Skip to main content

वो... अजीब सा शख्स... (That strange man...)


वो... अजीब सा शख्स...
अदम्य साहस !! गजब का आत्मविश्वास !! अद्भुत धैर्य !!
विलक्षण सोच और समझ !! और थोड़ी सी बेवकूफी भरी लापरवाही !!
हाँ! यही सब कुछ है उसके व्यक्तित्व में, जो उसके चेहरे से कभी जाहिर नहीं होता।
निराशाओं और सफलताओं की खिल्ली बनाकर उड़ा देना उसकी आदत है और आशाओं को घोलकर पी जाना उसका जूनून !!वह एक अजेय योद्धा है, जिसे शायद कोई नहीं हरा सकता। हाँ ! शायद मौत और किस्मत भी नहीं क्योंकि अपनी किस्मत वह खुद लिखता है। असफलताओं के कचरे के ढेर में से सफलताओं के हीरे चुनने का हुनर उसको आता है। किस्मत उसके साथ पतंग के संग डोर की तरह चलती है। सफलताएं उसके क़दमों तक शॉर्टकट ढूंढते हुए चली आती हैं। वो हकीकत में क्या है, ये तो मुझे इतना ही मालूम है लेकिन वो आगे क्या होगा ये मुझे नहीं मालूम।
उसके व्यक्तित्व में नेपोलियन भी छिपा है, सिकंदर भी और हिटलर भी। शायद आपने ऐसे आदमी देखे हों लेकिन यकीन मानिए! ऐसे आदमी होते तो हैं और वो ऐसा ही आदमी है लेकिन मैं उसका नाम नहीं बताऊंगा।
ढूँढिये! शायद वह आपके आसपास ही कहीं हो। 
- नवंबर २००२

विश्वास करें या करें...
-आपको सबसे अच्छी सलाह देने वाला आपके स्वयं के अतिरिक्त और कोई नहीं हो सकता...
-आपका सबसे अच्छा मित्र आपके स्वयं के अतिरिक्त और कोई नहीं हो सकता...
-आपको सबसे अधिक प्रेम करने वाला आपके स्वयं के अतिरिक्त और कोई नहीं हो सकता...
अतः स्वयं से प्रेम करें...
स्वयं का सम्मान करें...
- नवंबर २००२

That strange man...

Indomitable courage!! Awesome confidence!! Amazing patience!!
Eccentric thinking and understanding!! And a little stupid carelessness!!
Yes! That is all in his personality, which does not reveal his faces. Slather ridiculously the disappointments and successes is his habit and to drink the hopes by dissolving is his passion!! He is an invincible warrior, perhaps no one can beat. Yes! Probably ever not the death and the fate, because he writes his luck own. He has the skill of choosing diamonds of successes from the garbage of failures. Luck is with him like a kite moving with a string. Success comes by finding shortcuts to his feet. What he is in reality that I know so well but I do not know what he will be next.
Napoleon, Alexander and Hitler too is hidden in his personality. Perhaps you may not seen such man, but believe me! There exist such a man, and he is the same man, but I am not going to tell you his name. Seek! Maybe he is somewhere near you.

-1 November 2002

Believe it or not...
- No one can advice you the best except yourself...
- No one can be your best friend except yourself...                                             
- No one can love the most to you except yourself...
Therefore,
Love yourself...
Respect yourself...

