प्रेरणा*
दृश्य तो सभी देखते हैं, अ दृश्य को देखने
की कोशिश करो.
शब्द तो सभी सुनते हैं, मौन को सुनने की कोशिश
करो.
उत्तर तो सभी जानने की कोशिश करते हैं, प्रश्न
को जानने की कोशिश करो वही उत्तर बन जाएगा.
संभव तो सभी करते हैं, असंभव को करने की कोशिश
करो.
स्वार्थी बनो, परम-स्वार्थी बनो, तभी तुम
परमार्थ कर पाओगे। जब तक तुम ‘स्व’का अर्थ नहीं समझ लेते तब तक ‘पर’का अर्थ भी नहीं
समझ सकते। स्वयं में डूब जाओ, स्वयं की गहराइयों को खंगालो, स्व के अंदर डूब कर अर्थ
का मोती निकाल लो फिर तुम संसार के सबसे धनवान व्यक्ति हो जाओगे, जिसकी संपदा को कोई
नहीं लूट सकेगा और जो दोनो हाथों से लुटाने पर भी बढ़ती ही जाएगी।
स्वप्न को संभावनाओं में बदलो और संभावनाओं
को आकांक्षाओं में और आकांक्षाओं को आकार देकर साकार करो। केवल एक कदम तो आगे बढ़ाओ,
सारी शक्तियां स्वयं ही तुम्हारे पीछे-पीछे चलने लगेंगी, प्रकृति स्वयं तुम्हारा मार्गदर्शन
करने लगेगी, प्रकृति स्वयं शक्तिपात करने लगेगी.
अंतर्मुखी हो जाओ, रुदन मे छिपे हास को सुनो,
हास में छिपे रुदन को सुनो और तुम समदर्शी हो जाओगे.
-
21 सितंबर 03
*
ध्यान के क्षणों में...
In moments of
meditation...
Inspiration...
·
All see the visible, try to see the invisible.
·
All hear the words, try to listen to silence.
·
All try to find answers, try to know the
question, it will become the answer.
·
All do possible, try to do the impossible.
·
Be selfish, be the ultimate selfish, then you
shall be philanthropic. Unless you do not know 'self' means yet do not
understand 'other' means. Get immersed in self, analyze the depths of self,
immersed inside yourself and pick out the pearl of your existence, then only you
will be the world's richest person, whose wealth can never be looted and will
only grow on spending with both the hands.
·
Turn your dreams into possibilities and
possibilities into desires and shape the desires to make it meaningful. Raise
only one step, all the powers will run after you, nature itself will guide you,
to nature itself will shower the power on you.
·
Get introverted, listen the laughter hidden in
tears, and listen the cry hidden inside the laughter and you will become
even-eyed.
-21 September 2003
Comments
Post a Comment