the society uses a woman or a
man as fodder to kill the invisible explosive powers of a man, adds a woman
with single guy or adds a man a single woman and then begins impaction of the
social sphere, regulations, bonds and limitations, which abuses the explosive ability
of a person. That is why every single revolutionary, ascetic, scientific or
bringer of a new consciousness has to break social circle first and have to
come out of the social circle. Maybe, that's why so much importance is given to
celibacy in our spiritual philosophy.
-8
June 2002
Comments
Post a Comment