-6 November 2002

Comments

Popular posts from this blog

परमसत्य की खोज...16 (Discovery of the absolute truth ... 16)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...16 17 दिसम्बर 2003 यदि सच्ची सफलता चाहते हो तो कड़े से कड़ा अनुशासन अपनाना पड़ेगा। संघर्षो के कष्टों को झेलना पड़ेगा। जितना अधिक संघर्ष करोगे, जितना अधिक कष्ट झेलोगे, उतनी ही शीघ्र आगे बढ़ोगे, उतने ही लक्ष्य के समीप पहुंचोगे। संघर्षों से खुद को बचाने वाले और किस्मत के भरोसे बैठे रहने वाले कभी सच्ची सफलता नहीं पा सकते, उन्हें सिर्फ दूसरों की सफलता की जूठन मिल सकती है। गलत तरीके से तथा दूसरों के सहारे मिली सफलता ज्यादा दिनों तक ख़ुशी तथा संतुष्टि नहीं दे सकती, वह तो मरे हुए शिकार के समान होती है। मरा हुआ शिकार लोमड़ी को ही प्रसन्न कर सकता है, शेर को नहीं। मरा हुआ शिकार तथा दूसरों की जूठन शेर के किसी काम की नहीं होती। -10:15 a.m. एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िंदगी को स्वर्ग में बदल देने के लिए और एक पल का निर्णय ही काफी होता है आपकी ज़िन्दगी को बर्बाद कर नर्क बना देने के लिये। -10:30 a.m. अगर किसी का चूल्हा फोड़ोगे तो उसका पेट भी तुम्हे ही भरना पड़ेगा। उसकी पेट की आग में तुमको ही जलना पड़ेगा। उसकी भूख में तुमको ही मिटना पड़ेगा। तुम्हारा ...

परमसत्य की खोज...18 (Discovery of the absolute truth ... 18)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...18 19 दिसम्बर 2003 लोग... अपने अज्ञान को अपना ज्ञान, अपने दोष को अपना गुण, अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति, अपने अहंकार को अपनी शक्ति, अपनी शक्ति को अपनी कमजोरी, अपनी अक्षमता को अपना दुर्भाग्य, अपनी कायरता को चालाकी, भय तथा कापुरुषता को अक्लमंदी, भगोड़ेपन को अपनी होशियारी, सापेक्षिक भ्रमों को अपनी खुशियां, जीवन की सच्चाई को दुःख, असत्य (माया) को सत्य, सच्चे आनंद को चमत्कार, तथा सत्य को असंभव मानते हैं। -8:40 a.m. आज फिर वही विचित्र शक्ति दौड़ रही है मेरे शरीर में। आज फिर वही शक्ति मेरे रोम-रोम को स्पंदित कर रही है। आज फिर मैं रोमांचित हो रहा हूँ उसी शक्ति के प्रवाह में। अनगिनत तरंगें उठ रही हैं मेरे हृदयस्थल से और विस्तृत होकर फैलती जा रही हैं, विलीन होती जा रही हैं मेरे शरीर के चारों तरफ, आभामंडल में। आज फिर मेरे ह्रदय से उठ रहा है शक्ति का भूचाल और ले जा रहा है मुझे किसी दूसरी दुनिया में। मेरे मस्तिष्क के प्रकम्पन मुझे एक यात्रा का आभास करा रहे हैं, मानों मैं अपने सूक्ष्म शरीर के साथ किसी और ही दुनिया में विचरण कर र...

परमसत्य की खोज...11 (Discovery of the absolute truth ... 11)

  ( अंतर्यात्रा) परमसत्य की खोज...11 12 दिसम्बर 2003 विगत रात्रि का स्वप्न - मैं अपने एक मित्र सरदार जी के साथ अपने झोपड़ीनुमा सादे-कच्चे से मकान में एक रस्सी वाली नंगी खाट पर बैठा हूँ और हम खाना खा रहे हैं। सामने पटे पर सूखी रोटी और एक प्लेट में चटनी रखी है। मैं उसे प्रेमपूर्वक और लेने का आग्रह करता हूँ।   सरदार जी ताना मारते हुए कहते हैं -"ओए! ये भी कोई आदमियों का खाना है, चल मेरे साथ मैं बताता हूँ तुझे, आदमियों का खाना कैसा होता है।" मैं कहता हूँ -"भैया, हम गरीबों का खाना तो ऐसा ही होता है, हमें इसी खाने में वो संतोष मिल जाता है जो तुम्हें छप्पन तरह के पकवानों में नहीं मिलता।" सरदार जी कहते हैं -" तू मेरी एक बात बस मान ले, मैं तुझे बेईमान बनने को भी नहीं कह रहा हूँ और न ही कोई गलत काम करने को कह रहा हूँ, बस तू मेरा ये गिफ्ट ले ले। इसमें तो तुझे कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।" मैं मना करना चाहता हूँ पर वह मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे रोक देता है और वह गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। मैं उसे खोलकर देखता हूँ तो उसमें एक सोने की ईंट रखी हुई मिलती है। उस ...